Love Marriage Threat: शिवपुरी। प्रेम विवाह करने वाले एक दंपती ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) से मदद मांगी है। दंपती का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।
18 वर्षीय नैन्सी साहू, निवासी खनियाधाना और 23 वर्षीय हरिओम शर्मा ने बताया कि दोनों ने 20 मई 2026 को ग्वालियर की आर्य समाज संस्था में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। फिलहाल दोनों शिवपुरी में रह रहे हैं।
SP ऑफिस में बयान दर्ज कराने की मांग
दंपती का आरोप है कि थाना खनियाधाना से उन्हें बार-बार बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जा रहा है। उनका कहना है कि अगर वे थाने जाते हैं तो रास्ते में या थाने पर उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
Datiya by election: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भरा नामांकन, मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा!
इसी वजह से दोनों सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आवेदन देकर मांग की कि उनके बयान थाने की बजाय SP कार्यालय में दर्ज किए जाएं और उन्हें पुलिस सुरक्षा भी दी जाए।
दंपती ने अपने आवेदन में यह भी कहा कि उन्होंने बिना किसी दबाव या लालच के अपनी मर्जी से विवाह किया है और अब वे सुरक्षित जीवन जीना चाहते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।