TAMILNADU ELECTION 2026: CM एमके स्टालिन को उनके पुराने साथी वी.एस. बाबू ने दी पटखनी

HIGHLIGHTS: कोलाथुर सीट से CM स्टालिन को हार TVK उम्मीदवार वी.एस. बाबू ने दी मात स्टालिन लगातार 3 बार यहां से जीत चुके थे बाबू पहले DMK में रह चुके हैं तमिलनाडु में बड़ा सियासी उलटफेर TAMILNADU ELECTION 2026: कोलकाता। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बता दें कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को कोलाथुर सीट से हार का सामना करना पड़ा है। यह सीट लंबे समय से उनका गढ़ मानी जाती थी, जहां से वे 2011, 2016 और 2021 में लगातार चुनाव जीतते आए थे। लेकिन इस बार के नतीजों ने सियासी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। बंगाल फतह के बाद बीजेपी का अगला टारगेट पंजाब! जीत के जोश में बड़ा सियासी ऐलान पुराने साथी वीएस बाबू ने दी मात वीएस बाबू जो कभी DMK से जुड़े रहे थे, ने स्टालिन को कड़ी टक्कर देते हुए हराया। वह Vijay की पार्टी TVK के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे। यह मुकाबला इसलिए भी खास रहा क्योंकि दोनों नेताओं का पुराना राजनीतिक रिश्ता रहा है। पश्चिम बंगाल की सियासत में बड़ा बदलाव, प्रतीकों की लड़ाई में भाजपा की बढ़त.. पार्टी बदलकर बदली किस्मत वीएस बाबू पहले DMK में सक्रिय थे और 2011 में स्टालिन के चुनाव प्रबंधन में भी भूमिका निभा चुके थे। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ AIADMK जॉइन की और फिर 7 फरवरी 2026 को TVK में शामिल हो गए। उनकी यह रणनीति इस चुनाव में कारगर साबित हुई और उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की। बंगाल के रुझानों में भाजपा की बढ़त पर भोपाल में जश्न, शिवराज सिंह ने बांटी ‘झालमुड़ी’, बोले- मोदी है तो मुमकिन है स्टालिन का सियासी सफर एमके स्टालिन तमिलनाडु की राजनीति के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री एम् करूणानिधि के बेटे हैं और 2018 में उनके निधन के बाद DMK की कमान संभाली थी। कोलाथुर सीट उनके राजनीतिक करियर की मजबूत पहचान रही, लेकिन इस बार यह किला ढह गया।
BJP Ajay Alok’s statement: अजय आलोक के बयान से मचा बवाल, बोले-गई ममता, गया गोगोई, गया स्टालिनवाद

HIGHLIGHTS: अजय आलोक का बयान बना चर्चा का केंद्र बंगाल और असम में BJP की बड़ी बढ़त तमिलनाडु में TVK ने किया बड़ा उलटफेर केरल में UDF की मजबूत स्थिति पुडुचेरी में मिलाजुला परिणाम BJP Ajay Alok’s statement: नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना के बीच BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय अलोक का बयान सुर्खियों में है। उन्होंने कहा है कि गई ममता, गया गोगोई, गया स्टालिनवाद, अब देश में मोदी का राष्ट्रवाद चलेगा। इस बयान ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। BJP इसे अपने पक्ष में जाती हवा का संकेत मान रही है, जबकि विपक्ष इसे बयानबाजी करार दे रहा है। बंगाल में बीजेपी की ‘सुनामी’ के संकेत, स्वाति मालीवाल बोलीं- खत्म होगी गुंडागर्दी और तुष्टिकरण की राजनीति बंगाल-असम में BJP की बढ़त रुझानों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में BJP 191 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ममता बनर्जी की पार्टी TMC 97 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। वहीं असम में BJP 99 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और कांग्रेस 24 सीटों पर पीछे है। इन नतीजों से पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में BJP की मजबूत पकड़ दिख रही है। स्पाइसजेट को कोर्ट से बड़ा झटका, रियल एस्टेट निवेश में रिकॉर्ड 37% उछाल तमिलनाडु में नई राजनीति का उभार तमिलनाडु