PM Surya Ghar Yojana: 40 लाख घरों में लगे सोलर पैनल, MP के 1.21 लाख परिवारों को मिला लाभ

HIGHLIGHTS: देशभर में 40 लाख घरों में लगे रूफटॉप सोलर मध्य प्रदेश के 1.21 लाख घरों को मिला लाभ प्रदेश में 456 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन बिजली बिल में कमी और आत्मनिर्भरता पर जोर पीएम सूर्य घर योजना से बढ़ा हरित ऊर्जा अभियान PM Surya Ghar Yojana: मध्यप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई पीएम सूर्य घर योजना देशभर में तेजी से आगे बढ़ रही है। बता दें कि इस योजना के तहत लोगों के घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग सस्ती और स्वच्छ बिजली प्रदान की जा सके। सरकार का कहना है कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत अब तक देशभर के करीब 40 लाख घरों में सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भटके बुजुर्ग दंपती, अलर्ट पुलिस ने सकुशल किया रेस्क्यू मध्य प्रदेश में भी बढ़ा सोलर नेटवर्क मध्य प्रदेश में भी इस योजना का असर तेजी से दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश के 1 लाख 21 हजार 838 से ज्यादा घरों में सोलर सिस्टम लगाए गए हैं। इन पैनल्स में करीब 456 मेगावाट से ज्यादा बिजली बन रही है और लोगों के बिजली बिल भी कम हो रहे हैं। सोशल मीडिया स्टार पर गंभीर आरोप, सरेंडर के बाद बढ़ी हलचल लोगों को मिल रहा फायदा सोलर पैनल लगाने से लोगों को काफी सुविधा मिली है और इसके चलते वे खुद अपनी जरूरत की बिजली बना पा रहे हैं। इससे बिजली खर्च कम हो रहा है। साथ ही सोलर ऊर्जा से प्रदूषण भी कम होता है, इसलिए यह पर्यावरण के लिए भी अच्छा माना जाता है। चुनावी झटकों के बाद मैदान में उतरे अभिषेक बनर्जी, हिंसा प्रभावित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर साधेंगे संगठन आगे और बढ़ेगी योजना सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में और ज्यादा घरों तक इस योजना का लाभ पहुंचाना है। पीएम सूर्य घर योजना को देश में हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। स्वच्छ ऊर्जा से रोशन नया भारत…. आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ भारत को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित कर रही है। आज देशभर के 40 लाख घरों में रूफटॉप सोलर स्थापित हुए हैं,… pic.twitter.com/kknJkamBHQ — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 29, 2026
Petrol Attack Case: उधार के पैसे मांगना पड़ा भारी, महिला ने युवक पर डाला पेट्रोल और लगा दी आग

HIGHLIGHTS: उधार के 50 हजार रुपए मांगने पर युवक को जिंदा जलाया ग्वालियर में महिला ने पड़ोसी पर डाला पेट्रोल 4 महीने अस्पताल में भर्ती रहा युवक इलाज में अब तक खर्च हुए 4 लाख रुपए हत्या के प्रयास का केस दर्ज Petrol Attack Case: ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देख लोग हैरान है। ग्वालियर में एक महिला पैसे मांगने पर युवक पर पेट्रोल फेंक दिया। बता दें कि युवक महिला का पड़ोसी था। 23 वर्षीय ऋषभ उर्फ लालू चौहान रामाजी का पुरा इलाके में रहता था। घटना में गंभीर रूप से झुलसे युवक ने करीब चार महीने इलाज कराने के बाद अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। भारत–ओमान आर्थिक साझेदारी लागू होने की तैयारी, टैरिफ छूट से बदल सकती है एक्सपोर्ट तस्वीर बेटे के इलाज के लिए लिया था पीड़ित के अनुसार पड़ोस में किराए से रहने वाली सरिता ने अपने बेटे के इलाज के लिए ऋषभ से मदद मांगी थी। ऋषभ ने इंसानियत दिखाते हुए तीन से चार किश्तों में करीब 50 हजार रुपए महिला को उधार दिए थे। मगर काफी समय बीत जाने पर युवक ने पैसे वापस मांगे लेकिन महिला ने रकम वापस नहीं की। भारत के बॉन्ड बाजार में बड़े सुधार की तैयारी, सेबी की योजनाओं से निवेश ढांचे में आ सकता है बदलाव पैसे मांगे पर फेंका पेट्रोल 20 जनवरी को जब ऋषभ महिला के घर पैसे मांगने पहुंचे तब दोनों के बीच विवाद हो गया। युवक ने आरोप लगाया है कि इसी बिच महिला घर के अंदर से पेट्रोल लायी और युवक पर फेंक दिया, फिर आग लगा दी। आग लगते ही ऋषभ जान बचाने के लिए सड़क की तरफ भागा और पास की नाश्ते की दुकान के सामने गिर पड़ा। दुकानदार ने बोरे और पानी की मदद से आग बुझाई, जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड लेकर पहुंचे। IPL 2026 क्वालीफायर-2: राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख चार महीने बाद दर्ज हुआ मामला आग से ऋषभ का चेहरा, गला और सीना बुरी तरह झुलस गया। इलाज में अब तक 4 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल फरार है।
CM mini bus journey: हेलीकॉप्टर छोड़ मिनी बस से उज्जैन पहुंचे CM मोहन यादव

