Morena police action: मुरैना। अक्सर पुलिस की चर्चा सख्ती को लेकर होती है, लेकिन हाल ही में मुरैना से पुलिस का एक ऐसा मानवीय चेहरा देखने को मिला, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। सड़क हादसे में घायल महिला की मदद के लिए निर्भया मोबाइल टीम बिना एक पल गंवाए मौके पर पहुंची और समय रहते अस्पताल पहुंचाकर बड़ी परेशानी टाल दी।
गांधी कॉलोनी में रहने वाली 35 साल की सुरभि जैन स्कूटी से मंदिर जा रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें लापरवाही से कट मार दिया। जिसकी वजह से उनका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें भी आयी।
निर्भया मोबाइल ने दिखाई तत्परता
इसी दौरान निर्भया मोबाइल टीम गश्त के लिए वहां से गुजर रही थी। महिला को देख कर सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी भदौरिया ने तुरंत वाहन रुकवाया और चालक राजकुमार की मदद से घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।
समय पर मिला इलाज
जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने महिला का तुरंत प्राथमिक उपचार किया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। राहत की बात यह रही कि समय पर इलाज मिलने से महिला की हालत सामान्य रही और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
रियालिटी शो ‘लॉकअप 2’ में गौरव खन्ना की धमाकेदार एंट्री, पत्नी आकांक्षा चमोला को सामने देख छलके आंसू
परिजनों ने जताया आभार
महिला के परिजनों ने निर्भया मोबाइल टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि अगर पुलिस समय पर मदद नहीं करती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। वहीं शहर के लोगों ने भी महिला सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी भदौरिया और उनकी टीम की संवेदनशीलता की सराहना की। लोगों का कहना है कि ऐसे मानवीय कार्य पुलिस के प्रति जनता का भरोसा और सम्मान दोनों बढ़ाते हैं।