Chambalkichugli.com

BJP KP YADAV CONTROVERSY: केपी यादव समर्थक की सोशल मीडिया पोस्ट पर BJP सख्त, जारी किया नोटिस

Social Media Controversy

HIGHLIGHTS: केपी यादव समर्थक को BJP का नोटिस सोशल मीडिया पोस्ट पर बढ़ा विवाद ‘दबदबा बना रहेगा’ टिप्पणी पड़ी भारी तीन दिन में मांगा गया जवाब पार्टी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी   BJP KP YADAV CONTROVERSY: मध्यप्रदेश। गुना के पूर्व सांसद केपी यादव को खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार बधाई संदेश और राजनीतिक टिप्पणियां सामने आ रही हैं। इसी बीच एक पोस्ट ने भाजपा संगठन का ध्यान खींच लिया। बीजिंग में ऐतिहासिक मुलाकात: ट्रम्प-जिनपिंग ने व्यापार युद्ध खत्म करने की ओर बढ़ाया कदम ‘दबदबा बना रहेगा’ पोस्ट पर विवाद केपी यादव के समर्थक कृष्णपाल यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दबदबा था और आगे भी बना रहेगा। पोस्ट में 2019 के राजनीतिक घटनाक्रम और अशोकनगर को मंत्री पद मिलने का भी जिक्र किया गया था। इस टिप्पणी को संगठन ने गंभीरता से लिया। ताइवान का चीन पर तीखा पलटवार: क्षेत्रीय असुरक्षा का जिम्मेदार केवल बीजिंग, तनाव और बढ़ा जिला महामंत्री ने जारी किया नोटिस भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार के निर्देश पर जिला महामंत्री संतोष धाकड़ ने कृष्णपाल यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। संगठन का कहना है कि सोशल मीडिया पर लगातार की जा रही टिप्पणियां पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं। KKR पर मंडराया बाहर होने का खतरा, पुजारा बोले- अब हर मैच बनेगा करो या मरो कार्रवाई की दी चेतावनी नोटिस में कहा गया है कि यदि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो पार्टी सख्त कार्रवाई कर सकती है। संगठन ने इसे पार्टी विरोधी गतिविधियों से जोड़ते हुए वरिष्ठ नेतृत्व के संज्ञान में मामला आने की बात कही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद गुना की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

NEET EXAM CONGRESS PROTEST: नीट परीक्षा विवाद पर NSUI का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग

NEET EXAM CONGRESS PROTEST

HIGHLIGHTS: NEET परीक्षा विवाद पर NSUI का विरोध शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच की मांग पेपर लीक से छात्रों का भविष्य प्रभावित: NSUI अशोकनगर में कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता   NEET EXAM CONGRESS PROTEST: मध्यप्रदेश। अशोकनगर में गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में NSUI और कांग्रेस नेताओं ने प्रेस वार्ता आयोजित कर NEET परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और NTA अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की गई। स्कूटी से भागते समय दीवार से टकराया युवक, सड़क पर घंटों खून से लथपथ पड़ा रहा पेपर लीक से टूट रहे छात्रों के सपने NSUI जिलाध्यक्ष अभिजीत रघुवंशी ने कहा कि हर साल करीब 22 लाख छात्र NEET परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार पेपर लीक होने से मेहनती छात्रों की उम्मीदें टूट रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा माफिया अमीर परिवारों को फायदा पहुंचाने के लिए पेपर लीक करवाते हैं, जबकि गरीब और मध्यमवर्गीय छात्र मानसिक तनाव झेल रहे हैं। रीवा में शादी समारोह बना रणक्षेत्र: बीच सड़क पर दो गुटों में जमकर मारपीट भाजपा सरकार पर कांग्रेस का हमला विधायक हरी बाबू राय ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल रही है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री अमृतकाल की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई। सीईओ की सख्ती: ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर, वेतन कटौती का फैसला निष्पक्ष जांच की मांग पूर्व NSUI जिलाध्यक्ष सचिन त्यागी और कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से भर्ती और परीक्षाओं की विश्वसनीयता खत्म हो रही है। नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही गड़बड़ियों से युवाओं में निराशा बढ़ रही है। कांग्रेस और NSUI ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Murena Congress Protest: महापौर को हटाने की मांग पर कांग्रेस का हंगामा, नगर निगम कार्यालय में फेंका कचरा