CM mini bus journey: उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर ऊर्जा और ईंधन बचने का संदेश दिया है, जहां उन्होंने हेलीकॉप्टर की जगह मिनी बस में इंदौर से उज्जैन तक का सफर तय किया। दरअसल मुख्यमंत्री भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने उज्जैन पहुंचे थे। बता दें कि इस मौके पर उनके साथ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट समेत कई जनप्रतिनिधि भी बस में मौजूद रहे। 200 कार्यकर्ता पहुंचे प्रशिक्षण वर्ग उज्जैन के राजाराम रिसॉर्ट में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में करीब 200 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इसमें सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, प्रकोष्ठ संयोजक और प्रदेश समिति के सदस्य शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 28 मई को हुआ और समापन 29 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में होगा। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और जनसंपर्क से जुड़ी कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण देना है। सीएम बनने से पहले डीके शिवकुमार को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी विदेश यात्रा की मंजूरी PM मोदी की अपील का असर मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम मोहन यादव ने बताया कि ये सब प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर है। उन्होंने कहा कि पीएम लगातार देशवासियों को ईंधन और ऊर्जा बचाने का संदेश दे रहे हैं। पीएम की इसी सोच से प्रेरित होकर उन्होंने हेलीकॉप्टर की बजाए बस से सफर करना उचित समझा। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है और जनप्रतिनिधियों को खुद उदाहरण पेश करना चाहिए। अब 100, 101, 108 नहीं… इमरजेंसी में सिर्फ 112 करेगा मदद, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती मंत्र मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा इस समय दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में कार्य कर रही है, क्योंकि इसके कार्यकर्ता विचारधारा से जुड़े हैं और जनसेवा के लिए समर्पित हैं। प्रदेशभर में मंडल और जिला स्तर पर चल रहे प्रशिक्षण वर्गों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति सिखाना है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होता है।
DATIYA VIRAL VIDEO: बाइक बेचकर खरीदी साइकिल, दतिया से दिल्ली तक किया सफर

DATIYA VIRAL VIDEO: दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया का एक युवक इन दिनों अपनी अनोखी पहल को लेकर काफी चर्चाओं में है। जहां लोग लंबी यात्रा के लिए बाइक और कार का सहारा लेते हैं, वहीं दतिया के रोशन सिंह राजपूत ने पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश देने के लिए अपनी बाइक ही बेच दी। अब वह साइकिल से दिल्ली तक की यात्रा पर निकले हैं और रास्ते भर लोगों को ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक कर रहे हैं। मां पीतांबरा पीठ से शुरू हुई यात्रा रोशन सिंह राजपूत दतिया जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र में रहते है और उन्होंने अपनी यात्रा की मां पीतांबरा पीठ से शुरू की है। उनका लक्ष्य दिल्ली के इंडिया गेट तक पहुंचना है उन्होंने इस यात्रा को मोदी अपील यात्रा का नाम दिया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील से प्रभावित होकर उन्होंने यह कदम उठाया। Summer Skin Care Tips: गर्मी में टैनिंग, पिंपल्स और डलनेस से ऐसे बचाएं अपनी स्किन रास्ते में भी लोगों से की अपील रोशन सिंह ने अकेले ही साइकिल से यह लंबा रास्ता तय किया और वह अपने साथ एक छोटा स्पीकर भी लेकर गए जिसके जरिए उन्होंने रास्ते में लोगों को पेट्रोल-डीजल बचने का संदेश दिया। उनका मानना है कि अगर हर व्यक्ति ईंधन बचाने की दिशा में थोड़ा प्रयास करे, तो इससे पर्यावरण के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा। नितिन गडकरी ने पेश की नई कुकिंग तकनीक, इथेनॉल स्टोव से घटेगा गैस खर्च पहले कभी नहीं की साइकिल यात्रा रोशन सिंह ने बताया कि इससे पहले उन्होंने कभी इतनी लंबी दूरी तक साइकिल यात्रा नहीं की थी। लेकिन देशहित और जागरूकता फैलाने की भावना ने उन्हें यह हौसला दिया। अब उनका उद्देश्य दिल्ली पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ना है।
MP WEATHER TODAY: नौतपा में मौसम का यू-टर्न, ग्वालियर-मुरैना में बारिश; कई जिलों में लू का अलर्ट

