Jitu Patwari Gwalior visit: OTF मैराथन में शामिल हुए जीतू पटवारी, बोले- सरकारी भर्तियों में बार-बार फीस क्यों ले रही सरकार?

Jitu Patwari Gwalior visit: ग्वालियर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को युवाओं के साथ दौड़ते हुए आए। ग्वालियर में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित OTF (वन टाइम फीस) मैराथन में शामिल हुए। जहां उन्होंने सभी सरकारी भर्तियों में बार-बार फीस लेने के बाबत केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भर्तियों के लिए युवाओं से बार बार परीक्षा शुल्क लेना उनके साथ अन्याय है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेंद्र सिंह यादव द्वारा आयोजित इस मैराथन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और युवा शामिल हुए। आज ग्वालियर में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री @mitendradsingh जी द्वारा आयोजित OTF (वन टाइम फीस) मैराथन में शामिल होकर युवाओं की आवाज को मजबूती दी। पूरी कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि सरकारी भर्तियों के लिए युवाओं को बार बार परीक्षा शुल्क देने के लिए… pic.twitter.com/k79vP2rpBx — Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) June 17, 2026 NEET और CBSE को लेकर जताया विरोध यह मैराथन NEET और CBSE परीक्षाओं में सामने आए विवादों और कथित अनियमितताओं के विरोध में आयोजित की गई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है, क्योंकि इससे लाखों छात्रों का भविष्य जुड़ा हुआ है। आज का राशिफल 17 जून 2026: कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल मेला ग्राउंड से फूलबाग तक दौड़े युवा मैराथन की शुरुआत ग्वालियर के मेला ग्राउंड से हुई, जो फूलबाग तक पहुंची। रास्ते भर युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के हितों की आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में युवाओं का जोश और उत्साह देखने लायक रहा। क्या आधार के सहारे बन रहे वोटर और साबित हो रही नागरिकता? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्यों और चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस उदय भानु चिब सहित कई नेता हुए शामिल मैराथन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब भी शामिल हुए। इसके अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि युवाओं के मुद्दों को लेकर उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। पेपर लीक और फर्जी दावों पर रोक के लिए सरकार का कड़ा कदम, Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध; Android यूजर्स के लिए डाउनलोड बंद छात्रों के भविष्य को लेकर उठाई आवाज कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी सीधे छात्रों के भविष्य को प्रभावित करती है। इसलिए शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की जरूरत है। Sheopur crimes: श्योपुर में हिंदू युवती को भगाने के मामले में विहिप का प्रदर्शन, पिता ने की न्याय की मांग इससे पहले मशाल जुलूस निकालकर जताया था विरोध इससे पहले मंगलवार को ग्वालियर में भारतीय युवा कांग्रेस ने NEET और CBSE परीक्षा से जुड़े कथित घोटालों के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया था। राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित इस जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
MP cabinet desicion: ट्रांसफर पॉलिसी पर मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, आज रात 12 बजे तक जारी हो सकेंगे तबादला आदेश

MP cabinet desicion: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके तहत सरकार ने तबादलों की समय-सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया है। कुछ विभागों को अंतिम मंजूरी के लिए आज रात 12 बजे तक का समय दिया गया है। ऐसे विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर तबादला आदेश जारी करने होंगे। दरअसल प्रदेश में 1 जून से 15 जून तक तबादलों पर लगी रोक हटाई गई थी। इससे पहले 20 मई को मोहन कैबिनेट ने नई तबादला नीति को मंजूरी दी थी, जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 22 मई को आदेश जारी कर सभी विभागों को 15 जून तक तबादले करने के निर्देश दिए थे। शराब पार्टी बनी मौत की वजह: दोस्त ने बोतल और पानी की मोटर से किया हमला, युवक की मौत कैबिनेट बैठक में हुए ये बड़े फैसले बैठक में सिर्फ तबादलों पर ही नहीं, बल्कि कई महत्वपूर्ण विकास और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई। कैबिनेट ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की संशोधित लागत को मंजूरी दे दी। साथ ही वन्यजीव पर्यटन विकास से जुड़ी तीन योजनाओं को जारी रखने का फैसला किया गया। इंदौर में दूषित पानी से हड़कंप: सीवरेज मिला पानी पीने से 10 लोग बीमार, निगम की जांच शुरू प्रदेश के गांवों में पुनर्वास के लिए मुआवजा स्वीकृति से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं को आगे जारी रखने और स्थानीय निधि ऑडिट से संबंधित प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर कैबिनेट ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर भी चर्चा की। रीवा, देवास और गुना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आउटसोर्स व्यवस्था के तहत संचालित करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। Ashoknagar Congress Protest: पुतला जलने को लेकर कांग्रेस कारकर्ता और पुलिस के बिच छीना-झपटी, मीनाक्षी नटराजन मामले को लकेर हुआ प्रदर्शन इसके साथ ही प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने के लिए सरकार अस्पताल संचालित करने में सक्षम ट्रस्टों को जमीन उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है। कर्मचारियों और सामाजिक न्याय विभाग से जुड़े प्रस्ताव बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की संस्थाओं में मानदेय पर कार्यरत कर्मचारियों को संविदा कर्मचारी बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। वहीं हाईकोर्ट के आदेश के तहत लोक निर्माण विभाग के एक मामले में पेंशन स्वीकृति को भी मंजूरी दी गई।
Ashoknagar Congress Protest: पुतला जलने को लेकर कांग्रेस कारकर्ता और पुलिस के बिच छीना-झपटी, मीनाक्षी नटराजन मामले को लकेर हुआ प्रदर्शन