में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। विजय थलापति की नई पार्टी TVK 109 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि DMK 61 और AIADMK 64 सीटों पर आगे हैं। यह ट्रेंड राज्य की पारंपरिक राजनीति में बदलाव का संकेत दे रहा है और नई राजनीतिक ताकत के उभरने की कहानी बता रहा है। SEBI Update: कमोडिटी डेरिवेटिव्स में एंट्री को लेकर अनिश्चितता, रेगुलेटर्स के बीच सहमति नहीं केरल-पुडुचेरी में अलग तस्वीर केरल में UDF 101 सीटों पर आगे चलकर मजबूत स्थिति में है, जबकि LDF 36 सीटों पर सिमट गया है। वहीं पुडुचेरी में AINRC 9 सीटें जीत चुकी है और BJP 2 सीटें जीतकर एक पर आगे है। कुल मिलाकर इन चुनावी रुझानों ने देश की राजनीति में नई दिशा और नए समीकरणों की ओर इशारा किया है।
WEST BENGAL ELECTION CELEBRATION: BJP की बढ़त पर वाराणसी में जश्न, गंगा घाट पर BJP महिलाओं ने बंटी झालमुड़ी

HIGHLIGHTS: बंगाल रुझानों का असर वाराणसी तक गंगा घाट पर बंगाली महिलाओं का जश्न झालमुड़ी खाकर मनाई खुशी पीएम मोदी के संदेश को किया दोहराया BJP समर्थकों में बढ़ता उत्साह WEST BENGAL ELECTION CELEBRATION: वाराणसी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में BJP की बढ़त का असर अब उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे चुनावी तस्वीर साफ होती जा रही है, पार्टी समर्थकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी इसका जश्न साफ नजर आया। Meta पर बड़ा विवाद: स्मार्ट ग्लास से रिकॉर्ड हुए प्राइवेट वीडियो, केन्या की कंपनी से तोड़ा करार गंगा घाट पर खास जश्न वाराणसी के गंगा घाटों पर बंगाली समाज की महिलाओं ने खास अंदाज में जश्न मनाया। सुबह-सुबह घाटों पर पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और उत्साह जताया। यह जश्न केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी खास नजर आया। पश्चिम बंगाल चुनाव में बड़ा सियासी दावा, ममता बनर्जी बोलीं-शाम तक पलट जाएगा पूरा रिजल्ट झालमुड़ी से मनाया जश्न जहां आमतौर पर बनारस की सुबह कचौड़ी-जलेबी के लिए जानी जाती है, वहीं इस मौके पर महिलाओं ने झालमुड़ी खाकर उत्साह मनाया। उनका कहना था कि जिस तरह नरेंद्र मोदी ने बंगाल में प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर एक संदेश दिया था, उसी परंपरा को उन्होंने भी दोहराया। साथ ही वाराणसी में रहने वाले बंगाली समाज के लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। केरल में सत्ता वापसी के बाद कांग्रेस के लिए असली परीक्षा-नेतृत्व चयन बना सबसे बड़ा सवाल जीत की ओर बढ़ती BJP जैसे-जैसे रुझान सामने आ रहे हैं, BJP की स्थिति मजबूत होती जा रही है। समर्थकों को भरोसा है कि ये रुझान नतीजों में भी बदलेंगे। यही वजह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में जश्न का माहौल अभी से शुरू हो गया है।
West Bengal Election: आरजी कर केस की गूंज चुनाव में, पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ पानीहाटी से आगे

HIGHLIGHTS: पानीहाटी सीट पर रत्ना देबनाथ आगे RG Kar केस बना बड़ा चुनावी मुद्दा TMC के तीर्थंकर घोष से सीधा मुकाबला महिला सुरक्षा पर केंद्रित रहा प्रचार भावनात्मक कैंपेन का दिखा असर West Bengal Election: कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में BJP की स्थिति मजबूत नजर आ रही है, लेकिन इस बीच कुछ सीटें काफी चर्चा में हैं। इन्हीं में से एक है उत्तर 24 परगना की पानीहाटी सीट, जहां RG Kar केस की गूंज चुनावी मुद्दा बन गई है। इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि यहां मुकाबला सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक भी बन गया है। West Bengal Election: ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजा BJP मुख्यालय, कोलकाता में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न रत्ना देबनाथ पानीहाटी से आगे रत्ना देबनाथ जो आरजी कर रेप-मर्डर पीड़िता की मां हैं, पानीहाटी विधानसभा सीट से आगे चल रही हैं। