Chambalkichugli.com

MP SP Hitika Vasal: गुना SP हितिका वासल की महिलाओं से अपील: पति बिना हेलमेट जाए तो कह दो- आज रोटी नहीं मिलेगी

MP SP Hitika Vasal:

HIGHLIGHTS:

  • गुना SP ने जन चौपाल में महिलाओं से की खास अपील
  • हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर दिया जागरूकता संदेश
  • मुंदोल गांव में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं
  • साइबर फ्रॉड, नशा और अपराध रोकने पर दिया जोर
  • पुलिस और जनता के बेहतर तालमेल की बात कही

 

MP SP Hitika Vasal: गुना। हितिका वासल ने बमोरी थाना क्षेत्र के मुंदोल गांव में आयोजित जन चौपाल के दौरान महिलाओं को सड़क सुरक्षा को लेकर अनोखे अंदाज में जागरूक किया। बता दें कि उन्होंने कहा कि अगर पति हेलमेट लगाए बिना घर से निकलता है तो महिलाओं को कहना चाहिए कि आज रोटी नहीं मिलेगी। वहीं शराब पीकर घर आने वालों को भी खाना न देने की बात कही। SP ने कहा कि एक महिला पूरे परिवार का माहौल बदल सकती है और समाज में जागरूकता लाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

शाजापुर में गोदाम से 12 इलेक्ट्रिक पोल चोरी, ठेकेदार ने दर्ज कराई शिकायत

ग्रामीणों से सीधा संवाद

जन चौपाल के दौरान SP हितिका वासल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और पुलिस-जनता के बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। ग्रामीणों से अपील की गई कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध कारोबार या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

स्मार्टफोन की सेफ्टी के लिए जरूरी टिप्स: ये 5 चीजें फोन के साथ रखी तो हो सकता है भारी नुकसान

साइबर अपराध और नशे पर जागरूकता

कार्यक्रम में साइबर फ्रॉड, नशे की लत और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। SP ने ग्रामीणों को बताया कि ऑनलाइन ठगी और फर्जी कॉल से कैसे बचा जा सकता है। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को हेल्पलाइन नंबर और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी भी दी।

गर्मी का प्रचंड वार: शाजापुर में तापमान 45 डिग्री के करीब, लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर

SP हितिका वासल ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना बेहद जरूरी है। उन्होंने हैदराबाद के एक गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां बिना हेलमेट किसी को गांव में एंट्री नहीं दी जाती। इस दौरान SDOP विवेक अष्ठाना, TI दिलीप राजोरिया सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News