Minor girl gangraped: मध्यप्रदेश। 15 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप और शव को जलाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां युवती के बॉयफ्रेंड ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे 50 हजार रुपए में बेचने की कोशिश की, विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
BJP vs Congress MP: जीतू पटवारी पर बीजेपी का पलटवार, ‘मुंगेरीलाल’ कहकर साधा निशाना
प्रेम संबंध का झांसा देकर ग्वालियर लाया
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक भिंड जिले के मौ क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा का अपने ही इलाके के रामू गुर्जर नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध था। जिसके चलते 28 मई को रामू उसे बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से ग्वालियर ले आया। इस दौरान उसका साथी अरुण भी उसके साथ था।
आरोपी नाबालिग को जनकगंज स्थित नवग्रह मंदिर की पहाड़ी पर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां दोनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने विरोध किया और घर लौटने की बात कही लेकिन आरोपियों ने उसकी बात नहीं सुनी।

50 हजार रुपए में बेचने की कोशिश
जांच में सामने आया है कि गैंगरेप के बाद मुख्य आरोपी रामू गुर्जर ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को 50 हजार रुपए में बेचने का सौदा करने की कोशिश भी की थी। जब नाबालिग ने इसका विरोध किया और शोर मचाने लगी, तो आरोपी बौखला गए।
बताया जा रहा है कि विरोध पर नाराज रामू और अरुण ने मिलकर नाबालिग का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी शव को झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गए।
2 जून का राशिफल: राजयोग से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को बड़ा फायदा
सबूत छिपाने के लिए जलाया शव
हत्या के अगले दिन 29 मई को आरोपी अपने एक अन्य साथी गौरव कुशवाह के साथ दोबारा घटनास्थल पर गया। यहां उन्होंने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, ताकि पहचान छिपाई जा सके और सबूत नष्ट हो जाएं। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
गुमशुदगी की जांच में खुला राज
बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने मौ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिवार ने पुलिस को रामू गुर्जर पर संदेह होने की बात बताई। इसके बाद मौ और ग्वालियर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रामू को हिरासत में लिया।
शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड्स देखे तो सारा सच सामने आ गया। जिसके बाद पूछताछ की गई जहां उसने पूरी वारदात का खुलासा किया।
सीएसपी किरन अहिरवार ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस नवग्रह मंदिर की पहाड़ी पर पहुंची, जहां से नाबालिग का अधजला शव बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं।

परिवार ने की सख्त सजा की मांग
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, पुलिस ने इस मामले में रामू गुर्जर, अरुण और गौरव कुशवाह को हिरासत में ले लिया है। साथ ही मामले की जांच जारी है और पुलिस विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है।