Ashoknagar Congress Protest: अशोकनगर। मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन होने पर अशोकनगर में सोमवार को युवा कांग्रेस ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही नामांकन रद्द करने को लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बताया। खांसी की सिरप की बिक्री पर सरकार की सख्ती, अब केवल लाइसेंस प्राप्त फार्मेसियों से ही मिलेगी दवा पुलिस और कारकर्ता में हुई झड़प इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप कर पुतला छीन लिया। जैसे ही पुलिस पुतला छीना कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। देखते ही देखते ये छीना-झपटी में बदल गई, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से मामला संभल लिया गया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है। ट्विशा शर्मा केस में CBI ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत की मांग, दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अब भी इंतजार कार्यकर्ताओं की मांग निष्पक्ष जांच करे सरकार कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता होना बेहद जरुरी है, लेकिन इस मामले में की गई कार्रवाई पारदर्शी प्रतीत नहीं होती। उनका कहना है कि सरकार के इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गयी है। कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के कारणों की विस्तृत समीक्षा कराने, निर्वाचन आयोग और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
CM Mohan Yadav News: जगदीशपुर में जल्द होगी डेस्टिनेशन कैबिनेट, CM मोहन यादव ने दिए तैयारियों के निर्देश

CM Mohan Yadav News: भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की अगली डेस्टिनेशन कैबिनेट अब भोपाल के पास स्थित ऐतिहासिक नगरी जगदीशपुर में आयोजित करने की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में जगदीशपुर के पुराने किले और उसके इतिहास की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को यहां कैबिनेट बैठक की तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। राख’ में भोपाल के प्रसन्न सोनी का दमदार अभिनय, जटिल किरदार ने खींचा ध्यान जगदीशपुर का ऐतिहासिक महत्व देशभर तक पहुंचे मुख्यमंत्री का मानना है कि जगदीशपुर का ऐतिहासिक महत्व देशभर तक पहुंचना चाहिए। इसी उद्देश्य से यहां कैबिनेट बैठक आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि इस क्षेत्र की विरासत को नई पहचान मिल सके। प्रिंस यादव मौत विवाद: कोचिंग जगत से उठकर राजनीति तक पहुंचा मामला, जांच पर टिकी निगाहें मुख्य सचिव सहित अधिकारी रहे मौजूद संस्कृति विभाग की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जगदीशपुर के इतिहास, संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को प्रमुखता से सामने लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने बैठक से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्य सचिव सहित संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। GWALIOR RAPE-BLACKMAIL CASE: नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, महिला ने थाने में खाया जहर पहले भी कई ऐतहासिक जगहों पर हुई बैठक गौरतलब है कि प्रदेश सरकार पहले भी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों पर कैबिनेट बैठकें आयोजित करती रही है। इंदौर के राजवाड़ा, खरगोन के महेश्वर, दमोह के संग्रामपुर और खजुराहो में डेस्टिनेशन कैबिनेट आयोजित की जा चुकी है। अब इस सूची में जगदीशपुर का नाम भी जुड़ने जा रहा है। बता दें कि कुछ वर्ष पहले इस्लाम नगर का नाम बदलकर जगदीशपुर किया गया था। ऐसे में यहां होने वाली कैबिनेट बैठक को क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
CONGRESS SMART METER PROTEST: ग्वालियर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, बोले-शिकायतें दूर करो, फिर लगाओ स्मार्ट मीटर