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तीर्थंकर घोष से बढ़त बनाए हुए हैं। इस सीट पर उनकी बढ़त को BJP के लिए अहम माना जा रहा है। WEST BENGAL ELECTION: पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों ने TMC का साथ छोड़ा, मतगणना के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान हाई-प्रोफाइल मुकाबला बना पानीहाटी पानीहाटी सीट इस बार सबसे चर्चित सीटों में शामिल हो गई है। तीर्थंकर घोष, जो पांच बार के विधायक के परिवार से आते हैं, और रत्ना देबनाथ के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। यह सीट दमदम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है और यहां का चुनावी माहौल काफी संवेदनशील बना हुआ है। WEST BENGAL ELECTION: चुनाव में दिखा ‘झालमुड़ी फैक्टर, झाड़ग्राम में बीजेपी की मजबूत पकड़ महिला सुरक्षा बना बड़ा मुद्दा चुनाव प्रचार के दौरानरत्ना देबनाथ ने अपनी बेटी के मामले को प्रमुख मुद्दा बनाया। उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। उनके इस भावनात्मक और मजबूत कैंपेन का असर अब रुझानों में भी दिखता नजर आ रहा है। west bengal election 2026: पश्चिम बंगाल में 1 बजे तक 60% से ज्यादा मतदान, तमिलनाडु थोड़ा पीछे, देंखे अब तक के आंकड़े भावनाओं से जुड़ा चुनावी संदेश रत्ना देबनाथ ने प्रचार के दौरान कहा था कि उन्होंने अपनी बेटी को खोया है, लेकिन अब वह समाज की सेवा करना चाहती हैं। उनका यह संदेश मतदाताओं के बीच गहराई से जुड़ा और चुनाव को एक अलग दिशा दे गया। पानीहाटी सीट अब सिर्फ एक राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश का केंद्र बन चुकी है।
MAMATA BANERJEE STATEMENT: TMC कार्यकर्ताओं का अलर्ट मोड ऑन, ममता बोलीं- लास्ट राउंड में जीतेगी पार्टी; काउंटिंग सेंटर न छोड़ें

HIGHLIGHTS: ममता बनर्जी का पहला बयान आया सामने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील BJP और केंद्रीय एजेंसियों पर लगाए आरोप कहा—अभी शुरुआती राउंड, नतीजे बदलेंगे ‘सूर्यास्त के बाद TMC की जीत’ का दावा MAMATA BANERJEE STATEMENT: कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे काउंटिंग सेंटर्स न छोड़ें। ममता ने कहा कि अभी केवल शुरुआती राउंड की गिनती हुई है और अंतिम नतीजे आने में समय लगेगा। उनके इस बयान से साफ है कि TMC अभी भी मुकाबले में बनी रहने का दावा कर रही है। फिल्मी सितारों के ग्लैमर और राजनीति के चाणक्यों के बीच सीधी जंग, क्या थलपति विजय बनेंगे सियासत के नए ‘थलापति’? काउंटिंग सेंटर न छोड़ें—कार्यकर्ताओं को संदेश भवानीपुर सीट से उम्मीदवार ममता बनर्जी ने कहा कि काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार किसी भी हाल में सेंटर न छोड़ें। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की ओर से भ्रम फैलाने की कोशिश हो रही है। ममता ने कहा कि यह रणनीति पहले से तय थी कि शुरुआती राउंड में उन्हें पीछे दिखाया जाएगा। चुनावी रुझानों का असर बाजार पर, सेंसेक्स 700 अंक उछला, बंगाल कंपनियों में जबरदस्त तेजी BJP और केंद्रीय एजेंसियों पर आरोप ममता बनर्जी ने BJP पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई जगह काउंटिंग प्रक्रिया प्रभावित की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कुछ स्थानों पर मशीनों में गड़बड़ी पाई गई है और केंद्रीय बलों के जरिए TMC कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उनके मुताबिक, चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। हारी