Chambalkichugli.com

SHEOPUR PUBLIC HEARING: श्योपुर में लगा जनता दरबार, मौके पर ही कई समस्याओं का मिला समाधान

Sheopur Public Hearing

HIGHLIGHTS:

  • जनसुनवाई में 135 आवेदन प्राप्त
  • कई मामलों का मौके पर ही निराकरण
  • कलेक्टर ने समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
  • जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता स्वीकृत
  • सफाई व्यवस्था सुधारने के आदेश

 

SHEOPUR PUBLIC HEARING: मध्यप्रदेश। श्योपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। कलेक्टर शीला दाहिमा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने साप्ताहिक टीएल बैठक में इन मामलों की समीक्षा कर लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने की बात भी कही।

BHIND COLLEGE EXAM SCAM: परीक्षा में पास करने के नाम पर छात्रों से वसूले 100-100 रूपए; वीडियो हुआ वायरल

मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई

जनसुनवाई में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्यान्न पात्रता पर्ची और आवास योजनाओं से जुड़े आवेदनों पर भी विचार किया गया। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

करुणानिधि के पीछे खड़ा वही लड़का बना ‘किंगमेकर’: विजय की जीत पर RGV का तंज, TVK ने बदली तमिलनाडु की सियासत

जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता

कार्यक्रम के दौरान ग्राम सांकुडली निवासी बालक अंशुमन के नेत्र उपचार के लिए रेडक्रॉस के माध्यम से 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। यह राशि भोपाल में इलाज के दौरान आने-जाने के खर्च के लिए दी गई है। वहीं ग्राम हसनपुर हवेली के मोहम्मद इलियास को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत 2 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता की जानकारी दी गई।

UAE पर ईरानी हमला, 3 भारतीय घायल, भारत सख्त; मोदी बोले- नागरिकों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर वार ‘अस्वीकार्य’

सफाई और योजनाओं पर दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर ने पीएम किसान योजना से जुड़े आवेदनों की जांच कर पात्र लोगों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही सब्जी मंडी क्षेत्र में गंदगी की शिकायत मिलने पर नगरीय निकाय को तुरंत सफाई व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए गए। उन्होंने पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाने और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *