HIGHLIGHTS:
- पानी भरने गई नाबालिग छात्रा का अपहरण
- दो सगे भाइयों ने जंगल में बनाया बंधक
- शादी के लिए बनाया दबाव
- 5 दिन तक दहशत में रही पीड़िता
- पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
GWALIOR MINOR GIRL KIDNAPPED: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के मोहना थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। 29 अप्रैल की शाम छात्रा घर के पास कुएं से पानी भरने गई थी, तभी पड़ोस में रहने वाले धीरज पाल ने उस पर शादी का दबाव बनाया। मना करने पर उसने अपने भाई के साथ मिलकर छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाकर अगवा कर लिया।
Gwalior Family Feud Murder: ग्वालियर में घूरने पर मचा हंगामा, 20 राउंड फायरिंग में पड़ोसी की मौत
जंगल में बंधक बनाकर बनाया दबाव
आरोपी छात्रा को सहसारी के घने जंगल में ले गए, जहां उसे करीब साढ़े तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान दोनों भाई उस पर शादी करने का दबाव बनाते रहे। छात्रा पूरी तरह डरी हुई थी और किसी तरह खुद को बचाने की कोशिश करती रही।
बंगाल नतीजों के बाद अनोखा जश्न: पंजाब में नाई ने दिनभर फ्री में काटे बाल-दाढ़ी
गांव में तलाश बढ़ी तो छोड़कर भागे आरोपी
जब छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने गांव में तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों में हलचल बढ़ते ही आरोपी घबरा गए और पकड़े जाने के डर से छात्रा को गांव के मोड़ के पास छोड़कर फरार हो गए। घर लौटने के बाद भी छात्रा इतनी डरी हुई थी कि उसने पांच दिनों तक किसी को घटना नहीं बताई।
बंगाल में झटके के बाद ममता बनर्जी की अगली रणनीति क्या?
5 दिन बाद दर्ज हुई FIR
परिजनों के समझाने पर छात्रा ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार मोहना थाने पहुंचा। पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सरनाम सिंह परमार के मुताबिक मुख्य आरोपी धीरज और उसके भाई नेपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।