Chambalkichugli.com

MP POLITICAL APPOINTMENTS: एमपी में राजनीतिक नियुक्तियों की रफ्तार तेज, सत्येन्द्र भूषण सिंह बने लघु उद्योग निगम चेयरमेन

MP Political Appointments:

HIGHLIGHTS: सत्येन्द्र भूषण सिंह को लघु उद्योग निगम की जिम्मेदारी गुड्‌डी आदिवासी बनीं सहरिया विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण का प्रभार कई निगम-मंडलों में नई नियुक्तियां गुड्‌डी पहली महिला, जिन्हें मिला मंत्री दर्जा   MP POLITICAL APPOINTMENTS: श्योपुर। मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीजेपी के पूर्व कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह को लघु उद्योग निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि उनका कार्यकाल दो साल का होगा। इसके साथ ही सरकार ने कई अन्य निगम और प्राधिकरणों में भी नई नियुक्तियां कर संगठन और सरकार के बीच संतुलन साधने की कोशिश की है। Datia Halwai Customer Fight: हलवाई ने एडवांस लेने के बाद भी नहीं बनाया खाना, दतिया में हलवाई पर ग्राहक ने किया हमला गुड्‌डी आदिवासी बनीं अध्यक्ष श्योपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्‌डी आदिवासी को सहरिया विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा। खास बात यह है कि अब तक घोषित नियुक्तियों में वे पहली महिला हैं, जिन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। साथ ही उन्हें मंत्री का दर्जा भी दिया गया है। बंगाल की खाड़ी में चीन का ‘जासूसी जहाज’! Shi Yan 6 की एंट्री से भारत की टेंशन बढ़ी विभिन्न प्राधिकरणों में नेताओं की तैनाती सरकार ने संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण, वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण और डॉ. राघवेंद्र शर्मा को मध्य प्रदेश योग आयोग का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा विनोद गोटिया को तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण, कौशल शर्मा को महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान और पंकज जोशी को खादी ग्राम उद्योग बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कम खर्च, बड़ा असर,पचमढ़ी में सफाई की नई क्रांति: अब एक हाई-टेक गाड़ी करेगी 20 मजदूरों का काम जल्द जारी होंगे आदेश सरकार और बीजेपी संगठन की ओर से कई और नामों को मंजूरी मिल चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में इनके औपचारिक नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे। वहीं बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की रेस में शामिल रहे प्रवीण शर्मा का नाम भी मध्य प्रदेश युवा आयोग के लिए लगभग तय माना जा रहा है।

MP Lahar Census Begins: लहार में 1 मई से डिजिटल जनगणना की शुरुआत, घर-घर पहुंचेगी टीम; 2027 में पूरी होगी व्यक्तिगत गणना

BHIND CENSUS BEGINS

HIGHLIGHTS: 1 मई से जनगणना का पहला चरण शुरू पूरी प्रक्रिया इस बार डिजिटल माध्यम से 600 प्रगणक करेंगे मकानों का नंबरीकरण 2027 में होगा व्यक्तिगत डेटा संग्रहण नागरिक ऑनलाइन भी भर सकेंगे फॉर्म   MP Lahar Census Begins: ग्वालियर। भिंड जिले के लहार में 1 मई से जनगणना प्रक्रिया का पहला चरण शुरू होने जा रहा है। बता दें कि एसडीएम विजय सिंह यादव ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी, जिससे पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित की जा सके। AI चैटबॉट बना सहारा या खतरा? 4700 मैसेज के बाद शख्स की मौत, Gemini पर उठे गंभीर सवाल 600 प्रगणक करेंगे सर्वे पहले चरण के लिए करीब 600 प्रगणक तैनात किए गए हैं। ये कर्मचारी घर-घर जाकर मकानों का नंबरीकरण करेंगे। साथ ही परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं व परिसंपत्तियों से जुड़ी जानकारी मोबाइल ऐप के जरिए दर्ज करेंगे। GWALIOR NAGAR NIGAM ACTION: सफाई में लापरवाही पर निगम कार्रवाई, दो कर्मचारियों पर गिरी गाज 2027 में होगा अंतिम चरण जनगणना का दूसरा और अंतिम चरण फरवरी-मार्च 2027 में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी एकत्र की जाएगी। यह डेटा भविष्य की सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों के लिए आधार बनेगा। MP HIGHCOURT ACTION: अल्पसंख्यक संस्थानों को मिली ‘प्राचार्य चुनने’ की आज़ादी; ग्वालियर हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला ऑनलाइन फॉर्म की सुविधा सरकार ने डिजिटल गणना के लिए एक वेब पोर्टल भी उपलब्ध कराया है। जो लोग घर से बाहर रहते हैं, वे अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं। हालांकि, इस डेटा का बाद में प्रगणकों द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा और अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।  

