Chambalkichugli.com

SHEOPUR THEFT CASE: घर में घुसकर बुज़ुर्ग से लूट, 90 हज़ार की ज्वेलरी लेकर फरार बदमाश

SHEOPUR THEFT CASE

HIGHLIGHTS:

  • देर रात घर में घुसकर लूट की वारदात
  • सो रही बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना
  • बाली और मंगलसूत्र समेत 90 हजार के गहने लूटे
  • आरोपी की पहचान, पुलिस ने मामला दर्ज किया
  • गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी

SHEOPUR THEFT CASE: श्योपुर। जिले के अगरा थाना क्षेत्र के बवनवास गांव में देर रात एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। 60 वर्षिय पीड़िता रामकुमारी, पत्नी स्वर्गीय काशीराम धाकड़, ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 25-26 अप्रैल की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे आरोपी दिलीप उर्फ दिल्लू उनके घर के चौक में घुस आया। उस समय वह खटिया पर सो रही थीं और घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई और खुद को संभाल नहीं पाईं।

SCHOOL HOLIDAY: भीषण गर्मी के चलते शिवपुरी में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, 9वीं से 12वीं की टाइमिंग चेंज

महिला के कानो से चीनी बाली

आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए बुजुर्ग महिला को काबू में कर लिया और उनका मुंह दबा दिया, जिससे वे शोर नहीं मचा सकीं। इसके बाद उसने महिला के कानों में पहने सोने के बाली, जिनकी कीमत लगभग 64 हजार रुपए बताई जा रही है, और करीब 26 हजार रुपए का मंगलसूत्र जबरन छीन लिया। कुल मिलाकर लगभग 90 हजार रुपए के आभूषण लूट लिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया।

MORENA BUS ACCIDENT: सड़क पार कर रही महिला को बस ने रौंदा, 30 फीट तक घसीटा शव

पुलिस जाँच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही अगरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी दिलीप उर्फ दिल्लू के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *