GWALIOR NAGAR NIGM HEARING: अमृत योजना में 840 करोड़ खर्च, फिर भी ग्वालियर में गहराया जल संकट

HIGHLIGHTS: खाली मटका लेकर निगम पहुंचे पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता ग्वालियर में जल संकट को लेकर जनसुनवाई में हंगामा अमृत योजना के 840 करोड़ खर्च पर उठे सवाल घरेलू पानी बिल को व्यवसायिक बनाने की शिकायत खुले नाले और कच्ची सड़क से परेशान रहवासी पहुंचे जनसुनवाई GWALIOR NAGAR NIGM HEARING: मध्यप्रदेश। ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में जल संकट का मुद्दा गर्माता हुआ नजर आया। बता दें कि मंगलवार को हुई जनसुनवाई में वार्ड क्रमांक 27 के पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता अपने समर्थकों के साथ खाली मटका और पानी के बर्तन लेकर निगम कार्यालय पहुंचे। क्षेत्र में कई दिनों से पानी न आने के कारन उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने ने आरोप लगाया की पानी नहीं मिलने से लोग परेशान है और अब तक नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट? डीके शिवकुमार की बढ़ती दावेदारी के बीच तेज हुआ मंथन अमृत योजना पर उठाए सवाल पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता ने अमृत योजना के तहत खर्च हुए 840 करोड़ रुपए पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब लोगों को पर्याप्त पानी ही नहीं मिल रहा, तो इतनी बड़ी राशि खर्च होने का क्या फायदा। साथ ही प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रवासियों ने ये भी आरोप लगाया कि गर्मी में जल संकट और ज्यादा गंभीर हो गया है। जिसके बाद मामले को बढ़ता देख अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर क्षेत्र की पानी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। Ebola Alert: हैदराबाद एयरपोर्ट पर बढ़ी सख्ती, अफ्रीका में बढ़ते मामलों के बीच भारत में एहतियात तेज अतिक्रमण और सीवर से जुड़ी शिकायतें भी आई जनसुनवाई में महलगांव निवासी राजा ने भी पानी बिल से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके घरेलू पानी कनेक्शन का बिल गलती से व्यवसायिक श्रेणी में बदल दिया गया, जिससे उन्हें अत्यधिक राशि के बिल मिल रहे हैं। शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से तत्काल सुधार की मांग की। अधिकारियों ने दस्तावेज जांचने के बाद जल्द बिल संशोधन करने का भरोसा दिया। इसके अलावा पानी, सीवर और अतिक्रमण से जुड़ी कई शिकायतें भी जनसुनवाई में पहुंचीं। सरकारी खरीदी से पहले ही मंडी में मूंग की धूम: खरगोन में 55 हजार क्विंटल बिक्री का अनुमान खुले नाले और कच्ची सड़क से परेशान लोग वार्ड क्रमांक 55 के रहवासियों ने क्षेत्र में खुले पड़े नाले को बंद कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि कई सालों से नाला खुला होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोग उसमें गिरकर घायल हो चुके हैं। वहीं मेवाती मोहल्ले के रहवासियों ने कच्ची सड़क को लेकर आवेदन दिया। उनका कहना है कि बारिश के समय हालात और खराब हो जाते हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। अधिकारियों ने निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
DATIYA COLLECTOR HEARING: स्मार्ट मीटर की शिकायतें लेकर पहुंचे लोग, कलेक्टर ने अधोकरियों को दिए निराकरण के निर्देश

HIGHLIGHTS: दतिया जनसुनवाई में बिजली और जमीन विवाद के मामले हावी स्मार्ट मीटर के बढ़े बिलों को लेकर लोगों में नाराजगी महिला ने 32 बीघा धान फसल चरवाने का लगाया आरोप मंदिर का रास्ता बंद करने की शिकायत पहुंची प्रशासन तक अधिकारियों ने त्वरित जांच और कार्रवाई के दिए निर्देश DATIYA COLLECTOR HEARING: मध्यप्रदेश। दतिया में मंगलवार को जनसुनवाई आरोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान लिस अधीक्षक कार्यालय में एएसपी सुनील शिवराने ने थाना प्रभारियों के साथ शिकायतें सुनीं साथ ही कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने अधिकारयों को मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बिजली बिल, जमीन विवाद, मारपीट, रास्ता बंद करने और फसल नुकसान जैसे कई मामले पहुंचे। नलों से नहीं टपकी एक बूंद: भीषण गर्मी में राजस्थान के कुएं