Chambalkichugli.com

DATIYA GOVANSH PROTEST: गोवंश को ‘राज्य माता’ का दर्जा देने की मांग, दतिया में सड़कों पर उतरे गोभक्त

DATIYA GOVANSH PROTEST

HIGHLIGHTS:

  • भांडेर में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत प्रदर्शन
  • गोवंश को ‘राज्य माता’ घोषित करने की मांग
  • अलग गो-सेवा मंत्रालय बनाने की उठी आवाज
  • गोवंश से जुड़ी समस्याओं पर जताई चिंता
  • तीन महीने में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

DATIYA GOVANSH PROTEST: दतिया। जिले की भांडेर तहसील में 27 मार्च को ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गोभक्तों और संत समाज ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार और एसडीएम को सौंपा गया। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने गोवंश संरक्षण को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की और इसे सामाजिक व धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय बताया।

16 करोड़ के साथ माइकल की बायोपिक मैदान में, अक्षय और रणवीर की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा

‘राज्य माता’ और अलग मंत्रालय की मांग

ज्ञापन में गोवंश को ‘राज्य माता’ घोषित करने के साथ-साथ गो-सेवा एवं संरक्षण के लिए अलग मंत्रालय बनाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। साथ ही केंद्र सरकार को गोवंश को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की अनुशंसा भेजने का आग्रह भी किया गया, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर इस विषय को प्राथमिकता मिल सके।

अदाणी पब्लिक स्कूल के 25 वर्ष पूरे, हजारों छात्रों के भविष्य को मिली नई दिशा..

समस्याओं पर चिंता, सख्त कानून की मांग

अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि गोवंश दुर्घटनाओं, तस्करी, कुपोषण, प्लास्टिक खाने और निराश्रित स्थिति जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने गोवध पर सख्त कानून, तस्करी में उपयोग वाहनों की राजसात कार्रवाई, पशु मेलों में निगरानी और गोचर भूमि संरक्षण जैसे कदम उठाने की मांग की है।

Khargone Cow Protection Rally: गो संरक्षण को लेकर सड़कों पर उतरा सकल हिंदू समाज, खरगोन में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

तीन महीने का अल्टीमेटम

प्रदर्शनकारियों ने गोबर-गोमूत्र आधारित उत्पादों को बढ़ावा, पंचगव्य अनुसंधान केंद्र, बायोगैस प्लांट और गोशालाओं के लिए डीबीटी पोर्टल जैसी व्यवस्थाएं लागू करने की भी मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि तीन महीने के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *