Chambalkichugli.com

MORENA BHOJ UNIVERSITY: कुर्सियां नहीं, छात्र जमीन पर बैठकर एग्जाम देने को मजबूर; मुरैना के भोज विश्वविद्यालय पर उठे सवाल!

Bhoj Open University

MORENA BHOJ UNIVERSITY: मुरैना। भोज विश्वविद्यालय से बदहाल शिक्षा अव्यवस्था और नकल के गंभीर मामले सामने आए हैं। छात्रों का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं मूलभूत सुविधाओं की कमी से भी परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

छात्रों का कहना है कि निर्धारित शासकीय महाविद्यालय की जगह कुछ दिनों तक एक निजी महाविद्यालय आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय में परीक्षाएं आयोजित कराई गईं।

शिकायतों के बाद परीक्षाएं दोबारा शासकीय महाविद्यालय में कराई जाने लगीं। इस पूरे मामले को लेकर छात्रों और अभिभावकों ने सवाल उठाए हैं।

MP CABINET: MP कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा लोन

परीक्षा केंद्रों पर नकल माफिया सक्रिय

आरोप है कि परीक्षा केंद्रों पर नकल माफिया सक्रिय हैं और खुलेआम नकल कराई जा रही है। परीक्षार्थियों का दावा है कि केंद्रों के बाहर और अंदर ऐसे लोगों की मौजूदगी रहती है जो नकल कराने में मदद करते हैं। इससे परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इतना ही नहीं, बल्कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त फर्नीचर न होने के कारण कई छात्रों को जमीन पर बैठकर परीक्षा भी देनी पड़ रही है। भीषण गर्मी और असुविधाजनक माहौल में परीक्षा देने को मजबूर छात्रों ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई है।

Madhya Pradesh News: MP में अब मुक्तिधाम से ही मिलेगा मृत्यु प्रमाण पत्र! CM मोहन यादव का बड़ा निर्देश

दोषियों के खिलाफ हो निष्पक्ष जांच

छात्रों और अभिभावकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन तथा जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, नकल पर रोक लगाने और परीक्षा केंद्रों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News