Chambalkichugli.com

RAJKUMAR KUSHWAHA CONTROVERSY: BJP के पूर्व मंत्री को शादी समारोह में जाना पड़ा भरी, बकायदारों में पैसे के लिए घेरा; 4 घंटे बाद ठाणे में समझौता

BJP FORMER MINISTER RAJKUMAR KUSHWAHA

HIGHLIGHTS :

  • शादी समारोह में पूर्व राज्यमंत्री को बकायादारों ने घेरा
  • करीब 4 घंटे तक चला हंगामा
  • पुलिस की मौजूदगी में भी पैसे की मांग जारी
  • थाने में 10 मई तक भुगतान का आश्वासन
  • लेन-देन विवाद और प्लॉट-बुकिंग के आरोप

 

RAJKUMAR KUSHWAHA CONTROVERSY: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के भिंड में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बीजेपी नेता डॉ. राजकुमार कुशवाहा को बकायादारों ने घेर लिया। भारौली रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में 27 अप्रैल की शाम आयोजित कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। करीब रात 9 बजे उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और उन्हें घेरकर पैसे की मांग करने लगे।

आतंकवाद पर भारत का करारा संदेश: ऑपरेशन सिंदूर से बदली रणनीति, पाकिस्तान पर राजनाथ का तीखा प्रहार

चार घंटे तक चला विवाद

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष लंबे समय से अपना पैसा वापस मांग रहे थे। जैसे ही उन्हें कुशवाहा के कार्यक्रम में आने की जानकारी मिली, वे वहां पहुंच गए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया, लेकिन बकायादार अपनी मांग पर अड़े रहे। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुशवाहा को कार्यक्रम से निकलने नहीं दिया गया।

सिस्टम की चूक, उजागर सतना में कुपोषण से बच्ची की मौत, के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई

थाने में बातचीत के बाद मिला आश्वासन

हालात नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस कुशवाहा को देहात थाने लेकर पहुंची, लेकिन यहां भी बकायादारों की भीड़ पहुंच गई। काफी देर तक चली बातचीत के बाद कुशवाहा ने 10 मई तक बकाया राशि चुकाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और मामला शांत हो सका।

दर्शन से लौट रहा परिवार बना हादसे का शिकार, कार में लगी आग ने छीन ली 6 जिंदगियां

लेन-देन बना विवाद की जड़

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुशवाहा पर कई लोगों से पैसे लेने के आरोप हैं, जिनमें प्लॉट बुकिंग और जमीन खरीद से जुड़े मामले शामिल हैं। कुछ लोगों ने लाखों रुपए देने का दावा किया है। हालांकि, कुशवाहा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया है और कहा कि मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *