Chambalkichugli.com

MORENA MURDER UPDATE: आज चेहरा दिखाकर नाची है कल नग्न होकर नाचेगी…मुरैना ट्रिपल मर्डर करने वाले आरोपी का ऑडियो वायरल

MP Crime News

MORENA MURDER UPDATE: मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या के मामले में नए खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले आरोपी बलराम सिंह कुशवाह ने अपनी पत्नी के डांस वीडियो को लेकर रिश्तेदारों को कई धमकी भरे ऑडियो भेजे थे। इन्हीं ऑडियो में उसने कहा था।

ऑडियो 1 – आज चेहरा दिखाकर नाची, कल नग्न होकर नाचेगी।

ऑडियो 2 – तू देख, इसके वीडियो…थूथरो खोलके (चेहरा खोल के) नाच रही है। कल फिर नग्न होकर नाचेगी। मैंने तुझे भेज दिया है, फिर मत कहना कि इसका जिम्मेदार कौन होगा।

बताया जा रहा है कि पत्नी के डांस वीडियो को लेकर उसके मन में गहरा शक और गुस्सा बैठ गया था, जो आखिरकार पूरे परिवार के लिए जानलेवा साबित हुआ।

MP: राजा रघुवंशी हत्याकांड…. सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए SC जाएगा परिवार

रिश्तेदारों को किए 22 से ज्यादा कॉल

रविता के फूफा श्रीकृष्ण कुशवाह ने बताया कि 17 जून को बलराम ने उन्हें पत्नी का डांस वीडियो और कई ऑडियो मैसेज भेजे थे। इसके बाद उसने 22 से ज्यादा बार फोन भी किया। उन्होंने सोचा कि बाद में समझाकर मामला शांत करा देंगे, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि कुछ ही दिनों में इतनी बड़ी वारदात हो जाएगी।

3 मिनट 30 सेकेंड के वीडियो से शुरू हुआ विवाद

गांव के नरसिंह मंदिर में आयोजित भागवत कथा के दौरान महिलाओं के आग्रह पर रविता ने भजन संध्या में डांस किया था। किसी ने करीब साढ़े तीन मिनट का वीडियो बनाकर बलराम को भेज दिया।

वीडियो देखने के बाद बलराम गुस्से में घर पहुंचा, पत्नी का मोबाइल छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। अगले दिन भी विवाद हुआ, जिसके बाद रविता अपने पिता के साथ मायके चली गई। बाद में बलराम माफी मांगकर उसे और दोनों बच्चों को वापस घर ले आया।

घर लौटने के तीन दिन बाद कर दी हत्या

परिजनों के मुताबिक, 23 जून को बलराम ने भरोसा दिलाया कि वह अब पत्नी को परेशान नहीं करेगा। इसके बाद रविता दोनों बच्चों के साथ ससुराल लौट आई। लेकिन घर लौटने के तीसरे ही दिन, 26 जून की रात बलराम ने पत्नी और दोनों बेटों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

हत्या के बाद वह शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचा और ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

US: ट्रंप की तेल कंपनियों को सख्त चेतावनी, बोले- ‘पेट्रोल के दाम कम करो वरना…’

मां ने देखा दिल दहला देने वाला मंजर

बलराम की मां रामकली ने बताया कि सुबह जब बहू ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं मिलने पर अंदर झांका तो दोनों पोते और बहू खून से लथपथ पड़े थे। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया और पुलिस को सूचना दी गई।

पिता बोले- पहले ही दे चुका था धमकी

रविता के पिता मलखान कुशवाह ने बताया कि वीडियो देखने के बाद बलराम ने कई बार कहा था कि बेटी को अपने साथ ले जाओ, नहीं तो वह उसे मार देगा। बाद में वह रिश्तेदारों के साथ आया, माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि अब सब ठीक रहेगा। परिवार ने उस पर विश्वास किया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसने अपनी धमकी को सच कर दिया।

MP MLA Court Strict: हर जगह दिख रहे, पुलिस को नहीं मिल रहे? जीतू पटवारी पर कोर्ट सख्त, गिरफ्तारी वारंट जारी

फोरेंसिक जांच में क्या मिला?

पुलिस और फोरेंसिक जांच में सामने आया कि दोनों मासूम बच्चों के गले पर दो-दो वार किए गए, जबकि रविता पर कुल्हाड़ी से चार वार किए गए। हत्या के बाद बलराम ने रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पत्नी के डांस वीडियो को लेकर पैदा हुआ शक और घरेलू विवाद इस पूरे हत्याकांड की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि मामले के सभी पहलुओं की जांच अभी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News