OBC Mahasabha protest: करैरा में जातिगत जनगणना और UGC नियम लागू करने की मांग को लेकर ओबीसी महासभा का प्रदर्शन

OBC Mahasabha protest

Highlights: करैरा में ओबीसी महासभा का प्रदर्शन पीएम के नाम सौंपा गया ज्ञापन UGC नियमावली 2026 लागू करने की मांग जातिगत जनगणना और आरक्षण बढ़ाने की मांग पुलिस कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल   OBC Mahasabha protest: ग्वालियर। शिवपुरी जिले के करैरा में गुरुवार को ओबीसी महासभा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बाद महासभा के पदाधिकारी एसडीओपी कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एडिशनल एसपी संजीव मुले को सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। बुद्ध पूर्णिमा 2026 का शुभ पर्व 1 मई को, जानें स्नान दान का सही समय और आसान पूजा विधि UGC नियमावली लागू करने पर जोर ज्ञापन में महासभा के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र लोधी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं मिला है। उन्होंने प्रस्तावित यूजीसी नियमावली 2026 को पूरे देश में तत्काल लागू करने की मांग की, ताकि उच्च शिक्षा संस्थानों में ओबीसी छात्रों के अधिकार सुरक्षित रह सकें। ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल 2026, सुंदरकांड पाठ की सही विधि और लाभ जानना है जरूरी जातिगत जनगणना समेत कई प्रमुख मांगें महासभा ने आगामी जनगणना में ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम जोड़कर जातिगत जनगणना कराने की मांग की है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में ओबीसी के 13 प्रतिशत होल्ड पद बहाल करने, सरकारी विभागों में बैकलॉग पद भरने और निजी संस्थानों में जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण लागू करने की भी मांग रखी गई। मई में कब रखा जाएगा वट सावित्री व्रत 2026, पूजन विधि से लेकर सामग्री तक सबकुछ यहां जानें पुलिस कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक के नाम एक अलग ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें करैरा थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए। आरोप है कि चोरी, दुष्कर्म और दुर्घटना जैसे मामलों में एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही और ओबीसी व बहुजन समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है। महासभा ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

RAJKUMAR KUSHWAHA CONTROVERSY: BJP के पूर्व मंत्री को शादी समारोह में जाना पड़ा भरी, बकायदारों में पैसे के लिए घेरा; 4 घंटे बाद ठाणे में समझौता

BJP FORMER MINISTER RAJKUMAR KUSHWAHA

HIGHLIGHTS : शादी समारोह में पूर्व राज्यमंत्री को बकायादारों ने घेरा करीब 4 घंटे तक चला हंगामा पुलिस की मौजूदगी में भी पैसे की मांग जारी थाने में 10 मई तक भुगतान का आश्वासन लेन-देन विवाद और प्लॉट-बुकिंग के आरोप   RAJKUMAR KUSHWAHA CONTROVERSY: ग्वालियर। मध्य प्रदेश के भिंड में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बीजेपी नेता डॉ. राजकुमार कुशवाहा को बकायादारों ने घेर लिया। भारौली रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में 27 अप्रैल की शाम आयोजित कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। करीब रात 9 बजे उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए और उन्हें घेरकर पैसे की मांग करने लगे। आतंकवाद पर भारत का करारा संदेश: ऑपरेशन सिंदूर से बदली रणनीति, पाकिस्तान पर राजनाथ का तीखा प्रहार चार घंटे तक चला विवाद मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष लंबे समय से अपना पैसा वापस मांग रहे थे। जैसे ही उन्हें कुशवाहा के कार्यक्रम में आने की जानकारी मिली, वे वहां पहुंच गए। हंगामा बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया, लेकिन बकायादार अपनी मांग पर अड़े रहे। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुशवाहा को कार्यक्रम से निकलने नहीं दिया गया। सिस्टम की चूक, उजागर सतना में कुपोषण से बच्ची की मौत, के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई थाने में बातचीत के बाद मिला आश्वासन हालात नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस कुशवाहा को देहात थाने लेकर पहुंची, लेकिन यहां भी बकायादारों की भीड़ पहुंच गई। काफी देर तक चली बातचीत के बाद कुशवाहा ने 10 मई तक बकाया राशि चुकाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और मामला शांत हो सका। दर्शन से लौट रहा परिवार बना हादसे का शिकार, कार में लगी आग ने छीन ली 6 जिंदगियां लेन-देन बना विवाद की जड़ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुशवाहा पर कई लोगों से पैसे लेने के आरोप हैं, जिनमें प्लॉट बुकिंग और जमीन खरीद से जुड़े मामले शामिल हैं। कुछ लोगों ने लाखों रुपए देने का दावा किया है। हालांकि, कुशवाहा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया है और कहा कि मामले को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।  