हुई बाजी जीत ले गए वॉशिंगटन सुंदर, अंतिम गेंद तक चले संघर्ष में ढेर हुई पंजाब की टीम। ‘अभी सिर्फ 4 राउंड, असली तस्वीर बाकी’ ममता बनर्जी ने कहा कि अभी केवल 2-4 राउंड की गिनती हुई है, जबकि कुल 14-18 राउंड तक काउंटिंग होती है। उन्होंने भरोसा जताया कि अंतिम राउंड के बाद तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी और TMC ही जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने और आखिरी तक डटे रहने की अपील की। हारी हुई बाजी जीत ले गए वॉशिंगटन सुंदर, अंतिम गेंद तक चले संघर्ष में ढेर हुई पंजाब की टीम। ‘सूर्यास्त के बाद जीत हमारी’ अपने संदेश में ममता बनर्जी ने कहा कि कार्यकर्ता निराश न हों और हिम्मत बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सूर्यास्त के बाद जीत हमारी होगी। उनके इस बयान से साफ है कि पार्टी अभी भी अंतिम नतीजों को लेकर आश्वस्त है और संघर्ष जारी रखने के मूड में है। জরুরি বার্তা pic.twitter.com/Uc82oihwEL — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 4, 2026
West Bengal Election: ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजा BJP मुख्यालय, कोलकाता में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

HIGHLIGHTS: रुझानों में BJP 165+ सीटों पर आगे TMC करीब 80 सीटों पर सिमटी BJP मुख्यालय में जश्न और नारेबाजी मोदी-शाह को दिया गया श्रेय समिक भट्टाचार्य ने आसान जीत का दावा किया West Bengal Election: कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में BJP ने मजबूत बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पार्टी 140 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि TMC 75 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन रुझानों ने राज्य की सियासत में हलचल बढ़ा दी है और सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो गई हैं। त्यागराज जयंती पर विरासत बचाने का संकल्प, पवन कल्याण ने संगीत संरक्षण पर उठाए बड़े कदम BJP मुख्यालय में जश्न का माहौल कोलकाता स्थित BJP मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बता दें कि पार्टी समर्थक नरेंद्र मोदी की तस्वीरें हाथ में लेकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे हैं। साथ ही सुवेंदु अधिकारी के समर्थन में भी नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की और राहगीरों को भी इसमें शामिल किया। दक्षिण भारत में सियासी भूचाल: तमिलनाडु में TVK का ऐतिहासिक उभार, केरल में कांग्रेस की वापसी, असम में BJP की सत्ता बरकरार; पुडुचेरी में भी NDA आगे नेताओं ने दिया जीत का श्रेय BJP नेताओं ने इस बढ़त का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया । उनका कहना है कि जमीनी स्तर पर किए गए काम और मजबूत संगठन के कारण पार्टी को यह बढ़त मिलती नजर आ रही है। WEST BENGAL ELECTION: पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों ने TMC का साथ छोड़ा, मतगणना के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान ‘सपने सच होने वाले हैं’—समिक भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष Sसमिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सपने अब सच होने वाले हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि BJP राज्य में आसानी से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक BJP की सरकार बनाने का सपना अब पूरा होता दिख रहा है, हालांकि अंतिम नतीजों का इंतजार अभी बाकी है। WEST BENGAL ELECTION: चुनाव में दिखा ‘झालमुड़ी फैक्टर, झाड़ग्राम में बीजेपी की मजबूत पकड़ बहुमत के आंकड़े से आगे BJP ताजा रुझानों के अनुसार BJP 165 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस करीब 80 सीटों पर सिमटती नज़र आ रही है। 294 सीटों वाले बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 148 है, जिसे BJP पार करती दिख रही है। अगर यह रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो राज्य में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है।
