Ujjain Greenfield Highway: उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागदा के श्री ऋणमुक्तेश्वर मंदिर परिसर में उज्जैन-जावरा 4 लेन ग्रीनफील्ड हाईवे परियोजना का शिलान्यास किया। करीब 5,017 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना से उज्जैन, नागदा, जावरा और रतलाम के बीच सफर पहले से ज्यादा तेज और आसान होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया और वहां चालकों को हेलमेट भी बाटें।
ब्रिस्टल में टीम इंडिया का बुरा हाल, हैरी ब्रूक की तूफानी पारी से इंग्लैंड ने सीरीज पर किया कब्जा
99 किलोमीटर लंबा होगा हाईवे
मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPRDC) की ओर से हाइब्रिड एन्युटी मोड (HAM) पर बनने वाला यह ग्रीनफील्ड हाईवे लगभग 98.73 किलोमीटर लंबा होगा।
यह मार्ग उज्जैन जिले के मंगरोला गांव से शुरू होकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के 8 लेन इंटरचेंज से जुड़ते हुए जावरा तक जाएगा।
सड़क के दोनों ओर पेव्ड शोल्डर्स भी बनाए जाएंगे, जिससे यात्रा अधिक सुरक्षित होगी।
यात्रा के साथ कारोबार को भी मिलेगी रफ्तार
इस हाईवे के बनने से उज्जैन, नागदा, जावरा और रतलाम के बीच यात्रा का समय कम होगा। साथ ही उज्जैन को दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधा संपर्क मिलेगा। इससे उद्योग, व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है।
चेन्नई बनेगा बिग बैश का नया मंच: पहली बार भारत में खेला जाएगा विदेशी टी20 लीग का मुकाबला
सिंहस्थ-2028 में मिलेगी बड़ी राहत
सरकार का मानना है कि सिंहस्थ-2028 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आवागमन में यह हाईवे बड़ी भूमिका निभाएगा। आधुनिक सड़क सुरक्षा सुविधाओं और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के कारण यात्रियों को जाम और लंबी दूरी की परेशानी से राहत मिलेगी।