Murena Congress Protes

HIGHLIGHTS:  मुरैना में कांग्रेस का नगर निगम घेराव महापौर को हटाने की मांग तेज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिसर में फेंका कचरा विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के लगाए आरोप राज्यपाल के नाम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन   Murena Congress Protest: मधयप्रदेश। मुरैना जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ता महादेव नाके पर एकत्रित हुए और वहां से रैली निकालते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महापौर शारदा सोलंकी को बर्खास्त करने की मांग उठाई। हाईकोर्ट में बड़ा मोड़: राहुल गांधी के मानहानि केस की अंतिम सुनवाई पर टिकी निगाहें नगर निगम कार्यालय में फेंका कचरा प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय परिसर में कचरा फेंककर विरोध जताया। जिसके बाद घेराव और प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारी नगर निगम प्रशासन और महापौर के खिलाफ लगातार नारे लगाते रहे। जबलपुर में खौफनाक वारदात: गले और चेहरे पर चाकू मारकर युवक की हत्या मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार पर निशाना कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर में पानी, बिजली, सड़क, सीवर लाइन और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है। साथ ही उनका कहना था कि विकास कार्यों के नाम पर केवल भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जबकि आम जनता परेशानियों से जूझ रही है। मुंबई में CNG हुआ महंगा, बढ़े दाम, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने की आशंका विकास की राशि में हो रही गड़बड़ी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मधुराज तोमर ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के लिए आने वाली राशि में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है। इसके बाद उन्होंने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। SAF आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप: सगाई के बाद संबंध बनाकर शादी से इनकार का मामला राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महापौर को बर्खास्त करने और नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार, मानवेंद्र सिंह, गजेंद्र जाटव सहित कई कांग्रेस नेता और पार्षद भी मौजूद रहे।

ACTION AGAINST SAJJAN YADAV: भिंड में वाहन रैली पड़ी भारी, बीजेपी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त

BJP LEADER SAJJAN SINGH

HIGHLIGHTS: भिंड बीजेपी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई वाहन रैली के बाद संगठन ने लिया बड़ा फैसला ग्वालियर से भिंड तक निकाली गई थी रैली पीएम मोदी की ऊर्जा बचत अपील से जोड़ा गया मामला हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर नियुक्ति निरस्त   ACTION AGAINST SAJJAN YADAV: मध्यप्रदेश। भिंड में बीजेपी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ग्वालियर से भिंड तक सैकड़ों वाहनों के साथ निकाली गई रैली के बाद प्रदेश संगठन ने यह बड़ा कदम उठाया। रैली का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद मामला संगठन तक पहुंचा, जिसके बाद कार्रवाई की गई। इंदौर में स्वास्थ्य संस्थान पर सवाल: नर्सों ने लगाए गंभीर आरोप, मैनेजमेंट पर बढ़ा दबाव पीएम मोदी की अपील के बाद बढ़ा मामला दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ऊर्जा बचत और ईंधन की खपत कम करने की अपील कर रहे हैं। ऐसे समय में बड़ी संख्या में वाहनों के साथ शक्ति प्रदर्शन को संगठन ने गंभीरता से लिया। बताया जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व ने इसे पार्टी की विचारधारा और निर्देशों के विपरीत माना। सिस्को का पुनर्गठन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फोकस के चलते हजारों नौकरियों में कटौती संगठन ने अनुशासनहीनता से जोड़ा मामला सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। संगठन का मानना है कि पार्टी कार्यक्रमों में अनावश्यक भीड़ और वाहन रैली से गलत संदेश जाता है। इसी वजह से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पद से सज्जन सिंह यादव की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई। थोक महंगाई 8.3% पर पहुंची, कच्चे तेल ने बिगाड़ा आर्थिक संतुलन.. राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज इस कार्रवाई के बाद भिंड सहित ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बीजेपी संगठन के इस फैसले को अनुशासन और संदेश दोनों से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि पार्टी आगामी समय में संगठनात्मक अनुशासन को लेकर और सख्ती दिखा सकती है।  

