Chambalkichugli.com

BJP Yuva Morcha: विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान, श्योपुर पहुंचे श्याम हेमंत टेलर

BJP Yuva Morcha

 BJP Yuva Morcha: श्योपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम हेमंत टेलर गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर श्योपुर पहुंचे। उनके आगमन पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के साथ ही भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद को लेकर भी संगठनात्मक गतिविधियां तेज नजर आईं। स्वागत कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष पद के संभावित दावेदार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे, जिससे संगठन के भीतर चल रही राजनीतिक हलचल काफी चर्चाओं में आ गयी।

PhonePe Wallet पर नया चार्ज बना चर्चा का विषय, 12 महीने निष्क्रिय रहने पर लग सकती है फीस; UPI यूजर्स में बढ़ी चिंता

जिलाध्यक्ष पद को लेकर बढ़ी हलचल

भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद के लिए राजबहादुर मारु, सौरभ भार्गव, नंदू जांगिड़, सोनू चौधरी, ईश्वर चौधरी और अमित शर्मा के नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं। कार्यक्रमों के दौरान समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी कर समर्थन जताया।

दौरे के दौरान भाजपा जिला कार्यालय में “विकसित भारत का अमृत काल: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवा और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

VILLAGERS RAILWAY LINE DEMAND: ‘रेल नहीं तो वोट नहीं’ भिंड में ग्रामीणों ने ली शपथ, लहार में रेल लाइन लगाने की मांग

युवाओं की भूमिका अहम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम हेमंत टेलर ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं, जिनके सफल क्रियान्वयन में युवाओं का योगदान सराहनीय रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News