Chambalkichugli.com

Ashoknagar Farmers Protest : अशोकनगर में खाद संकट पर हंगामा, सड़कों पर उतरे व्यापारी; ऑनलाइन टोकन सिस्टम बंद करने की मांग

ASHOKNAGAR FARMERS PROTEST

HIGHLIGHTS:

  • खाद विक्रेता संघ की रैली, कलेक्ट्रेट में ज्ञापन
  • ऑनलाइन टोकन व्यवस्था खत्म करने की मांग
  • डीएपी खाद की कमी पर जताई चिंता
  • एक दिन के लिए दुकानों का सांकेतिक बंद
  • मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

 

ASHOKNAGAR FARMERS PROTEST
ASHOKNAGAR FARMERS PROTEST

Ashoknagar Farmers Protest : ग्वालियर। अशोकनगर में कृषि आदान विक्रेता संघ ने सोमवार को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। बता दें कि महात्मा वाड़ा से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। विरोध के तौर पर संघ ने एक दिन के लिए खाद की दुकानों को बंद रखा और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।

DATIYA GOVANSH PROTEST: गोवंश को ‘राज्य माता’ का दर्जा देने की मांग, दतिया में सड़कों पर उतरे गोभक्त

ऑनलाइन टोकन व्यवस्था पर सवाल

संघ अध्यक्ष केपी यादव ने बताया कि ‘साथी’ पोर्टल और ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के कारण किसानों और व्यापारियों दोनों को परेशानी हो रही है। जमीन विभाजन से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों के चलते कई किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है, जिससे खेती पर असर पड़ रहा है।

16 करोड़ के साथ माइकल की बायोपिक मैदान में, अक्षय और रणवीर की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा

डीएपी की कमी से बढ़ी चिंता

व्यापारियों ने डीएपी और अन्य खाद की कमी को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पांच बीघा जमीन पर केवल एक बोरी डीएपी देना पर्याप्त नहीं है। साथ ही, सुपर खाद लेने पर डीएपी न मिलने जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं, जिससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

छिंदवाड़ा: हज यात्रियों को छोड़ लौट रही कार हादसे का शिकार, तीन की मौत, तीन गंभीर घायल

एक महीने में समाधान नहीं तो आंदोलन

संघ ने खाद की पर्याप्त आपूर्ति, जबरन अन्य उत्पादों की बिक्री पर रोक, डीलर मार्जिन बढ़ाने और पोर्टल की अनिवार्यता खत्म करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि एक महीने के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो खरीफ सीजन से पहले अनिश्चितकालीन बंद किया जाएगा, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *