Chambalkichugli.com

DATIYA VIRAL VIDEO: बाइक बेचकर खरीदी साइकिल, दतिया से दिल्ली तक किया सफर

ROSHAN SINGH

DATIYA VIRAL VIDEO: दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया का एक युवक इन दिनों अपनी अनोखी पहल को लेकर काफी चर्चाओं में है। जहां लोग लंबी यात्रा के लिए बाइक और कार का सहारा लेते हैं, वहीं दतिया के रोशन सिंह राजपूत ने पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश देने के लिए अपनी बाइक ही बेच दी। अब वह साइकिल से दिल्ली तक की यात्रा पर निकले हैं और रास्ते भर लोगों को ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक कर रहे हैं।

 

DATIYA VIRAL NEWS
DATIYA VIRAL NEWS

मां पीतांबरा पीठ से शुरू हुई यात्रा

रोशन सिंह राजपूत दतिया जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र में रहते है और उन्होंने अपनी यात्रा की मां पीतांबरा पीठ से शुरू की है। उनका लक्ष्य दिल्ली के इंडिया गेट तक पहुंचना है उन्होंने इस यात्रा को मोदी अपील यात्रा का नाम दिया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील से प्रभावित होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

Summer Skin Care Tips: गर्मी में टैनिंग, पिंपल्स और डलनेस से ऐसे बचाएं अपनी स्किन

रास्ते में भी लोगों से की अपील

रोशन सिंह ने अकेले ही साइकिल से यह लंबा रास्ता तय किया और वह अपने साथ एक छोटा स्पीकर भी लेकर गए जिसके जरिए उन्होंने रास्ते में लोगों को पेट्रोल-डीजल बचने का संदेश दिया। उनका मानना है कि अगर हर व्यक्ति ईंधन बचाने की दिशा में थोड़ा प्रयास करे, तो इससे पर्यावरण के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा।

नितिन गडकरी ने पेश की नई कुकिंग तकनीक, इथेनॉल स्टोव से घटेगा गैस खर्च

पहले कभी नहीं की साइकिल यात्रा

रोशन सिंह ने बताया कि इससे पहले उन्होंने कभी इतनी लंबी दूरी तक साइकिल यात्रा नहीं की थी। लेकिन देशहित और जागरूकता फैलाने की भावना ने उन्हें यह हौसला दिया। अब उनका उद्देश्य दिल्ली पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News