Sheopur development project: श्योपुर में विकास की रफ्तार तेज, 3 करोड़ की चौपाटी समेत 20 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स भूमिपूजन

Tomar Inaugurates Jay Stambh

HIGHLIGHTS : बाईपास रोड पर 3 करोड़ से बनेगी चौपाटी 20 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की शुरुआत जय स्तंभ और सामुदायिक भवन का उद्घाटन लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी बड़े नेताओं की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम   Sheopur development project: ग्वालियर। श्योपुर शहर में विकास को नई गति देने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह तोमर ने बाईपास रोड पर करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली चौपाटी का भूमिपूजन किया। यह चौपाटी शहरवासियों के लिए घूमने-फिरने और मनोरंजन का नया केंद्र बनेगी। गंगा एक्सप्रेसवे पर तैयार हो रहा हाई-इंसेंटिव मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर.. 20 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ नगर पालिका द्वारा 20 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत और लोकार्पण किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत लगभग 19.87 करोड़ रुपए की लागत से लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट भी शुरू किया गया, जिससे शहर में गंदे पानी के निपटारे और सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। 1 से 30 मई तक बीजेपी का मेगा प्रशिक्षण अभियान ,नई कार्यसमिति जल्द राम नगरी ओरछा में होगी अहम बैठक सामुदायिक भवन और स्मारकों की सौगात कार्यक्रम के दौरान वार्ड नंबर 12 में 10 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा 25 लाख रुपए से बने जय स्तंभ और वैरवा समाज के सामुदायिक भवन का उद्घाटन भी हुआ। साथ ही पुल दरवाजा क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। उज्जैन यूनिवर्सिटी में दहशत का साया नई बिल्डिंग पर लिखी धमकी ने बढ़ाई चिंता सुरक्षा पर उठे सवाल जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी, लोगों में उत्साह इस अवसर पर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, रामनिवास रावत, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और शहर के विकास कार्यों को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया।

BHIND VIRAL VIDEO: भिंड में सांप के साथ क्रूरता का VIDEO VIRAL; शादी में भीम आर्मी नेता ने कुचलकर मारा, 3 पर केस दर्ज

BHIND VIRAL VIDEO

HIGHLIGHTS: शादी समारोह में सांप के साथ क्रूरता का मामला डीजे पर नाचते समय निकला था सांप का बच्चा युवकों ने पैरों से कुचलकर किया घायल वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत केस दर्ज   BHIND VIRAL VIDEO: भिंड। जिले के अटेर वन मंडल के सोनेलाल का पुरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान सांप के बच्चे के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि डीजे पर नाच-गाने के दौरान करीब ढाई फीट लंबा सांप का बच्चा वहां आ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कोलंबिया में बस में भीषण धमाका, 14 की मौत; सरकार ने बताया आतंकी हमला पैरों से कुचलकर किया घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवकों ने सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बजाय उसे पैरों से कुचल दिया और उसका फन दबाकर हवा में लटकाए रखा। बताया जा रहा है कि भीम आर्मी नेता देशराज धारिया भी इसमें शामिल थे, इस दौरान सांप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने इसे रोकने के बजाय तमाशा बना लिया। Ashoknagar Farmers Protest : अशोकनगर में खाद संकट पर हंगामा, सड़कों पर उतरे व्यापारी; ऑनलाइन टोकन सिस्टम बंद करने की मांग वीडियो वायरल होने से बढ़ा आक्रोश घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश फैल गया और कार्रवाई की मांग तेज हो गई। DATIYA GOVANSH PROTEST: गोवंश को ‘राज्य माता’ का दर्जा देने की मांग, दतिया में सड़कों पर उतरे गोभक्त वन विभाग की कार्रवाई, केस दर्ज मामले में वन विभाग ने संज्ञान लेते हुए भीम आर्मी के स्थानीय नेता देशराज धारिया सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जांच में सांप की मौत की पुष्टि हुई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Scindias Development Pledge: CM राइज स्कूल का उद्धाटन, शिवपुरी में केंद्रीय मदनतरि बोले- न रुकूंगा, न झुकूंगा!