पर निर्भर MP का गांव, पानी के लिए रोज जंग बिजली बिल कम करने की मांग बता दें की जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतें बिजली विभाग से जुड़ी हुई आई, जहां लोगों का कहना था कि स्मार्ट मीटर होने की वजह से बिजली बिल अत्यधिक आता है। कई बार तो जांच किए बिना ही बिल जारी कर दिया जाता है। कई लोगों ने बिजली कंपनी पर शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। जिसके बाद प्रशासन ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मामलों की जांच कर जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। नेपाल में अमेरिका की बढ़ती सक्रियता, चीन की बढ़ी चिंता क्या बन रहा नया भू-राजनीतिक मोर्चा? झूठे केस के मामले भी सामने आए ग्राम शेरसा की एक निवासी ने आरोप लगाया कि पति और बेटे के न्यायिक अभिरक्षा में होने का फायदा उठाकर गांव के कुछ लोगों ने उनकी 32 बीघा धान की फसल पशुओं से चरवा दी। जिसमे महिला ने करीब 10 लाख रुपए के नुकसान का दावा किया। वहीं जिगना थाना क्षेत्र के चेतराम यादव ने एसपी को आवेदन देकर आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने शराब के लिए पैसे मांगने के बाद मारपीट की और बाद में उन्हीं पर झूठा केस दर्ज करा दिया। उन्होंने मामले की सीसीटीवी जांच कराने की मांग की। वैश्विक संसाधनों की नई जंग में बड़ा कदम: भारत-अमेरिका समझौते से तकनीक और उद्योग क्षेत्र को मिलेगा नया आधार मंदिर का रास्ता बंद करने और अतिक्रमण के आरोप इंदरगढ़ तहसील के जौरा गांव निवासी हरीराम ने सीमांकन नहीं होने से खेत पर अतिक्रमण की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि खेत में जबरन बिजली का खंभा और निजी ट्रांसफार्मर तक लगा दिया गया। वहीं इंदरगढ़ में एस.एन. परिहार ने मंदिर जाने वाले रास्ते पर रातोंरात दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने की शिकायत की। जनसुनवाई के अंत में प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए।
UNCLE RAPED GIRL CHILD: मुहं में कपड़ा ठूंसकर 11 साल की बच्ची से रेप; ताऊ ही निकला दरिंदा

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म ताऊ ने ही कियी मासूम से रेप बदनामी के डर से 12 दिन तक छिपाई बात पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने ताऊ को किया गिरफ्तार UNCLE RAPED GIRL CHILD: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के झांसी रोड इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 11 साल की मासूम बच्ची को उसके सगे ताऊ ने बिजली गुल होने का फायदा उठाकर कमरे में खींच लिया। आरोपी ने मासूम के मुंह में रूमाल ठूंस दिया, हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसके साथ बलात्कार किया। साथ ही चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी भी दी। भाई के जन्मदिन पर आई बच्ची पीड़िता बचपन से नाना-नानी के पास रहती थी, और छोटे भाई के जन्मदिन पर माता-पिता के घर आई थी। गर्मी के कारण पूरा परिवार बाहर बैठा था, जिसके बाद मां ने बेटी को अंदर सो रहे भाई को जगाने भेजा तभी ताऊ ने अंधेरे में उसे पकड़ लिया। भाई बाहर आ गया लेकिन बच्ची वापस नहीं लौटी। नागौद में बिजली चोरी से हड़कंप: बदमाश काट ले गए हाईटेंशन लाइन के तार, ग्रामीण इलाकों की सप्लाई ठप 12 दिन तक दबाया गया मामला घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची रोती हुई मां के पास आई और पूरी बात बताई। लेकिन परिवार में बदनामी और ससुराल पक्ष के दबाव के चलते 12 दिन तक मामला थाने नहीं पहुंचाया। बच्ची को वापस ननिहाल भेज दिया गया। इसके बाद 25 मई को पेट में तेज दर्द होने पर जब डॉक्टरों ने अंदरूनी चोट की आशंका जताई तब मां थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। कलेक्ट्रेट में हंगामा: रामचरितमानस जलाने की कोशिश के बाद आत्मदाह का प्रयास, युवक हिरासत में पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार झांसी रोड पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपी ताऊ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बलात्कार व जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। साथ ही विशेष टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
