Gwalior Theft case: मध्यप्रदेश। ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र में इनकम टैक्स विभाग के एक टैक्स असिस्टेंट चोरी हो गयी। चोरों ने फिल्मी अंदाज में उनके सूने घर को निशाना बनाया। बदमाश पहले घर में घुसे, फिर सीसीटीवी कैमरे का एंगल बदल दिया, ताकि उनकी चोरी पकड़ी न जाये। इसके बाद वे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।
बेटे से मिलने गए थे माता-पिता
बताया जा हर है कि रितिक कुशवाह आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट हैं और वर्तमान में भोपाल में पदस्थ हैं। ग्वालियर स्थित उनके घर में माता-पिता रहते हैं।
6 जुलाई को दोनों बेटे से मिलने भोपाल चले गए थे। घर बंद था और पड़ोसियों से निगरानी रखने को कहा गया था।
Love Marriage Threat: हमें जान का खतरा है… लव मैरिज करने वाले दंपती ने SP से मांगी सुरक्षा?
कैमरा घुमाने से पहले CCTV में कैद हुए चोर
10 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे के दरमियान दो नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए।
घर में घुसने के बाद उन्होंने डंडे की मदद से सीसीटीवी कैमरे का रुख बदल दिया। हालांकि, कैमरा घुमाने से पहले दोनों आरोपी CCTV फुटेज में कैद हो गए।
पड़ोसी ने दी सूचना
12 जुलाई को पड़ोसी ने घर का ताला टूटा देखा और इसकी जानकारी परिवार को दी। इसके बाद परिजन भोपाल से ग्वालियर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
सोने-चांदी के जेवर ले गए बदमाश
चोर घर से सोने की अंगूठी, चेन, सोने के मोती, चांदी की पायल, बिछिया और करधनी सहित लाखों रुपये के जेवर चोरी कर ले गए।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।