HIGHLIGHTS: ग्वालियर और मुरैना में बारिश से गर्मी से राहत 6 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी 27 जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा नौतपा में पेट्स पर भी बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा MP WEATHER TODAY: ग्वालियर। देशभर में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी है और नौतपा के बीच मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। इसी दौरान शुक्रवार सुबह ग्वालियर और मुरैना में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ देर के लिए राहत मिली। बता दें कि ग्वालियर में सुबह 6 बजे से रुक-रुक कर बारिश हुई और मुरैना में तेज बरसात दर्ज की गई। गुरुवार को भी दमोह समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में मध्यप्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। Summer Skin Care Tips: गर्मी में टैनिंग, पिंपल्स और डलनेस से ऐसे बचाएं अपनी स्किन छह जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग ने ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, जबलपुर समेत 27 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट है। विभाग का कहना है कि इन जिलों में आज तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। 29 मई का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी प्रदेश के 10 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार नौतपा के चौथे दिन गुरुवार को प्रदेश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। इस बिच खजुराहो सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजगढ़ – 46°C दतिया – 45.7°C नौगांव – 45.5°C दमोह-मलाजखंड – 45.5°C टीकमगढ़ – 45.2°C सतना – 45.1°C मंडला – 45°C सागर – 45°C गुना – 44.7°C ग्वालियर – 44.7°C श्योपुर – 44.6°C रायसेन – 44.2°C जबलपुर – 44°C रीवा – 44°C छिंदवाड़ा – 44°C भोपाल – 43.8°C उज्जैन – 42.5°C इंदौर – 41.8°C ‘वनवासी’ शब्द को लेकर झाबुआ में सियासी बवाल, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन अगले 4-5 दिन रहेंगे ‘क्रिटिकल’ मौसम केंद्र भोपाल का कहना है कि अगले 96 घंटों के दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल बारिश या गरज-चमक की कोई संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में प्रदेशवासियों को कम से कम एक हफ्ते तक इसी तरह की भीषण तपिश का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।
Sanchi To Mongolia: CM मोहन यादव बोले- सांची की विरासत अब दुनिया तक पहुंचेगी, मंगोलिया रवाना हुए बुद्ध के पवित्र अवशेष

HIGHLIGHTS: CM मोहन यादव ने बताया ऐतिहासिक कदम सांची से मंगोलिया रवाना हुए पवित्र अवशेष बुद्ध के शिष्यों के होंगे सार्वजनिक दर्शन भारत-मंगोलिया रिश्तों को मिलेगी मजबूती बौद्ध पर्यटन को मिलेगा वैश्विक बढ़ावा Sanchi To Mongolia: भोपाल। मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर सांची स्तूप से भगवान बुद्ध के परम शिष्यों सारिपुत्र और महामोग्गलान के पवित्र अवशेष अब मंगोलिया की धरती तक पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे भारत की आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक शक्ति का एक ऐतिहासिक पल बताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुई यह यात्रा भारत और मंगोलिया के रिश्तों को नई मजबूत करेगी। CM मोहन यादव ने बताया कि 29 मई को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में इन पवित्र अवशेषों को सार्वजनिक दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद 30 मई को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से इन्हें मंगोलिया रवाना किया जाएगा, जहां 31 मई से एक महीने तक श्रद्धालु इनके दर्शन कर सकेंगे। GUNA VIRAL VIDEO: ससुराल विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता, गुना में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा बौद्ध सर्किट को मिलेगी वैश्विक पहचान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे मध्यप्रदेश के बौद्ध सर्किट को वैश्विक पहचान मिलेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार लगातार सांची और उसके आसपास के बौद्ध स्थलों को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। जिपं CEO के आदेश पर जनपद CEO की ‘कैंची’! 10 महीने से अधिकारों के लिए भटक रहीं उप सरपंच दुनिया के महत्वपूर्ण बौद्ध केंद्रों में से एक CM ने कहा कि यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल सांची स्तूप दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण बौद्ध केंद्रों में से एक है। यह यात्रा मध्यप्रदेश की संस्कृति, विरासत और आध्यात्मिक गौरव को दुनिया तक पहुंचाने का बड़ा माध्यम बनेगी।
GUNA VIRAL VIDEO: ससुराल विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता, गुना में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