MORENA MINOR GIRL RAPED: नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दो आरोपि गीरफतार; 5 दिन से थे फरार

HIGHLIGHTS: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार 5 दिन से फरार चल रहे थे दोनों आरोपी मंदिर के पास छिपे होने की मिली थी सूचना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश करेगी पुलिस MORENA MINOR GIRL RAPED: मुरैना। देवगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दोनों आरोपी पिछले पांच दिनों से फरार थे। जिसके बाद सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके से भागने की तैयारी में हैं, तभी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छिनवरा हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। भोपाल में पानी को लेकर बड़ा दावा: RO की जरूरत नहीं, मेयर का बयान चर्चा में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज पूरे मामले को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान भोलू और पिंटू के रूप में हुई है, जो ग्राम कलुआ पुरा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज होते ही दोनों आरोपी गांव से फरार हो गए थे, जिसके बाद लगातार उनकी तलाश की जा रही थी। आखिरकार मुखबिर से सूचना मिलने पर दोनों को गिरफतार कर लिया गया है। IPL 2026 क्वालिफायर-1: धर्मशाला में आज RCB-GT की टक्कर, रोचक होने वाला है मुकाबला भागने की फिराक में थे आरोपी जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी इलाके से बाहर भागने की तैयारी में थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी की ताकि आरोपी भाग न सकें। थाना प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, देश के कई राज्यों में पानी-बिजली की किल्लत मेडिकल के बाद कोर्ट में होगी पेशी पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेज दिया है, मेडिकल के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही पुलिस का कहना है कि मामले में सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Gwalior family dispue: मां बेटी के बिच बिस्तर को लेकर हुई लड़ाई, समझते वक्त पिता को आया हार्ट अटैक

HIGHLIGHTS: ग्वालियर में मां-बेटी के विवाद के बीच पिता की मौत बिस्तर को लेकर शुरू हुआ था पारिवारिक झगड़ा समझाने पहुंचे अनिल कपूर को आया हार्ट अटैक अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत परिवार के रिश्तों की कहानी भी चर्चा में आई Gwalior family dispue: ग्वालियर। कोतवाली थाना क्षेत्र के वैकुंठ अपार्टमेंट से एक खतरनाक मामला सामने आया है जहां पारिवारिक विवाद में पिता को अचानक हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद उनकी मौत हो गयी। बता दें कि रविवार रात बिस्तर को लेकर अनिल कपूर की पत्नी रितु कपूर और बेटी मानसी कपूर के बीच विवाद शुरू हुआ था, इस दौरान समझते वक्त अनिल की तबियत ख़राब हो गयी। LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत…. PNG कनेक्शन लेने पर सरेंडर नहीं होगा सिलेंडर, बदला नियम! समझाते वक्त ज़्यादा बिगड़ी तबियत परिवार में बढ़ते विवाद को देखकर अनिल कपूर दोनों को समझाने पहुंचे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद परिवार के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। चारधाम यात्रा : अब तक 22 लाख तीर्थयात्री कर चुके हैं दर्शन…. 5 हफ्तों में 92 श्रद्धालुओं की मौत अनिल कपूर की पहली शादी चर्चा में जांच के दौरान पता चला कि अनिल कपूर की पहली पत्नी कंचन की साल 2019 में मौत हो गई थी जिसके बाद में साल 2023 में उन्होंने अपनी साली रितु कपूर से शादी की थी। रितु की बेटी मानसी को बचपन में ही कंचन और अनिल ने गोद लिया था, शादी के बाद मानसी कुछ दिनों के लिए मायके आई हुई थी इसी दौरान घर में यह विवाद हुआ।
Gwalior BJP leader attack: भाजपा नेता को दी जान से मरने की धमकी, राजीनामे के दबाव में मारपीट

