Gwalior E Rickshaw Accident: ग्वालियर। मुरार के निबुआपुरा इलाके से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां 6 साल की बच्ची की करंट लगने से मौत गयी। बताया जा रहा है की बच्ची बाहर खेल रही थी जिस वक्त उसके साथ ये हादसा हुआ।
खेलते-खेलते ई-रिक्शा के पास पहुंची
रिया राणा अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान पास में एक ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक वाहन को चार्जिंग पर छोड़कर वहां से चला गया था। खेलते-खेलते रिया ई-रिक्शा के पास पहुंची और जैसे ही उसने उसे छुआ, उसे तेज करंट का झटका लगा।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण ई-रिक्शा की लोहे की बॉडी में करंट आ गया था, जिससे बच्ची उसकी चपेट में आ गई।
Gwalior boyfriend blackmailed: गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल हर हड़पे 21 लाख रूपए, लगातार देता था धमकी
लोगों ने बचाने की कोशिश, लेकिन नहीं बच सकी जान
बच्ची को करंट से तड़पता देख आसपास के लोगों ने तुरंत बिजली की सप्लाई बंद कराई और उसे ई-रिक्शा से अलग किया। इसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि ई-रिक्शा किसका था, उसे किस तरह चार्ज किया जा रहा था और बिजली का कनेक्शन वैध था या अवैध। साथ ही वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।
New Drug Rules: अब डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी 12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं…
लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई
मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यदि जांच में वाहन मालिक या किसी अन्य व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।