Chambalkichugli.com

GUNA LIVE IN PARTNER MURDERED: लिव-इन रिलेशनशिप के बीच युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव; युवती के पिता पर हत्या के आरोप

Guna Live in Partner Murder Case

HIGHLIGHTS:

  • गुना में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
  • मृतक लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था
  • परिवार ने युवती के पिता पर लगाए हत्या के आरोप
  • 6 दिन पहले दोनों परिवारों में हुआ था विवाद
  • पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करेगी पुलिस

 

GUNA LIVE IN PARTNER MURDERED: मध्यप्रदेश। गुना के गुलाबगंज स्थित चौरसिया कॉलोनी के पास सोमवार को रेलवे पटरी पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें कि मृतक की पहचान 22 वर्षीय जुबेर खान निवासी ईदगाह बाड़ी के रूप में हुई है। सूचना के मुताबिक जुबेर पिछले तीन महीनों से एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

CBSE 12th Result 2026: क्या फेल हुआ डिजिटल सिस्टम? जानिए रिजल्ट लेट होने की असली वजह

परिवार ने युवती के पिता पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक के परिजनों ने इस मामले में युवती के पिता और कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि सोमवार दोपहर जुबेर और युवती घर से घूमने निकले थे, लेकिन कुछ ही देर बाद रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। मृतक की मां का आरोप है कि युवती के पिता और उनके साथियों ने मिलकर जुबेर की हत्या की है। परिजनों का दावा है कि खुद युवती ने भी उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी है।

CBI निदेशक चयन प्रक्रिया पर बड़ा विवाद: राहुल गांधी ने जताई असहमति, पारदर्शिता पर उठाए सवाल

6 दिन पहले हुआ था विवाद और मारपीट

परिवार के अनुसार, करीब छह दिन पहले युवती के पिता जुबेर के घर पहुंचे थे, जहां उन्होंने तोड़फोड़ और मारपीट की थी। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी विवाद के चलते अब हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजन लगातार पुलिस से मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

सुप्रीम व्याख्या में नया दृष्टिकोण, हिंदुत्व को बताया जीवन जीने का तरीका..

युवती पहुंची युवक के घर

घटना के बाद मामले में नया मोड़ तब आया जब युवती खुद जुबेर के घर पहुंच गई और वहीं रहने की जिद करने लगी। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News