HIGHLIGHTS: डबरा तहसील परिसर में भाजपा नेता अमरीश शर्मा पर हमला पुराने जमीन विवाद में राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप मारपीट में घायल नेता को ग्वालियर रेफर किया गया दूसरे पक्ष ने भी भाजपा नेता पर हमला करने का आरोप लगाया पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच शुरू की Gwalior BJP leader attack: ग्वालियर। डबरा तहसील से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है जहां भाजपा नेता अमरीश र्शमा के लाथ गाली-गलौच और मारपीट करने को मामलो सामने आया है। बता दें की अमरीश कुछ काम के सिलसिले में तहसील पहुंचे थे, इसी दौरान राशिद अली और मुकेश जाट ने उन्हें पुराने जमीन विवाद के मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाया। लेकिन जब भाजपा नेता ने समझौता करने से मना कर दिया तो विवाद बढ़ गया औक मारपीट शुरु हो गई। नौतपा का प्रचंड असर शुरू: इन बीमारियों से जूझ रहे लोग रहें अलर्ट, लापरवाही पड़ सकती है भारी हमले में आई गंभीर चोट हमले में भाजपा नेता अमरीश शर्मा को सिर पर गंभीर चोट आई मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक भाजपा नेता को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद समर्थकों में नाराजगी देखी गई और पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। ओवर-स्किनकेयर सिंड्रोम क्या है? जानिए कैसे बिगड़ सकती है आपकी स्किन पुलिस के किया मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी राशिद अली और मुकेश जाट के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं दूसरे पक्ष से राशिद अली भी थाने पहुंचा और भाजपा नेता पर हमला कर सिर फोड़ने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराकर शिकायत जांच में शामिल कर ली है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान और वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। आज शेयर बाजार में दिख सकती है उतार-चढ़ाव भरी चाल, आईटी और बैंकिंग शेयरों पर रहेगी नजर जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीन विवाद चल रहा था। एक सप्ताह पहले भी पिछोर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता पर गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने चार आरोपियों पर मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया था। माना जा रहा है कि मौजूदा विवाद भी उसी जमीन मामले से जुड़ा हो सकता है। फ़िलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
VIRAL COUPLE: प्रेमिका बोली- अगर चाहते है तो दतिया कलेक्टर से मिलके दिखाओ, UP से MP पहुंचा युवक

HIGHLIGHTS: गर्लफ्रेंड की जिद पूरी करने यूपी से दतिया पहुंचा युवक कलेक्टर से मिलने से पहले कलेक्ट्रेट में हुआ बेहोश तीन दिन तक होटल में रुककर करता रहा इंतजार इलाज के दौरान युवक ने सुनाई पूरी कहानी कलेक्टर बोले- युवक से जरूर करेंगे मुलाकात VIRAL COUPLE: दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे देख कर लोग हैरान है। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक युवक सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड की जिद पूरी करने के लिए दतिया कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़ेेा से मिलने पहुंच गया। लोकिन कलेक्टर से मिलने के पहले ही गर्मी और थकान के कारण उसकी तबियत खराब हो गई, जिसके चलते परिसर में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। पन्ना में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, कई वाहन चकनाचूर; बिजली के खंभे टूटने से सप्लाई ठप गर्लफ्रेंड ने बोला कलेक्टर से मिलकर दिखाओ 26 वर्षीय राजकुमार यूपी के चंदौली का रहने वाला है, राजकुमार का कहना है कि वह पेशे से टैक्सी ड्राइवर है और सोशल मीडिया पर कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े के काम और व्यक्तित्व से काफी प्रभावित है। उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे कहा था कि अगर वह सच में उसे चाहता है तो एक बार दतिया जाकर कलेक्टर से मिलकर दिखाए। इसी जिद को पूरा करने के लिए वह यूपी से दतिया चला आया। छतरपुर में XUV से हो रही थी शराब तस्करी, जंगल में 369 लीटर देशी शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार शनिवार को अवकाश के कारण नहीं हुई मुलाकात राजकुमार ने बताया कि वह शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचा था, लेकिन छुट्टी होने की वजह से उसकी मुलाकात नहीं हो पाई। इसकी वजह से रविवार को भी उसे होटल में रुकना पड़ा, फिर सोमवार