CONGRESS SMART METER PROTEST: ग्वालियर। शहर में स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर बढ़ रही नाराजगी सोमवार को सड़कों पर दिखाई दी। कांग्रेस ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में नदी गेट से रोशनी घर बिजली कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया और बिजली कंपनी के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक स्मार्ट मीटरों से जुड़ी शिकायतों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक इन्हें लगाने की प्रक्रिया रोक दी जानी चाहिए। सीहोर बस स्टैंड पर युवक पर लाठी-डंडों से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने किया नेतृत्व प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में ज्यादा आने लगे हैं, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कई उपभोक्ता लगातार बिजली बिलों को लेकर शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। Zepto से खरीदी Apple Watch को लेकर विवाद, वीर दास ने नकली उत्पाद मिलने का किया दावा; ग्राहकों को सतर्क रहने की सलाह सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप भी लगाया। नेताओं का कहना था कि जिन क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जबकि ऊर्जा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में यह प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। President Murmu Visit: 21 जून को कूनो पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नेशनल पार्क का करेंगी भ्रमण अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन रैली नदी गेट से शुरू होकर रोशनी घर बिजली कार्यालय पहुंची, जहां कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए और उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान होने तक नए मीटर लगाने पर रोक लगाई जाए। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा और पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए।
President Murmu Visit: 21 जून को कूनो पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नेशनल पार्क का करेंगी भ्रमण

HIGHLIGHTS: 21 जून को कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कूनो में करेंगी भ्रमण करेंगी। 22 जून की सुबह कूनो से करेंगी प्रस्थान करेंगी। संभागायुक्त की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक। हेलीपैड, सुरक्षा, स्वास्थ्य और संचार व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा। President Murmu Visit: श्योपुर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उनके आगमन, भ्रमण और रात्रि विश्राम कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की जा रही है। टीएमसी में बढ़ते असंतोष ने खड़े किए बड़े सवाल, कभी कांग्रेस से अलग होकर बनी पार्टी अब खुद संगठनात्मक संकट से घिरी कहां कहां जाएंगी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने मध्य प्रदेश दौरे के दौरान इंदौर, बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर और ग्वालियर के साथ कूनो नेशनल पार्क भी जाएंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार वे 21 जून को दोपहर करीब 3 बजे कूनो पहुंचेंगी और वहां रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद 22 जून को सुबह करीब 10 बजे वहां से प्रस्थान करेंगी। दौरे की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कूनो नेशनल पार्क में संभागायुक्त सुरेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की गई। महाकाल की शरण में पहुंचे नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट, बोले- जीत बाबा के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम कूनो नेशनल पार्क का निरीक्षण बैठक के बाद कलेक्टर शीला दाहिमा और पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने कूनो नेशनल पार्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने हेलीपैड स्थल, सुरक्षा चेकिंग पॉइंट्स, स्वास्थ्य सुविधाओं और संचार व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डीआईजी चंबल सुनील कुमार जैन, कूनो डीएफओ आर. थिरूकुराल, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
CM MOHAN SAGAR VISIT: विधायक की मांग पर CM बोले- आप प्रस्ताव लाओ हम स्वीकृति देंगे, सागर के देवरी को ‘देवपुरी’ बनाने के घोषणा

CM MOHAN SAGAR VISIT: सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 जून को पहली बार सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के केसली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए देवरी का नाम बदलकर ‘देवपुरी’ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने मंच से क्षेत्र की विभिन्न मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने कहा – कि पंगत में सबसे पहले और सबसे आखिर में पहुंचने वालों को सारे व्यंजन मिलते हैं। देवरी में आप यहां आखिर में आए हैं, इसलिए हमें उम्मीद है कि हमें भरपूर मिलेगा। महू में सैन्य भूमि पर चला बुलडोजर, अवैध पशु बाड़े और अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्रवाई क्षेत्र के विकास से जुड़ी मानगो को पूरा किया जायेगा मुख्यमंत्री ने भी विधायक की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने मंच से कहा कि देवरी का नाम बदलकर देवपुरी करने का प्रस्ताव कलेक्टर के माध्यम से भेजा जाए, सरकार इस पर आवश्यक कार्रवाई करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास से जुड़ी अधिकांश मांगों को पूरा किया जाएगा। इंदौर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत, सड़क हादसे में ठेकेदार ने तोड़ा दम लाड़ली बहनों के खातों में 1,835 करोड़ रुपए ट्रांसफर केसली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1,835 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की। इस अवसर पर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। एक इंच बारिश के बाद फिर बढ़ी उमस, इंदौर में रात का तापमान 6 डिग्री उछला; आज फिर बारिश की संभावना 190 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 190 करोड़ रुपए से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है और विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
CM MOHAN YADAV: भीमनगर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लाभार्थियों से सीधे संवाद कर जाना योजनाओं का हाल

