Chambalkichugli.com

Ladli Behna Yojana: CM मोहन यादव 12 जुलाई को भिंड से जारी कर सकते हैं 38वीं किस्त, महिलाओं के खातों में आएंगे 1500 रुपये

cm mohan yadav

Ladli Behna Yojana: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बहनों के लिए अच्छी खबर आ गयी है। बता दें कि 12 जुलाई को भिंड जिले के मेहगांव से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी कर सकते हैं। यदि कार्यक्रम तय समय पर होता है, तो प्रदेश की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। हालांकि, सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सही बीमारी का पता चलने में हुई देरी, शमिता शेट्टी ने महिलाओं को दी अहम सलाह- शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें

भिंड से महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रस्तावित कार्यक्रम भिंड के मेहगांव की गल्ला मंडी में है। इस दौरान वे कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। इसी कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना की जुलाई महीने की किस्त जारी किए जाने की संभावना है।

हिजबुल कमांडर के बयान से पाकिस्तान की भूमिका पर फिर उठे सवाल, कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी का किया सार्वजनिक दावा

मंत्री राकेश शुक्ला ने दी जानकारी

प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि मेहगांव विधानसभा में लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त के अंतरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े कई कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी होगा।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील का अभूतपूर्व हंगामा, जजों के सामने अभद्र व्यवहार के बाद सुरक्षा कर्मियों ने कोर्टरूम से बाहर निकाला

तैयारियों में जुटा प्रशासन

संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंच, सुरक्षा व्यवस्था और हितग्राहियों की मौजूदगी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

यदि 12 जुलाई को किस्त जारी होती है, तो प्रदेश की लाखों महिलाओं के खातों में एक क्लिक के जरिए राशि ट्रांसफर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News