GUAN CEMENT PLANT INAUGURATION: गुना में भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान CM और सिंधिया को पहनाई गई एक ही माला

GUAN CEMENT PLANT INAUGURATION

HIGHLIGHTS: गुना में सीमेंट प्लांट भूमिपूजन कार्यक्रम में दिखा दिलचस्प नजारा विधायक पन्नालाल शाक्य के चश्मे पर सिंधिया ने की तारीफ CM और सिंधिया को एक ही माला पहनाने की चर्चा 1059 करोड़ के सीमेंट प्लांट का हुआ भूमिपूजन CM मोहन यादव और उद्योगपति प्रणव अदाणी भी रहे मौजूद   GUAN CEMENT PLANT INAUGURATION: मध्यप्रदेश। गुना के मावन क्षेत्र में निजी कंपनी की ओर से करीब 1059 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सीमेंट प्लांट का भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उद्योगपति प्रणव अदाणी मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके अलावा जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार समेत कई भाजपा नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को जिले के औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आसिम मुनीर की भारत को चेतावनी: ‘भविष्य में होगा दर्दनाक अंजाम’, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर फिर बढ़ा तनाव विधायक के चश्मे पर सिंधिया ने ली चुटकी कार्यक्रम के दौरान एक हल्का-फुल्का और मजेदार पल भी देखने को मिला। गुना विधायक पन्नालाल शाक्य काला चश्मा पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्हें देखकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुस्कुराते हुए बोले, आज तो बड़े जच रहे हो। सिंधिया की इस टिप्पणी पर मंच पर मौजूद नेता और कार्यकर्ता भी मुस्कुराने लगे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं के बीच यह हल्की बातचीत चर्चा का विषय बनी रही। इजरायल, ईरान और सऊदी अरब के बीच तनाव पर बड़ा दावा: ‘युद्ध भड़काने की थी साजिश, लेकिन MBS ने रोका बड़ा संकट’ पहले आपको धन्यवाद दूंगा भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सिंधिया ने विधायक पन्नालाल शाक्य का परिचय उद्योगपति प्रणव अदाणी से कराया। इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा इन्हें धन्यवाद दीजिए। इस पर विधायक ने तुरंत जवाब दिया कि पहले आपको धन्यवाद दूंगा, बाद में इन्हें। विधायक के इस जवाब पर मंच पर मौजूद नेता और कार्यकर्ता हंस पड़े। दोनों नेताओं के बीच हुई यह बातचीत कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। आईपीएल 2026: आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर पर गिरी गाज, मैच फीस का 15% जुर्माना एक ही माला से हुआ दोनों नेताओं का स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्वागत का एक अलग ही दृश्य भी देखने को मिला। पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया का मालाओं और भाजपा पट्टियों से स्वागत किया गया। बाद में जब मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों द्वारा एकत्र की गई वही मालाएं और पट्टियां कार्यकर्ताओं ने उठाकर CM के स्वागत में भी इस्तेमाल कर लीं। यह नजारा कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।  

MP FARMERS PROTEST: किसान आंदोलन विवाद पर भड़के उमंग सिंगर बोले- कांग्रेस किसानो के लिए लाठी भी खाएगी और जेल भी जाएगी!

