HIGHLIGHTS:
- देशभर में 40 लाख घरों में लगे रूफटॉप सोलर
- मध्य प्रदेश के 1.21 लाख घरों को मिला लाभ
- प्रदेश में 456 मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन
- बिजली बिल में कमी और आत्मनिर्भरता पर जोर
- पीएम सूर्य घर योजना से बढ़ा हरित ऊर्जा अभियान
PM Surya Ghar Yojana: मध्यप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई पीएम सूर्य घर योजना देशभर में तेजी से आगे बढ़ रही है। बता दें कि इस योजना के तहत लोगों के घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा रहे हैं, ताकि लोग सस्ती और स्वच्छ बिजली प्रदान की जा सके।
सरकार का कहना है कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत अब तक देशभर के करीब 40 लाख घरों में सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं।
केदारनाथ पैदल मार्ग पर भटके बुजुर्ग दंपती, अलर्ट पुलिस ने सकुशल किया रेस्क्यू
मध्य प्रदेश में भी बढ़ा सोलर नेटवर्क
मध्य प्रदेश में भी इस योजना का असर तेजी से दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश के 1 लाख 21 हजार 838 से ज्यादा घरों में सोलर सिस्टम लगाए गए हैं। इन पैनल्स में करीब 456 मेगावाट से ज्यादा बिजली बन रही है और लोगों के बिजली बिल भी कम हो रहे हैं।
सोशल मीडिया स्टार पर गंभीर आरोप, सरेंडर के बाद बढ़ी हलचल
लोगों को मिल रहा फायदा
सोलर पैनल लगाने से लोगों को काफी सुविधा मिली है और इसके चलते वे खुद अपनी जरूरत की बिजली बना पा रहे हैं। इससे बिजली खर्च कम हो रहा है। साथ ही सोलर ऊर्जा से प्रदूषण भी कम होता है, इसलिए यह पर्यावरण के लिए भी अच्छा माना जाता है।
आगे और बढ़ेगी योजना
सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में और ज्यादा घरों तक इस योजना का लाभ पहुंचाना है। पीएम सूर्य घर योजना को देश में हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
स्वच्छ ऊर्जा से रोशन नया भारत….
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ भारत को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित कर रही है।
आज देशभर के 40 लाख घरों में रूफटॉप सोलर स्थापित हुए हैं,… pic.twitter.com/kknJkamBHQ
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) May 29, 2026