Jyotiraditya Scindia

HIGHLIGHTS: शिवपुरी में सीएम राइज स्कूल का उद्घाटन सिंधिया ने विकास के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता 40 करोड़ की सड़कों सहित कई परियोजनाओं की सौगात मेडिकल और जिला अस्पताल में बेड बढ़ाने की घोषणा कार्यक्रम में बैनर की गलती, मौके पर सुधार   Scindias Development Pledge:  ग्वालियर। शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज के पास सांदीपनी सीएम राइज स्कूल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। बता दें के इस मौके पर उन्होंने शिक्षा को भविष्य की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि यह स्कूल बच्चों के सपनों को नई उड़ान देगा। उन्होंने इसे ‘आशाओं का संगम’ बताया। राज्यसभा का समीकरण बदला, राघव चड्ढा के फैसले से NDA बहुमत के और करीब पहुंचा.. मंत्री बोले- न रुकूंगा, न झुकूंगा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने शिवपुरी के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि वे जिले के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित हैं और किसी भी चुनौती के सामने न रुकेंगे, न झुकेंगे। उनके इस बयान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों में उत्साह भर दिया। MORENA BUS ACCIDENT: सड़क पार कर रही महिला को बस ने रौंदा, 30 फीट तक घसीटा शव शिवपुरी की विरासत का जिक्र सिंधिया ने अपने संबोधन में बताया कि उनके पूर्वज माधव महाराज ने शिवपुरी को भगवान शिव के नाम पर ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में स्थापित किया था। उन्होंने कहा कि यह शहर ऐतिहासिक रूप से समृद्ध है और अब इसे विकास के नए आयाम देने का समय है। GWALIOR CRIMES: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर AI से बनाया फर्जी अश्लील वीडियो, छात्रा को किया ब्लैकमेल विकास परियोजनाओं की बारिश इस दौरान सिंधिया ने वार्ड 1 से 39 तक लगभग 40 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। साथ ही 5 करोड़ के वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट, 1 करोड़ के बस स्टैंड विकास और 2.75 करोड़ के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों की सौगात भी दी। MIDDLE EAST WAR: ट्रंप के डिनर हमले को लेकर नया खुलासा, हमलावर ने गोलीबारी से पहले परिवार को भेजा था मैसेज स्वास्थ्य और सौंदर्यीकरण पर फोकस सिंधिया ने मेडिकल कॉलेज की क्षमता 400 से बढ़ाकर 600 बेड करने और जिला अस्पताल को भी 600 बेड का बनाने की घोषणा की। उन्होंने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए 50 करोड़ रुपये लाने की भी बात कही, जो निजी कंपनी के माध्यम से जुटाए जाएंगे। CM MOHAN VISIT: ग्वालियर में 4 मई को होगा ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन, CM रहेंगे मुख्य अतिथि कार्यक्रम में छोटी चूक कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगे बैनर में नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का फोटो नहीं होने की चूक सामने आई। हालांकि, कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही इसे सुधारते हुए उनका फोटो बैनर पर जोड़ दिया गया।

CM MOHAN VISIT: ग्वालियर में 4 मई को होगा ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन, CM रहेंगे मुख्य अतिथि

CM MOHAN VISIT

HIGHLIGHTS: 4 मई को होगा भव्य भूमिपूजन समारोह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहेंगे मुख्य अतिथि कलेक्टर और एसपी ने किया स्थल निरीक्षण सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर खास जोर शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा प्रोजेक्ट   CM MOHAN VISIT: ग्वालियर। शहर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत होने जा रही है। प्रस्तावित ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन 4 मई को शीतला माता मंदिर, शिवपुरी लिंक रोड पर किया जाएगा। बता दें कि इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा। “मेरा नाम रिंकू ही रहने दो…” प्लेयर ऑफ द मैच बने रिंकू सिंह का दिल जीतने वाला बयान वायरल तैयारियां जोरों पर कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। रविवार को कलेक्टर रुचिका चौहान और एसएसपी धर्मवीर सिंह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। MP: छतरपुर में पंचायत सचिव का कारनामा… 3 ‘जिंदा’ लोगों के जारी कर दिए डेथ सर्टिफिकेट… सुविधाओं पर खास फोकस निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, वीआईपी प्रोटोकॉल, पेयजल, स्वच्छता और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, कहा- ट्रंप पर गोली चलनी ही थी, भारत में भी जनता का मूड ऐसा है सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान तैयार पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। टीकमगढ़ में बीच बाजार हंगामा शराबी पति ने पत्नी को पीटा कपड़े फाड़कर किया ड्रामा समन्वय से होगा सफल आयोजन इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और विश्वविद्यालय से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए समन्वय के साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

