Chambalkichugli.com

Datiya Illegal Liquor Factory: दतिया में अवैध शराब फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा, 3 हजार लीटर गुड़ लाहन नष्ट

Datiya Illegal Liquor Factory

HIGHLIGHTS:

  • दतिया में अवैध शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा
  • 3 हजार लीटर गुड़ लाहन मौके पर नष्ट
  • दो आरोपी गिरफ्तार, कच्ची शराब जब्त
  • हाथ भट्टी शराब बनाने की भट्टियां बरामद
  • आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

 

Datiya Illegal Liquor Factory: मध्यप्रदेश। दतिया जिले के थरेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम चीनावम्वा स्थित कंजर डेरे पर दबिश देकर पुलिस ने कच्ची शराब, भट्टियां और शराब बनाने का सामान जब्त किया है। बता दें कि कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब 3 हजार लीटर गुड़ लाहन नष्ट कराया गया, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है।

अर्थव्यवस्था के लिए चेतावनी संकेत: खुदरा महंगाई में फिर तेजी के संकेत

मुखबिर की सूचना पर हुई दबिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में लंबे समय से हाथ भट्टी से अवैध शराब बनाई जा रही है। इसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। दबिश के दौरान पुलिस ने रतनलाल कंजर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 60 लीटर कच्ची शराब, 10 प्लास्टिक ड्रम और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली दो पीपानुमा भट्टियां बरामद की गईं।

AIADMK PARTY: अम्मा के बाद बिखरती AIADMK! क्या 2026 में खत्म हो जाएगी MGR-जयललिता की राजनीतिक विरासत?

दूसरे आरोपी से भी मिली शराब

कार्रवाई के दौरान अर्जुन कंजर नामक युवक को भी पुलिस ने पकड़ा। उसके कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस को मौके पर बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण के सबूत मिले, जिसके बाद वहां रखे करीब 3 हजार लीटर गुड़ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

IPL 2026: गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी में रबाडा का दबदबा, सबा करीम ने बताया टीम का नेतृत्वकर्ता

आदतन अपराधी निकला आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रतनलाल कंजर पहले से ही कई मामलों में आरोपी रह चुका है। उसके खिलाफ अवैध शराब, हथियार रखने और मारपीट जैसे कई केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News