Chambalkichugli.com

West Bengal Election: आरजी कर केस की गूंज चुनाव में, पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ पानीहाटी से आगे

RATNA DEBNATH

HIGHLIGHTS:

  • पानीहाटी सीट पर रत्ना देबनाथ आगे
  • RG Kar केस बना बड़ा चुनावी मुद्दा
  • TMC के तीर्थंकर घोष से सीधा मुकाबला
  • महिला सुरक्षा पर केंद्रित रहा प्रचार
  • भावनात्मक कैंपेन का दिखा असर

 

West Bengal Election: कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में BJP की स्थिति मजबूत नजर आ रही है, लेकिन इस बीच कुछ सीटें काफी चर्चा में हैं। इन्हीं में से एक है उत्तर 24 परगना की पानीहाटी सीट, जहां RG Kar केस की गूंज चुनावी मुद्दा बन गई है। इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि यहां मुकाबला सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक भी बन गया है।

West Bengal Election: ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजा BJP मुख्यालय, कोलकाता में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

रत्ना देबनाथ पानीहाटी से आगे

रत्ना देबनाथ जो आरजी कर रेप-मर्डर पीड़िता की मां हैं, पानीहाटी विधानसभा सीट से आगे चल रही हैं। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तीर्थंकर घोष से बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर उनकी बढ़त को BJP के लिए अहम माना जा रहा है।

WEST BENGAL ELECTION: पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों ने TMC का साथ छोड़ा, मतगणना के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

हाई-प्रोफाइल मुकाबला बना पानीहाटी

पानीहाटी सीट इस बार सबसे चर्चित सीटों में शामिल हो गई है। तीर्थंकर घोष, जो पांच बार के विधायक के परिवार से आते हैं, और रत्ना देबनाथ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। यह सीट दमदम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और यहां का चुनावी माहौल काफी संवेदनशील बना हुआ है।

WEST BENGAL ELECTION: चुनाव में दिखा ‘झालमुड़ी फैक्टर, झाड़ग्राम में बीजेपी की मजबूत पकड़

महिला सुरक्षा बना बड़ा मुद्दा

चुनाव प्रचार के दौरानरत्ना देबनाथ ने अपनी बेटी के मामले को प्रमुख मुद्दा बनाया। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। उनके इस भावनात्मक और मजबूत कैंपेन का असर अब रुझानों में भी दिखता नजर आ रहा है।

west bengal election 2026: पश्चिम बंगाल में 1 बजे तक 60% से ज्यादा मतदान, तमिलनाडु थोड़ा पीछे, देंखे अब तक के आंकड़े

भावनाओं से जुड़ा चुनावी संदेश

रत्ना देबनाथ ने प्रचार के दौरान कहा था कि उन्होंने अपनी बेटी को खोया है, लेकिन अब वह समाज की सेवा करना चाहती हैं। उनका यह संदेश मतदाताओं के बीच गहराई से जुड़ा और चुनाव को एक अलग दिशा दे गया। पानीहाटी सीट अब सिर्फ एक राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश का केंद्र बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News