Scindia Inaugurates CSR Project: कोलारस बनेगा रक्षा हब; सिंधिया ने शिवपुरी में की ₹2500 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट की घोषणा

Scindia Inaugurates Shivpuri Hostel

HIGHLIGHTS: कोलारस में बनेगा ₹2500 करोड़ का रक्षा संयंत्र करीब 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार 19.68 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात छात्रावास, पंचायत भवन और सीवेज प्लांट का भूमिपूजन कई क्षेत्रों में सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास   Scindia Inaugurates CSR Project: ग्वालियर। शिवपुरी-कोलारस दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्षेत्र को बड़ी औद्योगिक सौगात दी है। बता दें कि उन्होंने ₹2500 करोड़ की लागत से कोलारस में रक्षा संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की। यह संयंत्र कोलारस से करीब 15 किलोमीटर दूर कोटा हाईवे और बॉम्बे-ग्वालियर हाईवे के संगम पर बनेगा, जिससे क्षेत्र की पहचान अब कृषि से आगे बढ़कर औद्योगिक हब के रूप में होगी। रोजगार और विकास को मिलेगी नई रफ्तार इस परियोजना से करीब 2000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना जताई गई है। स्थानीय युवाओं को बड़े स्तर पर नौकरी के अवसर मिलेंगे। साथ ही टमाटर उत्पादन के लिए प्रसिद्ध कोलारस अब देश की रक्षा जरूरतों को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। AAP को एक और झटका: स्वाति मालीवाल BJP में शामिल, मोदी-शाह की तारीफ कर केजरीवाल पर जमकर किए हमले 19.68 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने 19.68 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत बालक और बालिका छात्रावास, जनपद पंचायत भवन, बस स्टैंड और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की शुरुआत की गई। सीवेज प्लांट और CSR प्रोजेक्ट से बदलेगा शहर कोलारस में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का भूमिपूजन किया गया, जिससे स्वच्छता और शहरी ढांचे को मजबूती मिलेगी। साथ ही बदरवास के बुडा डोंगर में अदानी सीएसआर परियोजना का उद्घाटन भी किया गया। यह क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। KYC प्रक्रिया में बड़ा बदलाव संभव, वित्त मंत्री ने आसान और एकीकृत सिस्टम की उठाई मांग.. विकास कार्यों की लंबी सूची सिंधिया के दौरे के दौरान सड़क परियोजनाएं, सीएम राइज स्कूल, आवास योजनाएं और कई अन्य कार्यों का उद्घाटन व भूमिपूजन किया जाएगा। 27 अप्रैल को मेधावी छात्रों से संवाद के साथ यह दौरा समाप्त होगा, जिसमें शिक्षा और विकास दोनों पर जोर रहेगा।  

BHIND PROTEST: भिंड में थाने के बाहर हंगामा, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप

BHIND PROTEST

HIGHLIGHTS: गोरमी थाने से आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का थाने पर हंगामा करीब एक घंटे तक सड़क पर चक्का जाम थाने में तोड़फोड़ की कोशिश के आरोप पुलिस ने जांच शुरू की, कार्रवाई का आश्वासन   BHIND PROTEST: ग्वालियर। भिंड के गोरमी थाना क्षेत्र में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब मारपीट के एक मामले में पकड़ा गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटना के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। Football LaLiga: इंजरी टाइम में टूटा सपना रियल मैड्रिड का बेटिस ने छीना अहम जीत का मौका आरोपी की तलाश और दोबारा बरामदगी जानकारी के अनुसार, गजराज सिंह जाटव नामक आरोपी को एक मारपीट के मामले में पुलिस थाने लाई थी। गुरुवार रात बिजली गुल होने के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया। बाद में सूचना मिली कि आरोपी एक गांव में बंधक अवस्था में है, जिसके बाद पुलिस ने उसे फिर से हिरासत में ले लिया। थाने पर विरोध, चक्का जाम और हंगामा आरोपी को दोबारा थाने लाए जाने के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया। इस दौरान थाने में घुसकर तोड़फोड़ की कोशिश और पुलिस के साथ बहस की घटनाएं भी सामने आईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। KEJRIWAL CONTROVERSY: Contempt of Court क्या है और कितनी मिलती है सजा? केजरीवाल से रवीश कुमार तक नोटिस के बाद बढ़ी चर्चा पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। भिंड एसपी असित यादव के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा है कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई तय है।