UMANG SINGAR

HIGHLIGHTS: किसान आंदोलन और हाईवे जाम के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई उमंग सिंघार समेत कई कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज MSP और किसान मुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन सिंघार बोले- “कांग्रेस किसानों के लिए जेल जाने को तैयार” FIR के बाद प्रदेश की राजनीति में बढ़ी हलचल   MP FARMERS PROTEST: भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के किसान आंदोलन और हाईवे जाम के बाद सियासत गरमा गई है। प्रशासन ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के कई विधायकों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि किसानों की मांगों को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज की। इस मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। सीढ़ियों पर बैठकर रो रही थीं मोना कपूर, श्रीदेवी-बोनी कपूर की जुदाई के बीच का दर्दनाक किस्सा आया सामने उमंग सिंघार का सरकार पर सीधा हमला मामला सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार किसानों की आवाज से डर गई है। सिंघार ने कहा कि कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई लड़ रही है और MSP, फसल बीमा, खाद-बीज और बिजली जैसे मुद्दों को उठाना अपराध नहीं हो सकता। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो कांग्रेस नेता किसानों के लिए जेल जाने को भी तैयार हैं। ऋषि कपूर की मौत के बाद गहरे डिप्रेशन में चली गई थीं नीतू कपूर, शराब और नींद की दिक्कतों का किया खुलासा कांग्रेस ने बताया किसानों की आवाज दबाने की कोशिश कांग्रेस नेताओं का कहना है कि किसानों की समस्याओं को उठाने पर सरकार दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि किसानों को राहत देने के बजाय सरकार विपक्ष की आवाज दबाने में लगी हुई है। कांग्रेस अब इस मुद्दे को प्रदेशभर में उठाने की तैयारी कर रही है। पार्टी नेताओं का दावा है कि आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। MP: इंदौर में BJP नेता को थप्पड़ मारना महिला पुलिस अधिकारी को पड़ा महंगा, हंगामे के बाद 3 सस्पेंड भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा जहां कानून व्यवस्था का हवाला देकर कार्रवाई को सही बता रही है, वहीं कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बता रही है। किसान आंदोलन और FIR को लेकर अब प्रदेश में राजनीतिक माहौल और गर्माने के संकेत मिल रहे हैं।

GUNA FARMER PROTEST: मुआवजा और उपार्जन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, 7 मई को बैतूल हाईवे पर करेंगे चक्काजाम

GUNA FARMER PROTEST

HIGHLIGHTS: 7 मई को प्रदेशभर में चक्काजाम ग्वालियर-बैतूल हाईवे रहेगा प्रभावित किसानों के मुद्दों पर आंदोलन बिजली-पानी और मुआवजे की मांग विधायक ने वीडियो जारी कर किया आव्हान   GUNA FARMER PROTEST: गुना। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि 7 मई को ग्वालियर-बैतूल हाईवे सहित कई जिलों में चक्काजाम किया जाएगा, जहां किसान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरेंगे। Punjab Blast पर फारूक अब्दुल्ला का बयान बना सियासी बम! भारत में ऐसे धमाके होते रहते हैं,बोलते ही मचा बवाल किसानों की मांगें बनी आंदोलन की वजह इस आंदोलन में गेहूं उपार्जन में अनियमितता, फसलों का उचित मुआवजा, खाद की कमी और टोकन व्यवस्था बंद करने जैसी मांगें शामिल हैं। इसके साथ ही बिजली-पानी की समस्या और शॉर्ट सर्किट से लगी आग में किसानों पर दर्ज FIR और चालान बंद करने की मांग भी उठाई जाएगी। मध्यप्रदेश में प्रशासनिक बदलाव की आहट: ट्रांसफर पॉलिसी पर सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रियों को मिल सकती है नई जिम्मेदारी विधायक ने जारी किया वीडियो संदेश राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने वीडियो जारी कर किसानों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गेहूं खरीद के वादे पूरे नहीं किए गए और उपार्जन में देरी से किसान परेशान हैं। विवाद से वारदात तक, ग्वालियर में फायरिंग कांड ने पूरे इलाके को दहला दिया गुना के बिलोनिया बायपास पर जुटेंगे किसान सूत्रों के मुताबिक गुना और अशोकनगर के किसान बिलोनिया बायपास पर इकट्ठा होंगे और नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करेंगे। साथ ही मांग की जाएगी कि जिन किसानों ने कम दाम पर गेहूं बेचा है, उन्हें भावांतर का लाभ दिया जाए।  

WEST BENGAL ELECTION: भवानीपुर में काउंटिंग पर हंगामा, ममता और अधिकारी आमने-सामने