HIGHLIGHTS: भीमनगर पहुंचे सीएम मोहन यादव विकसित भारत अभियान में हुए शामिल लाभार्थियों से किया सीधा संवाद योजनाओं का लिया फीडबैक सरकारी योजनाओं की दी जानकारी CM MOHAN YADAV: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को राजधानी भोपाल के भीमनगर पहुंचे, जहां उन्होंने विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव जाने। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आम लोगों से मुलाकात कर यह जानने की कोशिश की कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें किस तरह मिल रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। एमपी में मानसून से पहले मौसम का यू-टर्न, भोपाल-जबलपुर समेत 28 जिलों में बारिश; सीहोर में 61 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी अधिकरोईयों को दिए निर्देश डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को उनका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। BHIND MURDER CASE: प्रेमिका के लिए की पत्नी की हत्या, पहचान छिपाने के लिए चेहरे को फावड़े से रोंदा भीमनगर में मुख्यमंत्री ने बताया कि विकसित भारत अभियान के माध्यम से सरकार जनता तक सीधे पहुंचकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास कर रही है।
CM MOHAN YADAV STATEMENT: मीनाक्षी नटराजन मामले पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर निशाना, बोले- हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना बंद करे पार्टी

CM MOHAN YADAV STATEMENT: भोपाल। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन निरस्त होने के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिका खारिज किए जाने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार और कमजोरियों के लिए चुनाव आयोग, अधिकारियों और न्यायपालिका को जिम्मेदार ठहराने की आदत पड़ गई है। CM MOHAN YADAV STATEMENT: ATS एक्शन पर गरजे CM मोहन यादव, बोले- देश विरोधी तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा असफलताओं का दोष दूसरे पर मढ़ती है कांग्रेस मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता लगातार अपनी असफलताओं का दोष दूसरों पर मढ़ने का प्रयास करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत है और यह समझना चाहिए कि आखिर उसकी गलतियां कहां हो रही हैं। डॉ. मोहन यादव – कांग्रेस को क्या हो गया है? वे अपनी हार का दोष कभी चुनाव आयोग पर, कभी अधिकारियों पर और कभी सुप्रीम कोर्ट पर डालते रहते हैं। बेहतर होगा कि वे अपने अंदर झांककर देखें कि वे कहां गलत हो रहे हैं और लगातार कमजोर क्यों होते जा रहे हैं। प्रेम विवाह के बाद बढ़े पारिवारिक विवाद का खूनी अंजाम, यूट्यूबर शेख महबूब की चाकुओं से गोदकर हत्या लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाना बंद करो मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय कांग्रेस को अपनी कार्यशैली और संगठनात्मक कमजोरियों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी इस पूरे घटनाक्रम से सबक लेगी और भविष्य में सकारात्मक राजनीति की दिशा में आगे बढ़ेगी। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा चुनाव से जुड़े नामांकन को लेकर दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद इस मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।
CM MOHAN YADAV STATEMENT: ATS एक्शन पर गरजे CM मोहन यादव, बोले- देश विरोधी तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा

CM MOHAN YADAV STATEMENT: मध्यप्रदेश। भोपाल। मध्य प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) की हालिया कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस की की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो भविष्य में देश के लिए बड़ा खतरा बन सकता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि ATS ने एक बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध के पास से बड़ी मात्रा में कट्टरपंथी और जिहादी विचारधारा से जुड़ा साहित्य भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी के पाकिस्तान से संपर्क होने की जानकारी भी सामने आई है। MP में मानसून की दस्तक से पहले मौसम का बदला मिजाज, 5 जिलों में तेज आंधी का अलर्ट; 15 से 18 जून के बीच प्रदेश में प्रवेश की संभावना हमें मध्यप्रदेश पुलिस पर गर्व है डॉ. यादव ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि इस तरह के और लोग किसी नेटवर्क का हिस्सा हैं, तो मध्य प्रदेश पुलिस उन्हें भी चिन्हित कर कानून के दायरे में लाने में सक्षम है। मुख्यमंत्री ने कहा- मुझे खुशी है कि हमारी सरकार के कार्यकाल में पुलिस ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों के कारण हमें अपनी पुलिस पर गर्व है। धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल दौरे से पहले युकां-एनएसयूआई नेताओं को हिरासत में लिया गया, NEET मुद्दे पर प्रदर्शन की थी तैयारी नक्सलवाद का सफाया एक बड़ी सफलता पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश उन राज्यों में शामिल है, जहां नक्सलवाद को प्रभावी रूप से समाप्त करने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि विकास और सुशासन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस और प्रशासन दोनों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी क्षमता के साथ निर्वहन करना होगा। गौरतलब है कि हाल ही में ATS ने भोपाल से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ जांच शुरू की है। मामले की जांच एजेंसियां विभिन्न पहलुओं से कर रही हैं और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।