Chambalkichugli.com

MP RAPE CASE: युवती बोली- धर्म बदलने और निकाह का बनाया दबाव, 24 घंटे में हुआ गिरफ्तार

MP RAPE CASE

HIGHLIGHTS:

  • पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज।
  • मुख्य आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।
  • शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप।
  • दुष्कर्म और धमकी देने की शिकायत।
  • दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

 

MP RAPE CASE: मध्यप्रदेश। अशोकनगर के चंदेरी से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Guna neet Student Accident: आधे घंटे तक रेल्वी ट्रैक पर तड़पती रही छात्रा, किसी ने नहीं की मदद

मौसी की बेटी की शादी में आयी थी युवती

पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने 5 जून को चंदेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह 14 मई को वह अपनी मौसी की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने चंदेरी आई थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने उस पर एक युवक से शादी करने और मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया।

विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई, साथ ही मुख्य आरोपी पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

UNION CARBIDE UPDATE: CM मोहन यादव बोले- अब यूनियन कार्बाइड की जमीन का होगा सही इस्तेमाल; कचरा हटाने के बाद अब मैनेजमेंट पर फोकस

24 घंटे के भीतर लिया एक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 26 साल के मुख्य आरोपी अल्ताफ खान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *