Chambalkichugli.com

CM MOHAN YADAV INSTRUCTION: मुख्यमंत्री ने पुलिस को दिए दो टुक निर्देश, बोले-मेरे राज में संतो का अपमान बर्दाश्त नहीं

CM Mohan Yadav

CM MOHAN YADAV INSTRUCTION: अशोकनगर। दिगंबर जैन मुनि सुधासागर जी महाराज के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए अशोकनगर पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

US–ईरान MoU: होर्मुज स्ट्रेट 60 दिन तक टोल-फ्री रहने की संभावना, 5वें पॉइंट में भविष्य के मैनेजमेंट पर बड़ा संकेत

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त पूर्व डीएसपी रेखा जैन ने दिगंबर जैन मुनि सुधासागर जी महाराज के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिपणी की थी जिसको लेकर ये पूरा विवाद खड़ा हुआ। इसपर दिगंबर जैन समाजने नाराजगी जताते हुए विधायक अनिल जैन और वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र जैन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि मुनि सुधासागर जी महाराज जैन समाज के प्रमुख संतों में शामिल हैं और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था उनसे जुड़ी हुई है। ऐसे में उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों से समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

BJP Leader Controversy: जन कल्याण शिविर में अधिकारीयों को धमकाते नजर आए भाजपा नेता, कर्मचारियों से बोले- तुम लोग कामचोर हो!

CM मोहन यादव ने दिए कड़े निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल अपने ओएसडी राजेश हिंगडकर को बुलाया और अशोकनगर के पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मामले में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धार्मिक संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का साहस न कर सके।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में किसी भी धर्म, संत या धार्मिक व्यक्तित्व के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News