WEST BENGAL ELECTION

HIGHLIGHTS: भवानीपुर में काउंटिंग के दौरान बड़ा विवाद ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी पहुंचे सेंटर डेढ़ घंटे तक रुकी रही मतगणना मोबाइल फोन एंट्री से बढ़ा मामला TMC ने लगाए गड़बड़ी के आरोप   WEST BENGAL ELECTION: कोलकाता। पश्चिम बंगाल के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। 12वें राउंड के बाद अचानक परिणाम अपडेट न होने से सियासी हलचल तेज हो गई। इसी बीच मुख्यमंत्रीममता बनर्जी खुद काउंटिंग सेंटर सखावत मेमोरियल स्कूल पहुंच गईं और स्थिति का जायजा लिया। इस घटनाक्रम ने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया। नारद जयंती पर ‘सांस्कृतिक पुनर्जागरण और मीडिया’ का संदेश, डॉ. मयंक चतुर्वेदी ने रखा राष्ट्रीय दृष्टिकोण काउंटिंग सेंटर पर आमने-सामने विवाद बढ़ते ही भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी भी काउंटिंग सेंटर पहुंच गए। दोनों बड़े नेताओं की मौजूदगी से माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों में भी हलचल देखने को मिली, जिससे स्थिति संवेदनशील बनी रही। GWALIOR CM MOHAN YADAV: ग्वालियर एयरपोर्ट पर CM यादव बोले- बंगाल में राष्ट्रवाद और लोकतंत्र की जित हुई डेढ़ घंटे तक रुकी रही गिनती मतगणना प्रक्रिया करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही, जिससे कई सवाल खड़े हो गए। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार अब तक 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और ममता बनर्जी करीब 5349 वोटों से आगे चल रही हैं। गिनती रुकने को लेकर विपक्ष और सत्तापक्ष दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। खंडवा में बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोरदार जश्न, पीएम मोदी की तस्वीरों के साथ बांटी गई झालमुड़ी, गूंजा शहर मोबाइल एंट्री से बढ़ा विवाद चुनाव आयोग के एक अधिकारी के मुताबिक गिनती में रुकावट उस समय आई, जब एक व्यक्ति मोबाइल फोन लेकर काउंटिंग सेंटर में प्रवेश कर गया। नियमों के उल्लंघन के कारण प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोका गया और डिवाइस जब्त करने के बाद गिनती फिर से शुरू की गई। डिजिटल ठगी का नया जाल! बुजुर्ग सबसे ज्यादा निशाने पर, ये 5 उपाय बचाएंगे आपकी मेहनत की कमाई TMC के आरोपों से गरमाई सियासत TMC उम्मीदवार गौतम देब ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि काउंटिंग में गड़बड़ी की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया कि कुछ पोस्टल बैलेट बॉक्स बिना सील और कवर के मिले। इस पूरे घटनाक्रम के बाद भवानीपुर सीट राज्य की सबसे चर्चित सीट बन गई है।    

GWALIOR CM MOHAN YADAV: ग्वालियर एयरपोर्ट पर CM यादव बोले- बंगाल में राष्ट्रवाद और लोकतंत्र की जित हुई