HIGHLIGHTS: गुना में मोबाइल टावर पर चढ़ी विवाहिता ससुराल विवाद के बाद उठाया कदम 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा प्रशासन ने समझाइश देकर बचाई जान सुरक्षित नीचे उतरने पर लोगों ने ली राहत की सांस GUNA VIRAL VIDEO: मध्यप्रदेश। गुना जिले की कुंभराज तहसील के ग्राम खेजरा रामा में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विवाहिता ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। बता दें कि महिला को इतनी ऊंचाई पर देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब तीन घंटे तक मशक्कत कर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। DATIYA CYBER CRIME: सोशल मीडिया पर महिला के अश्लील फोटो वायरल,फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किया गलत काम पारिवारिक विवाद से परेशान महिला बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय निकिता की शादी करीब तीन साल पहले कुलदीप मीना से हुई थी। पिछले कुछ समय से उसका ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था, बस इसी से परेशान होकर वह गुरुवार सुबह करीब 5 बजे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। HDFC बैंक का बड़ा बयान, 45 करोड़ की गड़बड़ी के आरोपों से किया इनकार पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर निचे उतरा सूचना मिलते ही कुंभराज तहसीलदार कमल मंडेलिया, थाना प्रभारी पंकज त्यागी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद की टीमों को भी बुलाया गया। महिला काफी नाराज थी और नीचे आने को तैयार नहीं थी, ऐसे में अधिकारियों ने समझदारी दिखाते हुए लाउडस्पीकर के जरिए उससे लगातार बातचीत की और उसकी हर समस्या सुनने का भरोसा दिलाया। ईदगाहों में उमड़ी भीड़, लोगों ने अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी आश्वासन के बाद सुरक्षित नीचे उतरी महिला अधिकारियों ने महिला से कहा कि उसकी हर समस्या को प्रशासनिक और कानूनी दायरे में रहकर सुना जाएगा। काफी देर तक चली समझाइश के बाद महिला का गुस्सा शांत हुआ और वह धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आई। महिला के सुरक्षित नीचे आने के बाद वहां मौजूद लोगों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही महिला का चेकअप भी किया, बाद में महिला को समझाइश के साथ छोड़ किया गया।
DATIYA CYBER CRIME: सोशल मीडिया पर महिला के अश्लील फोटो वायरल,फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर किया गलत काम

HIGHLIGHTS: दतिया में महिला के अश्लील फोटो वायरल फर्जी Facebook ID बनाकर भेजीं तस्वीरें भिंड के एक युवक पर लगाया आरोप रिश्तेदारों को भी भेजे गए फोटो IT Act के तहत पुलिस जांच शुरू DATIYA CYBER CRIME: मध्यप्रदेश। दतिया में सोशल मीडिया के जरिए एक महिला को बदनाम करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि थरेट थाना क्षेत्र की रहने वाली 33 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया है कि भिंड के एक युवक ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए। इतना ही नहीं, बल्कि तस्वीरें उसके रिश्तेदारों को भी शेयरकी गई। अमेरिका-इजरायल एकजुटता पर ईरान का सवाल, युद्धविराम को लेकर नई बहस तेज पति के मोबाइल नंबर से बनाई ID महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का कहना है कि उसके पति के मोबाइल नंबर से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई थी। इसी आईडी पर अली असलम नाम की फर्जी मैसेंजर ID से लगातार अश्लील तस्वीरें भेजी जा रही थीं, इसके स्क्रीनशॉट महिला ने खुद पुलिस को बताए। MP BJP Leader Assault: BJP जिला कोषाध्यक्ष समेत 4 पर केस दर्ज, मारपीट करने का आरोप आंध्रप्रदेश में हुई थी आरोपी से पहचान महिला का कहना है कि साल 2018 से 2023 तक वह आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में पानीपुरी का ठेला लगाती थी। वहीं उसकी पहचान भिंड में रहने वाले महावीर उर्फ करी बघेल से हुई थी। महिला को शक है कि उसी दौरान आरोपी ने उसके निजी फोटो अपने मोबाइल में सेव कर लिए और अब वही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं। SAI Recruitment 2026: 100 असिस्टेंट कोच पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया व्हाट्सएप पर भी आए संदिग्ध मैसेज पीड़िता ने यह भी बताया कि 25 मई को व्हाट्सएप पर भी संदिग्ध नंबर से अश्लील फोटो भेजे गए थे। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए थरेट थाना पुलिस ने IT Act के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
MP BJP Leader Assault: BJP जिला कोषाध्यक्ष समेत 4 पर केस दर्ज, मारपीट करने का आरोप

