Chambalkichugli.com

GUNA FARMER PROTEST: मुआवजा और उपार्जन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, 7 मई को बैतूल हाईवे पर करेंगे चक्काजाम

GUNA FARMER PROTEST

HIGHLIGHTS:

  • 7 मई को प्रदेशभर में चक्काजाम
  • ग्वालियर-बैतूल हाईवे रहेगा प्रभावित
  • किसानों के मुद्दों पर आंदोलन
  • बिजली-पानी और मुआवजे की मांग
  • विधायक ने वीडियो जारी कर किया आव्हान

 

GUNA FARMER PROTEST: गुना। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि 7 मई को ग्वालियर-बैतूल हाईवे सहित कई जिलों में चक्काजाम किया जाएगा, जहां किसान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरेंगे।

Punjab Blast पर फारूक अब्दुल्ला का बयान बना सियासी बम! भारत में ऐसे धमाके होते रहते हैं,बोलते ही मचा बवाल

किसानों की मांगें बनी आंदोलन की वजह

इस आंदोलन में गेहूं उपार्जन में अनियमितता, फसलों का उचित मुआवजा, खाद की कमी और टोकन व्यवस्था बंद करने जैसी मांगें शामिल हैं। इसके साथ ही बिजली-पानी की समस्या और शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किसानों पर दर्ज FIR और चालान बंद करने की मांग भी उठाई जाएगी।

मध्यप्रदेश में प्रशासनिक बदलाव की आहट: ट्रांसफर पॉलिसी पर सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रियों को मिल सकती है नई जिम्मेदारी

विधायक ने जारी किया वीडियो संदेश

राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने वीडियो जारी कर किसानों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गेहूं खरीद के वादे पूरे नहीं किए गए और उपार्जन में देरी से किसान परेशान हैं।

विवाद से वारदात तक, ग्वालियर में फायरिंग कांड ने पूरे इलाके को दहला दिया

गुना के बिलोनिया बायपास पर जुटेंगे किसान

सूत्रों के मुताबिक गुना और अशोकनगर के किसान बिलोनिया बायपास पर इकट्ठा होंगे और नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करेंगे। साथ ही मांग की जाएगी कि जिन किसानों ने कम दाम पर गेहूं बेचा है, उन्हें भावांतर का लाभ दिया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News