CM MOHAN YADAV AT GWALIOR

HIGHLIGHTS: CM मोहन यादव का चुनावी रुझानों पर बड़ा बयान बंगाल में TMC और राहुल गांधी पर साधा निशाना चुनावी माहौल को बताया “राष्ट्रवाद की जीत” दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालन पर घोषणाएं ग्वालियर दौरे में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए   GWALIOR CM MOHAN YADAV: ग्वालियर। पांच राज्यों के चुनावी रुझानों के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर एयरपोर्ट पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश में जो रुझान सामने आ रहे हैं, वह राष्ट्रवाद और लोकतंत्र की जीत है। साथ ही उन्होंने इसे त्योहार जैसा माहौल बताते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने अहंकार को नकारकर विकास और मजबूत नेतृत्व को चुना है। खंडवा में बीजेपी कार्यकर्ताओं का जोरदार जश्न, पीएम मोदी की तस्वीरों के साथ बांटी गई झालमुड़ी, गूंजा शहर बंगाल पर TMC पर हमला मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में घुसपैठियों और देशविरोधी ताकतों के साथ खड़े रहने के कारण जनता ने TMC पर भरोसा नहीं जताया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP पर जनता ने विश्वास जताया है। डिजिटल ठगी का नया जाल! बुजुर्ग सबसे ज्यादा निशाने पर, ये 5 उपाय बचाएंगे आपकी मेहनत की कमाई राहुल गांधी पर भी साधा निशाना मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनकी भाषा लोकतंत्र के पवित्र माहौल को प्रभावित करती है और इससे अराजकता को बढ़ावा मिलता है। यह बयान सियासी बहस को और तेज करने वाला माना जा रहा है। तेल की राजनीति में नया तूफान! UAE के फैसले पर ईरान का हमला, OPEC में बढ़ी दरार दुग्ध उत्पादन और विकास की घोषणाएं ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक सम्मेलन में मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में देश में नंबर वन बनाने का लक्ष्य रखा। उन्होंने गोशालाओं में प्रति गाय 40 रुपये खर्च करने, पशु आहार निर्माण इकाइयों और वेलनेस सेंटर खोलने की घोषणा की। साथ ही डबरा में नए पशु चिकित्सालय की भी घोषणा की गई। TAMILNADU ELECTION 2026: CM एमके स्टालिन को उनके पुराने साथी वी.एस. बाबू ने दी पटखनी कार्यक्रमों की श्रृंखला और दौरा मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया और अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। तय कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न आयोजनों में शामिल होकर शाम को भोपाल के लिए रवाना हो गए।

TAMILNADU ELECTION 2026: CM एमके स्टालिन को उनके पुराने साथी वी.एस. बाबू ने दी पटखनी

CM MK STALIN

HIGHLIGHTS: कोलाथुर सीट से CM स्टालिन को हार TVK उम्मीदवार वी.एस. बाबू ने दी मात स्टालिन लगातार 3 बार यहां से जीत चुके थे बाबू पहले DMK में रह चुके हैं तमिलनाडु में बड़ा सियासी उलटफेर   TAMILNADU ELECTION 2026: कोलकाता। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बता दें कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को कोलाथुर सीट से हार का सामना करना पड़ा है। यह सीट लंबे समय से उनका गढ़ मानी जाती थी, जहां से वे 2011, 2016 और 2021 में लगातार चुनाव जीतते आए थे। लेकिन इस बार के नतीजों ने सियासी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। बंगाल फतह के बाद बीजेपी का अगला टारगेट पंजाब! जीत के जोश में बड़ा सियासी ऐलान पुराने साथी वीएस बाबू ने दी मात वीएस बाबू जो कभी DMK से जुड़े रहे थे, ने स्टालिन को कड़ी टक्कर देते हुए हराया। वह Vijay की पार्टी TVK के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे। यह मुकाबला इसलिए भी खास रहा क्योंकि दोनों नेताओं का पुराना राजनीतिक रिश्ता रहा है। पश्चिम बंगाल की सियासत में बड़ा बदलाव, प्रतीकों की लड़ाई में भाजपा की बढ़त.. पार्टी बदलकर बदली किस्मत वीएस बाबू पहले DMK में सक्रिय थे और 2011 में स्टालिन के चुनाव प्रबंधन में भी भूमिका निभा चुके थे। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ AIADMK जॉइन की और फिर 7 फरवरी 2026 को TVK में शामिल हो गए। उनकी यह रणनीति इस चुनाव में कारगर साबित हुई और उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की। बंगाल के रुझानों में भाजपा की बढ़त पर भोपाल में जश्न, शिवराज सिंह ने बांटी ‘झालमुड़ी’, बोले- मोदी है तो मुमकिन है स्टालिन का सियासी सफर एमके स्टालिन तमिलनाडु की राजनीति के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री एम् करूणानिधि के बेटे हैं और 2018 में उनके निधन के बाद DMK की कमान संभाली थी। कोलाथुर सीट उनके राजनीतिक करियर की मजबूत पहचान रही, लेकिन इस बार यह किला ढह गया।