HIGHLIGHTS: BJP जिला कोषाध्यक्ष समेत 4 पर केस दर्ज पूर्व विधायक के ड्राइवर से मारपीट का आरोप एससी-एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में मामला गाड़ी हटाने की बात पर हुआ विवाद CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू MP BJP Leader Assault: मध्यप्रदेश। श्योपुर में भाजपा कोषाध्यक्ष सुमित सिंघल सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट और गली गलौच करने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर इन सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए गया है। यह घटना शहर के सोना लॉज के सामने की बताई जा रही है, मामले को लेकर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, विकास कार्यों पर लिया मार्गदर्शन BJP के पूर्व विधायक के ड्राइवर से मारपीट पुलिस के अनुसार जयप्रकाश उर्फ जे.पी. आर्य ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई, जो गांधीनगर वार्ड क्रमांक 12 का निवासी है। बता दें कि जयप्रकाश भाजपा के पूर्व विधायक के ड्राइवर है। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे वे सोना लॉज के सामने अपनी फोर व्हीलर गाड़ी बैक कर रहे थे। तभी वहां सुमित सिंघल, राजू सिंघल और आशीष सिंघल अचानक अपनी कार लेकर आ गए और जयप्रकाश की गाड़ी के पीछे अपना वाहन खड़ा कर दिया। ड्राइवर ने जब गाड़ी हटाने को कहा तो आरोपी आक्रोशित हो गए और उन्होंने जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां देने लगे। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गयी। IIM Mumbai Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी जान मारने की भी दी धमकी जयप्रकाश का कहना है कि जब वह जान बचने के लिए सोना लॉज की तरफ भागे तो वहां मौजूद अन्नू गुर्जर और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। जिसके बाद आरोपियों ने उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। फरियादी के अनुसार पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर जांच एसआई कमलेंद्र सिंह कुशवाह को सौंप दी है।
BHIND EID CELEBRATION: भिंड में अमन-चैन और भाईचारे की दुआओं के साथ मनाई गई बकरीद

HIGHLIGHTS: भिंड में धूमधाम से मनाई गई बकरीद ईदगाहों और मस्जिदों में अदा हुई नमाज अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ कुर्बानी देकर जरूरतमंदों में बांटी खुशियां सुरक्षा व्यवस्था रही पूरी तरह चाक-चौबंद BHIND EID CELEBRATION:मध्यप्रदेश। भिंड में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। बता दें कि शहर के सदर बाजार के पास ईदगाह सहित जिलेभर की मस्जिदों में हजारों मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा कर देश की। साथ ही समाज और परिवार की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। उज्जैन में बातचीत के दौरान खूनी विवाद: युवक की चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात मस्जिदों में हुई नमाज अदा सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों में पर्व को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। नए कपड़ों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग ईदगाहों और मस्जिदों की ओर जाते नजर आए। निर्धारित समय पर ईमाम द्वारा विशेष नमाज अदा कराई गई। शहर की जामा मस्जिद, दरगाह मस्ताना शाह मस्जिद, छोटी मस्जिद सहित ग्रामीण क्षेत्रों की ईदगाहों में भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने परंपरा अनुसार कुर्बानी दी और जरूरतमंद परिवारों में हिस्सा वितरित किया, घरों में सेवइयां और अन्य पकवान बनाए गए। दिनभर लोगों का एक-दूसरे के घर पहुंचकर मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहा। वहीं बच्चों में ईद को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। SUPREME COURT ACTION: रेत माफिया पर कब लगेगी लगाम? सुप्रीम कोर्ट ने MP सरकार को लगाई फटकार शहर में सुरक्षा व्यवस्था चौकस बकरीद को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रही। मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। भीड़ को देखते हुए कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार संपन्न होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की।