TAMILNADU ELECTION: तमिलनाडु में ‘थलापति’ की सुनामी, DMK-AIADMK को बड़ा झटका; TVK की ऐतिहासिक बढ़त

HIGHLIGHTS: TVK+ 105 सीटों पर आगे, रुझानों में बड़ी बढ़त AIADMK+ 81 और DMK+ 48 सीटों पर पीछे 23 अप्रैल को एक चरण में हुई थी वोटिंग 2 फरवरी 2024 को बनी थी TVK पार्टी विजय बने चुनाव के सबसे बड़े चेहरे TAMILNADU ELECTION: चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझानों में विजय की पार्टी TVK ने जबरदस्त बढ़त बना ली है। सुबह 11:30 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार TVK+ 105 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं AIADMK+ 81 सीटों पर और DMK+ 48 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। 234 सीटों वाले इस राज्य में यह ट्रेंड सत्ता परिवर्तन के संकेत दे रहा है। होर्मुज में बड़ा खेल? अमेरिका ने ईरानी जहाज छोड़कर पाकिस्तान को क्यों सौंपा, ट्रम्प के ‘रेस्क्यू मिशन’ से बढ़ा समुद्री तनाव दिग्गज पार्टियां पिछड़ीं तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति में लंबे समय से वर्चस्व रखने वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम इस बार पीछे छूटती दिख रही हैं। TVK की तेजी ने इन दोनों स्थापित दलों के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह परिणाम राज्य में नई राजनीति के उभार का संकेत है। शराब पीकर पंजाब चला रहे भगवंत मान, इन्हें हटाएं; भाजपा की राज्यपाल से मांग कब हुई वोटिंग, कब आएंगे नतीजे तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया गया था। मतगणना 4 मई को हो रही है और देर रात तक सभी सीटों के अंतिम परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जा सकते हैं। फिलहाल रुझानों ने ही सियासी माहौल को गरमा दिया है और सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं। एमपी में आज 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी TVK: नई पार्टी, बड़ा असर TVK यानी ‘तमिलगा वेट्री कजगम’ की स्थापना 2 फरवरी 2024 को विजय ने की थी। यह सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन के रूप में सामने आई, जिसका लक्ष्य सभी वर्गों के विकास और कल्याण पर केंद्रित है। पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव से दूरी बनाकर सीधे विधानसभा चुनाव में दमदार एंट्री की। इंदौर जैन मंदिर में बड़ी चोरी: 10 लाख से अधिक की चांदी व अष्टधातु की मूर्तियां गायब, CCTV में कैद हुए चोर सियासत में नया हीरो अभिनेता से राजनेता बने विजय ने कम समय में ही सियासत में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। सियासी गलियारों में उनकी रणनीति और लोकप्रियता की चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि TVK ने यह साबित कर दिया है कि नई पार्टी भी जनता का भरोसा जीतकर बड़ी जीत हासिल कर सकती है।
WEST BENGAL ELECTION: पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों ने TMC का साथ छोड़ा, मतगणना के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