को वह दोबारा कलेक्ट्रेट पहुंचा गया। लेकिन तेज गर्मी और कमजोरी के कारण अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जल संरक्षण अभियान में शामिल हुए मंत्री-कलेक्टर, तालाब सफाई में लिया हिस्सा होटल का किराया देने तक के पैसे नहीं बचे युवक ने बताया कि आने-जाने और होटल में रुकने के दौरान उसके सारे पैसे खत्म हो गए। हालत यह हो गई कि उसके पास होटल का किराया देने तक के पैसे नहीं बचे। उसने अपने परिचितों से मदद मांगी है। वहीं कलेक्टर स्वप्निल बानखेड़े ने कहा कि उन्हें युवक के बारे में जानकारी मिली है और वे उससे मुलाकात करेंगे। जरूरत पड़ी तो अस्पताल जाकर भी हालचाल लेंगे।
Tigra Dam Accident : तिघरा डैम में मिले दो दोस्तों के शव, दो दिन पहले घूमने निकले थे

HIGHLIGHTS: तिघरा डैम में दो दोस्तों के शव मिलने से सनसनी दो दिन पहले घर से घूमने निकले थे दोनों युवक डैम किनारे बाइक और कपड़े मिलने के बाद बढ़ा शक पुलिस और गोताखोरों ने चलाया सर्च ऑपरेशन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी मौत की वजह Tigra Dam Accident : ग्वालियर। घर से घूमने निकले दो दोस्तों का तीरघा डैम में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बता दें कि दो दिन पहले ही दोनों घूमने का कहकर निकले थे और घर वापस ही नहीं लौटे। जिसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर जनकगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों शव डैम के ओवरफ्लो क्षेत्र से बरामद किए गए। संतों संग दिखे विधायक-पूर्व विधायक, जैन समाज के स्वागत कार्यक्रम में भारी भीड़ दोनों एक दम घनिष्ट मित्र थे मृतकों की पहचान 25 वर्षीय मोहित रजक और 24 वर्षीय अभिषेक सागर के रूप में हुई है। दोनों लाल कुआं का पूरा कला, सैयद तारागंज क्षेत्र के रहने वाले थे और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक दोनों काफी घनिष्ठ मित्र थे और अक्सर साथ रहते थे। रविवार शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिवार की चिंता बढ़ गई। मुरैना में भीषण गर्मी का कहर: 45 डिग्री तापमान में ट्रांसफार्मर में लगी आग, धूल डालकर बुझाई गई लपटें डैम के पास मिली बाइक और कपड़े स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि डैम के पास एक बाइक और कपड़े पड़े हैं। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो वहां खड़ी होंडा शाइन बाइक अभिषेक सागर की निकली, बाइक और कपड़े देखकर पुलिस को हादसे की आशंका हुई। हालांकि अंधेरा होने के कारण रविवार रात सर्चिंग रोकनी पड़ी। सोमवार दोपहर दोबारा अभियान चलाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद दोनों शव पानी से बाहर निकाले गए। घर की वायरिंग में आग का खतरा क्यों बढ़ता है? जानिए बड़ी टेक्निकल गलतियां जो बनती हैं वजह पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन तिघरा डैम पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तिघरा थाना प्रभारी शिवराम कंसाना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक घूमने की बात कहकर निकले थे। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Aryika Mataji case: कौन है आर्यिका माताजी? जिसके लिए सड़को पर उतरे लोग; CBI जांच की मांग

HIGHLIGHTS: रीवा घटना के विरोध में अशोकनगर में निकला मौन जुलूस जैन समाज ने CBI या SIT जांच की मांग उठाई आर्यिका माताजी को जैन धर्म में मिलता है विशेष सम्मान CCTV फुटेज और डिजिटल सबूत सुरक्षित रखने की अपील कार्रवाई नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी Aryika Mataji case: अशोकनगर। रीवा में पूज्य आर्यिका माता को कथित रूप से वाहन से कुचलने की घटना को लेकर जैन समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसके चलते सोमवार को अशोकनगर में लोगों ने काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला और घटना के विरोध में न्याय की मांग की। बता दें कि सुभाषगंज स्थित जैन मंदिर से शुरू हुआ जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और अन्य समाजों के लोग भी शामिल हुए। