Chambalkichugli.com

MP Dairy Farming Scheme: 25 गाय पालो, 10 लाख का अनुदान पाओ; डेलनपुर से CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

CM Mohan Yadav

MP Dairy Farming Scheme: भोपाल। डेलनपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गाय पलकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कार्यक्रम में किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने और गौपालन को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार विशेष योजनाएं चला रही है।

इजरायली तकनीक से नरसिंहपुर में चमत्कार: बंजर जमीन पर खड़ा किया 70 एकड़ का ‘मैंगो किंगडम’, अब लंदन-दुबई में धूम

25 गायों और डेयरी शुरू करने पर 10 लाख का अनुदान

सीएम ने ऐलान किया कि यदि कोई व्यक्ति 25 गायों के साथ डेयरी शुरू करता है, तो 40 लाख रुपए की परियोजना पर सरकार 10 लाख रुपए तक का अनुदान देगी। इसके अलावा प्राकृतिक खेती के साथ गौपालन करने वाले किसानों को प्रतिमाह 1100 रुपए की सहायता भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में दूध उत्पादन की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य तय किए गया है। इसी उद्देश्य से डेयरी सेक्टर को मजबूत बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

गायत्री जयंती 2026: सुख-समृद्धि और पुण्य फल के लिए 25 जून को जरूर करें ये 5 विशेष धार्मिक उपाय

2 हजार करोड़ लगत से बनेगा चित्रकूट

कार्यक्रम के दौरान सीएम ने चित्रकूट के विकास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर चित्रकूट के विकास पर करीब 2 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। भगवान श्रीराम के वनवास से जुड़े मध्यप्रदेश के सभी स्थलों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने चित्रकूट, पन्ना, शहडोल, जबलपुर, विदिशा और खरगोन सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में समय बिताया था। इन स्थानों को धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।

अनिका की जिंदगी के लिए जुटे 8.23 करोड़ रुपए, अब सिर्फ 77 लाख की दरकार; 9 करोड़ पूरे होते ही शुरू होगा इलाज

CM का विकास कार्यों पर फोकस

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में सभा स्थल पर फर्श निर्माण, बाउंड्रीवाल और पेयजल टंकी निर्माण की भी घोषणा भी की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा-अर्चना भी की।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब सरकार विकास की बात करती है तो कुछ लोगों को यह अटपटा लगता है, लेकिन उनकी सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News