HIGHLIGHTS: 293 सीटों के रुझानों में BJP 174 पर आगे TMC 116 सीटों पर, अन्य 3 सीटों पर बढ़त Suvendu Adhikari ने BJP सरकार बनने का दावा किया मुस्लिम वोट को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान फाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान WEST BENGAL ELECTION: पश्चिम बंगाल। मतगणना के बीच पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचलें तेज हो गयी है। बता दें कि विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि बीजेपी राज्य में अगली सरकार बनाएगी। गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं और भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दे रहे हैं। शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: बोरवेल गाड़ी ने 3 को कुचला, मां-बेटे की मौत, 10 साल की बच्ची गंभीर मुस्लिमों ने छोड़ा TMC का हाथ अधिकारी ने कहा कि इस चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाताओं ने तृणमूल कांग्रेस का साथ नहीं दिया है। साथ ही उन्होंने दवा किया कि बीजेपी बंगाल में अगली सरकार बनाएगी। बीजेपी नेता ने कहा, मैं 9वें या 10वें चरण के बाद आगे बढ़ूंगा और इस सीट पर जीत हासिल करुंगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि हिंदू वोट बीजेपी के पक्ष में एकजुट हैं। सिंगरौली बैंक डकैती का बड़ा खुलासा: बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का नेटवर्क उजागर एक सीट पर 21 मई को वोटिंग पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से फिलहाल 293 सीटों पर मतगणना जारी है। दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा सीट पर दोबारा मतदान के आदेश के कारण वहां आज गिनती नहीं हो रही है, इसलिए बाकी 293 सीटों के ही नतीजे सामने आएंगे। शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकलती दिख रही है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी 174 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि टीएमसी 116 सीटों पर आगे है। अन्य दलों के खाते में फिलहाल 3 सीटें जाती नजर आ रही हैं। पार्षद को धमकी मामला: 7 साल पुराने भुगतान विवाद में बंडा नगर परिषद में हंगामा, FIR दर्ज चुनाव आयोग ने फाल्टा विधानसभा सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को दोबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया है। इसी वजह से इस सीट का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।
WEST BENGAL ELECTION: चुनाव में दिखा ‘झालमुड़ी फैक्टर, झाड़ग्राम में बीजेपी की मजबूत पकड़

HIGHLIGHTS: झाड़ग्राम सीट पर बीजेपी शुरुआती रुझानों में आगे पीएम मोदी का झालमुड़ी वाला वीडियो हुआ था वायरल स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव बना चुनावी मुद्दा भवानीपुर के साथ झाड़ग्राम भी बना चर्चा का केंद्र छोटे प्रतीकात्मक घटनाओं का दिखा बड़ा असर WEST BENGAL ELECTION: पश्चिमबंगाल। विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच झाड़ग्राम सीट अचानक सुर्खियों में आ गई है। जहां एक ओर भवानीपुर सीट हाई-प्रोफाइल मुकाबले के कारण चर्चा में है, वहीं झाड़ग्राम ने एक अलग वजह से ध्यान खींचा है। शुरुआती रुझानों में इस सीट पर बीजेपी बढ़त बनाती नजर आ रही है, जिससे सियासी समीकरणों पर नई बहस शुरू हो गई है। इस सीट को अब सिर्फ एक चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि प्रतीकात्मक महत्व के रूप में भी देखा जा रहा है। सतना में वन स्टॉप सेंटर से लापता किशोरी का सुराग: रामपुर बघेलान से दूसरी बालिका सकुशल मिली, एक अब भी लापता जब पीएम मोदी ने खाई थी झालमुड़ी झाड़ग्राम सीट की चर्चा का सबसे बड़ा कारण प्रधानमंत्री Narendra Modi का वह दौरा है, जब उन्होंने यहां एक छोटी सी दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाई थी। चुनाव प्रचार के दौरान यह दृश्य तेजी से वायरल हुआ था और आम जनता के बीच खूब चर्चा में रहा। पीएम का यह आमजन से जुड़ने का अंदाज बीजेपी के प्रचार का अहम हिस्सा बना और स्थानीय स्तर पर इसका असर भी देखने को मिल रहा है। शादी