Morena house encroachment: मध्यप्रदेश। मुरैना के मुड़ियाखेड़ा गांव में मंगलवार को एक परिवार का दर्द उस वक्त सबके सामने आ गया, जब कोर्ट के आदेश पर उन्हें अपना घर खाली करना पड़ा। बेदखली की कार्रवाई के बाद परिवार ने गुस्से और बेबसी में अपना पूरा सामान सड़क पर रख दिया और चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
कनाड़ा में भीषण गर्मी ने लोग बेहाल…. टोरंटो में तापमान ने तोड़ा 31 साल का रिकॉर्ड
कोर्ट के आदेश पर कराया खाली
जानकारी के मुताबिक, स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव में रहने वाली लक्ष्मी अपने परिवार के साथ कई सालों से इस मकान में रह रही थीं। परिवार का कहना है कि उनके दादा-परदादा भी इसी घर में रहे और करीब 100 साल से उनका परिवार यहीं रह रहा था।
कुछ समय पहले पड़ोसी परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ। मामला कोर्ट तक पहुंचा और कोर्ट के फैसले के बाद मंगलवार को पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद परिवार से मकान खाली कराया गया।
पोलैंड के उप विदेश मंत्री ने की PM मोदी की तारीफ…. बोले- रूसी राष्ट्रपति मानते हैं उनकी बात
सामान सड़क पर रख कर किया विरोध
घर खाली होने के बाद परिवार खुद को संभाल नहीं पाया। उन्होंने पलंग, बर्तन, संदूक और घर का बाकी सामान सड़क पर रख दिया। इसके बाद सभी लोग वहीं बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
सड़क पर सामान रखे होने की वजह से कुछ देर के लिए रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
Morena Kidnapping Case: मुरैना में 3 साल के बच्चे का अपहरण, पिता ही बना किडनेपिंग का मास्टरमाइंड
‘हमारी तीन पीढ़ियां इसी घर में रहीं’
परिवार की सदस्य लक्ष्मी का कहना है कि उनकी तीन पीढ़ियां इसी घर में रही हैं। अब अचानक उन्हें घर से बाहर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों और पूरे सामान के साथ आखिर वे कहां जाएं।
लक्ष्मी ने प्रशासन से मदद की मांग करते हुए कहा कि उन्हें रहने की व्यवस्था और न्याय मिलना चाहिए। फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है।