HIGHLIGHTS:
- कोलारस में बनेगा ₹2500 करोड़ का रक्षा संयंत्र
- करीब 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार
- 19.68 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
- छात्रावास, पंचायत भवन और सीवेज प्लांट का भूमिपूजन
- कई क्षेत्रों में सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास

Scindia Inaugurates CSR Project: ग्वालियर। शिवपुरी-कोलारस दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्षेत्र को बड़ी औद्योगिक सौगात दी है। बता दें कि उन्होंने ₹2500 करोड़ की लागत से कोलारस में रक्षा संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की। यह संयंत्र कोलारस से करीब 15 किलोमीटर दूर कोटा हाईवे और बॉम्बे-ग्वालियर हाईवे के संगम पर बनेगा, जिससे क्षेत्र की पहचान अब कृषि से आगे बढ़कर औद्योगिक हब के रूप में होगी।
रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार
इस परियोजना से करीब 2000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है। स्थानीय युवाओं को बड़े स्तर पर नौकरी के अवसर मिलेंगे। साथ ही टमाटर उत्पादन के लिए प्रसिद्ध कोलारस अब देश की रक्षा जरूरतों को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
AAP को एक और झटका: स्वाति मालीवाल BJP में शामिल, मोदी-शाह की तारीफ कर केजरीवाल पर जमकर किए हमले
19.68 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने 19.68 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत बालक और बालिका छात्रावास, जनपद पंचायत भवन, बस स्टैंड और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की शुरुआत की गई।
सीवेज प्लांट और CSR प्रोजेक्ट से बदलेगा शहर
कोलारस में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का भूमिपूजन किया गया, जिससे स्वच्छता और शहरी ढांचे को मजबूती मिलेगी। साथ ही बदरवास के बुडा डोंगर में अदानी सीएसआर परियोजना का उद्घाटन भी किया गया। यह क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
KYC प्रक्रिया में बड़ा बदलाव संभव, वित्त मंत्री ने आसान और एकीकृत सिस्टम की उठाई मांग..
विकास कार्यों की लंबी सूची
सिंधिया के दौरे के दौरान सड़क परियोजनाएं, सीएम राइज स्कूल, आवास योजनाएं और कई अन्य कार्यों का उद्घाटन व भूमिपूजन किया जाएगा। 27 अप्रैल को मेधावी छात्रों से संवाद के साथ यह दौरा समाप्त होगा, जिसमें शिक्षा और विकास दोनों पर जोर रहेगा।