समारोह के दौरान हुई वारदात, दिव्यांग युवती से किया गया जघन्य अपराध झालमुड़ी का स्वाद और सियासी संदेश झालमुड़ी, जो पश्चिम बंगाल का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, अपने तीखे, खट्टे और नमकीन स्वाद के लिए जाना जाता है। मुरमुरे, सरसों के तेल, मसालों और चटनी से बनने वाला यह स्नैक स्थानीय संस्कृति की पहचान है। पीएम मोदी का इसे खाना केवल एक सामान्य घटना नहीं रही, बल्कि इसे आम जनता से जुड़ाव और स्थानीय परंपराओं के सम्मान के रूप में देखा गया। यही वजह है कि यह घटना चुनावी नैरेटिव का हिस्सा बन गई। पार्षद को धमकी मामला: 7 साल पुराने भुगतान विवाद में बंडा नगर परिषद में हंगामा, FIR दर्ज बीजेपी की बढ़त ने बढ़ाई दिलचस्पी मतगणना के दौरान झाड़ग्राम सीट पर बीजेपी की बढ़त ने इस पूरे घटनाक्रम को और दिलचस्प बना दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के छोटे लेकिन प्रतीकात्मक क्षण मतदाताओं पर असर डालते हैं। हालांकि अंतिम नतीजे अभी बाकी हैं, लेकिन शुरुआती रुझानों ने यह संकेत दे दिया है कि झाड़ग्राम इस चुनाव में एक अहम भूमिका निभा सकता है।
MP POLITICAL APPOINTMENTS: एमपी में राजनीतिक नियुक्तियों की रफ्तार तेज, सत्येन्द्र भूषण सिंह बने लघु उद्योग निगम चेयरमेन

HIGHLIGHTS: सत्येन्द्र भूषण सिंह को लघु उद्योग निगम की जिम्मेदारी गुड्डी आदिवासी बनीं सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण का प्रभार कई निगम-मंडलों में नई नियुक्तियां गुड्डी पहली महिला, जिन्हें मिला मंत्री दर्जा MP POLITICAL APPOINTMENTS: श्योपुर। मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी के पूर्व कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह को लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि उनका कार्यकाल दो साल का होगा। इसके साथ ही सरकार ने कई अन्य निगम और प्राधिकरणों में भी नई नियुक्तियां कर संगठन और सरकार के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है। Datia Halwai Customer Fight: हलवाई ने एडवांस लेने के बाद भी नहीं बनाया खाना, दतिया में हलवाई पर ग्राहक ने किया हमला गुड्डी आदिवासी बनीं अध्यक्ष श्योपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी आदिवासी को सहरिया विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा। खास बात यह है कि अब तक घोषित नियुक्तियों में वे पहली महिला हैं, जिन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। साथ ही उन्हें मंत्री का दर्जा भी दिया गया है। बंगाल की खाड़ी में चीन का ‘जासूसी जहाज’! Shi Yan 6 की एंट्री से भारत की टेंशन बढ़ी विभिन्न प्राधिकरणों में नेताओं की तैनाती सरकार ने संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण, वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण और डॉ. राघवेंद्र शर्मा को मध्य प्रदेश योग आयोग का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा विनोद गोटिया को तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण, कौशल शर्मा को महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान और पंकज जोशी को खादी ग्राम उद्योग बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कम खर्च, बड़ा असर,पचमढ़ी में सफाई की नई क्रांति: अब एक हाई-टेक गाड़ी करेगी 20 मजदूरों का काम जल्द जारी होंगे आदेश सरकार और बीजेपी संगठन की ओर से कई और नामों को मंजूरी मिल चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में इनके औपचारिक नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे। वहीं बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की रेस में शामिल रहे प्रवीण शर्मा का नाम भी मध्य प्रदेश युवा आयोग के लिए लगभग तय माना जा रहा है।