HIGHLIGHTS:
- इटावा रोड स्थित तेल गोदाम में लगी भीषण आग
- शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका
- 5 से 6 दमकल वाहनों ने आग पर पाया काबू
- करीब 30 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान
- समय रहते खाली कराया गया गोदाम, बड़ा हादसा टला

Bhind Oil Godown Fire: मध्यप्रदेश। भिंड शहर के इटावा रोड स्थित 17वीं बटालियन के सामने सुबह एक तीन मंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बने सरसों तेल के गोदाम में लगी, जिसने देखते ही देखते तीसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। बा दें कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।
गर्मी से फसलों पर संकट: किसानों ने पपीता बचाने के लिए लगाए क्रॉप कवर
धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी
घटना सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। इमारत से अचानक धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश शुरू की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। राहत की बात यह रही कि समय रहते गोदाम खाली करा लिया गया।
दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही भिंड नगर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बाद में फूप कस्बे से भी दमकल वाहन बुलाए गए। करीब 5 से 6 फायर ब्रिगेड वाहनों ने लगातार पानी डालकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 5 की मौत, यूपी-बिहार के मजदूर थे शिकार
करीब 30 लाख तक का नुकसान
आग की वजह से गोदाम में रखा सरसों का तेल और अन्य सामान जलकर खराब हो गया। घटना में करीब 30 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। हालांकि आग भूतल पर बने कलर-पेंट गोदाम तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की सतर्कता से आसपास की इमारतों को भी सुरक्षित बचा लिया गया।