Chambalkichugli.com

Khargone Cow Protection Rally: गो संरक्षण को लेकर सड़कों पर उतरा सकल हिंदू समाज, खरगोन में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

Khargone Cow Protection Rally

HIGHLIGHTS:

  • गो सम्मान दिवस पर खरगोन में निकली रैली
  • 500 से ज्यादा लोग हुए शामिल
  • गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
  • गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध की उठी आवाज
  • राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

Khargone Cow Protection Rally: खरगोन। जिले में सोमवार को जिला गोरक्षा समिति द्वारा ‘गो सम्मान दिवस’ मनाया गया। इस मौके पर कुंदा किनारे स्थित गणेश मंदिर से एक विशाल रैली निकाली गई। इस रैली में संत समाज, सकल हिंदू समाज और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों सहित 500 से अधिक लोग शामिल हुए। रैली के दौरान पूरे शहर में गो संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।

SHEOPUR THEFT CASE: घर में घुसकर बुज़ुर्ग से लूट, 90 हज़ार की ज्वेलरी लेकर फरार बदमाश

गोवध पर प्रतिबंध की मांग

रैली के दौरान ‘गो हत्या बंद हो’ और ‘गाय संरक्षण’ जैसे नारे लगाए गए। दोपहर करीब 12:30 बजे यह रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। माहौल पूरी तरह गो संरक्षण के समर्थन में नजर आया।

SCHOOL HOLIDAY: भीषण गर्मी के चलते शिवपुरी में 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी, 9वीं से 12वीं की टाइमिंग चेंज

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रैली के बाद प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार दिनेश सोनारटिया को सौंपा। गोरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष सुमित राठौर ने बताया कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और देशभर में गोवध पर प्रतिबंध लगाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई है।

Scindias Development Pledge: CM राइज स्कूल का उद्धाटन, शिवपुरी में केंद्रीय मदनतरि बोले- न रुकूंगा, न झुकूंगा!

अन्य जगहों पर भी निकली रैलियां

सुमित राठौर ने कहा कि यह अभियान का पहला चरण है और जरूरत पड़ने पर आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। खरगोन के अलावा कसरावद और भगवानपुरा में भी रैलियां निकाली गईं। कसरावद में निकली रैली में एक गाय को भी शामिल किया गया, जो इस अभियान का प्रतीक बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *