Chambalkichugli.com

Gwalior couple suicide: होटल में लोगों की अश्लील वीडियो बनाने पर हुए थे गिरफ्तार, बाहर आने के बाद प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या

gwalior suicide case

HIGHLIGHTS:

  • सांक नदी में कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान
  • मौत से पहले सोशल मीडिया पर अपलोड किए 4 वीडियो
  • परिवार पर लगाए प्रताड़ना और झूठे आरोपों के आरोप
  • स्पाई कैमरा ब्लैकमेलिंग केस में पहले जा चुके थे जेल
  • नदी से हाथ बंधे मिले दोनों के शव, जांच जारी

 

Bhupendra radha
Bhupendra radha

Gwalior couple suicide: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के बहुचर्चित स्पाई कैमरा ब्लैकमेलिंग मामले से जुड़े प्रेमी युगल भूपेंद्र धाकड़ और राधा चौबे ने सांक नदी के पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मौत से पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर चार वीडियो अपलोड किए, जिनमें उन्होंने अपनी मौत के लिए परिवार को जिम्मेदार ठहराया।

पहला वीडियो भूपेंद्र- मैं भूपेंद्र धाकड़ कैलारस का रहने वाला हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे पिता और मेरी पत्नी सरस्वती हैं, जो मुझ पर सोना चोरी करने का झूठा इल्जाम लगा रहे हैं।

नीट विवाद: PM मोदी के जवाबदेही मॉडल की दिग्विजय सिंह ने की सराहना….

दूसरा वीडियो भूपेंद्र- मेरे घरवाले मुझपर चोरी का झूठा इल्जाम लगते हैं, जबकि चोरी मेरा भाई पवन करता है। उसने पहले भी कई बार मेरे पैसे निकले हैं।

तीसरा वीडियो राधा – हम पर सोना चोरी का झूठा इल्जाम लगाया गया है और पवन इसका भाई हमसे बोलता है कि दोनों मर जाओ और सुबह न्यूज में खबर आनी चाहिए मरने की

चौथा वीडियो भूपेंद्र – मेरे घर वाले झूठे हैं, पहले उन्होंने मेरी छोटी चची पर झूठा इल्जाम लगाया। फिर मुझ पर झुमकी चुराने का रूप लगाया जबकि झुमकी मेरे पिता और पत्नी सरस्वती ने ही मुझे दी थी, होटल खोलने के लिए।

विपक्षी एकता दिखाने की फिर से तैयारी…. दिल्ली में महाबैठक करेगा INDIA’ गठबंधन

2 साल से था लव अफेयर

बताया जा रहा है कि भूपेंद्र और राधा पिछले दो सालों से प्रेम संबंध में थे। अलग-अलग समुदाय से होने के कारण दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। जिसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी भी की थी, लेकिन परिवारों की नाराजगी बनी रही।

पहले से शादीशुदा था भूपेंद्र

परिजनों के अनुसार भूपेंद्र ने करीब तीन साल पहले पिता से 5 लाख रुपए लेकर जौरा में होटल शुरू किया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात राधा से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। बाद में परिवार ने भूपेंद्र की शादी सरस्वती से करा दी, जिससे उसकी एक बेटी भी है। इसके बावजूद वह राधा के संपर्क में बना रहा।

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में जल्द लागू किया जाएगा UCC, जनता से मांगे सुझाव

भूपेंद्र और राधा अगस्त 2025 में सामने आए स्पाई कैमरा ब्लैकमेलिंग मामले के आरोपी भी रह चुके थे, जहां उनपर होटल में आए लोगों का अश्लील वीडियो बनाने का आरोप था। दोनों कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आए थे। पुलिस को सांक नदी से दोनों के शव बरामद हुए, जिनके हाथ गमछे से बंधे हुए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *