HIGHLIGHTS:
- घूरकर देखने के विवाद में फायरिंग
- 20 राउंड गोलीबारी में एक की मौत
- पत्नी और दो बेटे घायल
- 5 साल पुरानी रंजिश आई सामने
- आरोपी मौके से फरार, पुलिस तलाश में

Gwalior Family Feud Murder: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव खुरैरी में एक मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। बता दें कि घूरकर देखने की बात को लेकर दो पड़ोसियों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इस दौरान एक पक्ष ने हथियार निकाल लिए और हालात बेकाबू हो गए।
बंगाल नतीजों के बाद अनोखा जश्न: पंजाब में नाई ने दिनभर फ्री में काटे बाल-दाढ़ी
छत पर चढ़कर 20 राउंड फायरिंग
मंगलवार रात करीब 11:30 बजे आरोपियों ने छत पर चढ़कर 20 राउंड फायर किए। फायरिंग के दौरान रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह घर की ओर भागे, लेकिन दरवाजे पर ही उनके सीने में गोली लग गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
बिहार कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज, मैथिली ठाकुर से लेकर श्याम रजक तक मंत्री बनने की रेस में
परिवार के चार सदस्य घायल
इस हमले में रमेश के बेटे रवि कुशवाह के हाथ में गोली लगी, जबकि दूसरे बेटे अनिल को लाठी से चोट आई। पत्नी पुष्पा देवी को छर्रे लगे हैं और बहू नीतू के साथ भी मारपीट की गई। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
बंगाल में झटके के बाद ममता बनर्जी की अगली रणनीति क्या?
पुरानी रंजिश बनी बड़ी वजह
पुलिस के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच करीब 5 साल से विवाद चल रहा था, जो मकान निर्माण के समय शुरू हुआ था। शादी के माहौल के बीच यह घटना हुई, जिससे खुशियां मातम में बदल गईं। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।