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, ‘महंगाई मानव मोदी’ कहकर साधा निशाना कौन होती हैं आर्यिका माताजी दिगंबर जैन परंपरा में आर्यिका माताजी उन महिला संतों को कहा जाता है जिन्होंने सांसारिक जीवन त्यागकर तप, त्याग और अहिंसा का मार्ग अपनाया हो। वे पूरी तरह सादगी से जीवन बिताती हैं और पैदल विहार करते हुए समाज को धर्म और शांति का संदेश देती हैं।बताया जा रहा है कि रीवा घटना में घायल हुईं पूज्य आर्यिका श्रुतमती माताजी और आर्यिका उपशममती माताजी, आचार्य विद्यासागर जी महाराज की शिष्याएं हैं। जैन समाज में उन्हें आध्यात्मिक मार्गदर्शक और तपस्विनी के रूप में बेहद श्रद्धा से देखा जाता है। गुना में दहेज का दर्दनाक मामला: 5 लाख की बाइक की मांग बनी मौत की वजह लोगों ने कहना ये है सुनियोजित साजिश जैन समाज ने आरोप लगाया है कि 20 मई को रीवा में हुई घटना कोई सामान्य सड़क हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश है। लोगों का कहना है कि पैदल विहार कर रही माताजी को वाहन से टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे संदेह और ज्यादा गहरा गया है। बता दें कि ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI या SIT जांच की मांग की गई है। साथ ही सभी CCTV फुटेज को सुरक्षित रखने की अपील भी की गई है। वायरल ट्रेंड के पीछे छिपा खतरा, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर ऑनलाइन ठगी का नया खेल शुरू संतों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल प्रदर्शन के दौरान जैन समाज ने साधु-संतों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि संवेदनशील मार्गों पर पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए और संतों के खिलाफ होने वाले अपराधों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो देशभर में चक्का जाम और उग्र आंदोलन किए जाएंगे।
BSP LEADER FIR: बीएसपी नेता पर पाइप लाइन तोड़ने का आरोप, गड्ढे को लेकर हुआ विवाद; FIR दर्ज

HIGHLIGHTS: बीएसपी नेता पर सीवेज पाइप तोड़ने का आरोप बीएसपी नेता रक्षपाल कुशवाह पर FIR दर्ज सड़क पर बने गड्ढो को लेकर हुआ विवाद पहले भी CCTV तोड़ने के आरोप अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया बेबुनियाद BSP LEADER FIR: भिंड। गौरी तालाब क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मनला सामने है जहां निर्माणाधीन सीवेज लाइन के गड्ढे को लेकर विवाद बढ़ गया। बता दें कि मामले में बीएसपी नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली थाना पुलिस नेता के खिलाफ गली गलौच करने, धमकाने और पाइप लाइन तोड़ने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। PM आवास योजना की आड़ में शराब का स्टॉक, आरोपियों की तलाश जारी गड्ढो से परेशान होकर तोड़ी लाइन सूचना के मुताबिक रविवार 24 मई को देर शाम बीएसपी नेता रक्षपाल कुशवाह अपने साथियों के साथ गौरी तालाब के पास निर्माणाधीन सीवेज पाइप लाइन स्थल पर पहुंचे। वहां पहुचंते ही सड़क पर बने गड्ढो को देख कर उन्होंने नाराजगी जताई, इसी दौरान उन्होंने पाइप लाइन भी तोड़ दी। जिसके बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर करीब 20 से 30 मिनट तक विवाद की स्थिति बनी रही जिसके बाद पूरा मामला कोतवाली थाने पहुंचा। सागर में मौन जुलूस: जैन समाज का विरोध, साध्वियों की सुरक्षा को लेकर उठी मांग टोल प्लाजा पर CCTV तोड़ने का भी लगा आरोप बताया जा रहा है कि इससे पहले भी पिछले माह बरेठा टोल प्लाजा पर हुए आंदोलन के दौरान भी बीएसपी नेता रक्षपाल कुशवाह पर सीसीटीवी कैमरा तोड़ने का आरोप लगा था। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे निर्माण को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद महाराजपुर थाने में भी उनके खिलाफ एफआईआर की गई थी। खदान बनी मौत का फंदा: पैर फिसलते ही युवक गहराई में समाया, SDERF जुटी नेता ने अपने ऊपर लगे आरोपों को किया सिरे से खारिज वहीं बीएसपी नेता रक्षपाल कुशवाह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए एफआईआर को फर्जी बताया है। साथ ही उनका कहना है कि उन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते निशाना बनाया जा रहा है, उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के एक जनप्रतिनिधि से लंबे समय से वैचारिक मतभेद चल रहे हैं जिसके वजह से उनके ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।