Chambalkichugli.com

Gwalior BJP MLA: वोट हमने दिया, गाली क्यों? किसान के सवाल पर BJP विधायक ने जोड़ा हाथ, VIDEO वायरल

Mohan Singh Rathore

Gwalior BJP MLA: ग्वालियर। भितरवार क्षेत्र में सड़क पर लगे जाम के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जाम में फंसी बीजेपी विधायक मोहन सिंह राठौड़ की गाड़ी के सामने एक किसान ने गनमैन की शिकायत कर दी।

किसान का आरोप था कि रास्ता खुलवाने के दौरान विधायक के गनमैन ने उससे गाली-गलौज की। शिकायत सुनते ही विधायक ने गाड़ी का शीशा नीचे किया और किसान से माफी मांग ली।

India US trade deal: भारत और अमेरिका के बीच मेगा ट्रेड एग्रीमेंट की तैयारी तेज, बातचीत को अंतिम रूप देने भारत पहुंचे जैमीसन ग्रीर

दौरा करने निकले थे विधायक

दरअसल बीजेपी विधायक मोहन सिंह राठौड़ शनिवार को क्षेत्र का दौरा करने निकले थे। इसी दौरान रस्ते में एक किसान की ट्रॉली पलटने से सड़क पर जाम लग गया। उस समय बीजेपी विधायक की गाड़ी वहां से गुजर रही थी और जाम में फंस गयी।

जिसके बाद उनका गनमैन गाड़ी से उतरा और रास्ता साफ़ करवाने लगा। तभी गनमैन की एक किसान से बहस हो गयी। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया की गनमैन ने गली-गलौज करनी शुरू करदी।

किसान बोलै हम वोट देते हैं, आप हमें गली देते हो

गनमैन के इस व्यव्हार से परेशान होकर किसान सीधे विधायक की गाड़ी तक पहुंच गया और शिकायत करते हुए कहा कि जनता वोट देकर नेताओं को चुनती है, लेकिन उनके सुरक्षाकर्मी आम लोगों से बदसलूकी कर रहे हैं।

किसान की बात सुनने के बाद विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कार का शीशा नीचे करते हुए कहा, ‘बेटा, मैं माफी मांग रहा हूं।’ विधायक के इस जवाब के बाद मामला शांत हो गया और उनका काफिला आगे बढ़ गया।

DATIA MOLEST CASE: घर में अकेली बहू से ससुर ने की छेड़छाड़! विरोध करने पर अभद्रता का आरोप

विधायक बोले- किसान कांग्रेस का कार्यकर्ता

घटना का वीडियो सामने आने के बाद विधायक ने भी अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि ट्रॉली पलटने के कारण सड़क पर जाम लगा था और पुलिस व उनके सहयोगी यातायात सामान्य कराने की कोशिश कर रहे थे।

विधायक का कहना है कि जिस व्यक्ति से विवाद हुआ, वह कांग्रेस का कार्यकर्ता है और वीडियो में भी सरकार आने पर देख लेने जैसी बातें करता दिखाई दे रहा है।

2023 के विधानसभा चुनाव में मिला टिकट

बता दें कि मोहन सिंह राठौड़ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं। वे सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें भितरवार सीट से टिकट दिया था, जहां उन्होंने पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव को हराकर पहली बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News